Gaon Ki Beti Yojana – 12वीं पास बेटियों को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करने हेतु राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई इस योजना के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों की बेटियों को ₹5000 की छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है। यह सहायता राशि उनके उज्जवल भविष्य और शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए दी जाती है।
यह योजना मध्य प्रदेश सरकार द्वारा 1 जून 2005 को आरंभ की गई थी। वर्तमान समय में भी कई ऐसे गाँव हैं जहाँ की बालिकाएं विभिन्न कारणों से शिक्षा प्राप्त करने से वंचित रह जाती हैं। ऐसी सभी कन्याओं को उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए सरकार द्वारा विभिन्न प्रकार की योजनाओं का संचालन किया जाता है।
इस लेख के माध्यम से हम आपको मध्य प्रदेश सरकार द्वारा आरंभ की गई ऐसी ही एक योजना से संबंधित जानकारी प्रदान करने जा रहे हैं जिसका नाम गांव की बेटी योजना है। इस योजना के माध्यम से गांव में निवास कर रही बेटियों को छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है। इस योजना से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी आपको इस लेख के माध्यम से प्राप्त होगी। Madhya Pradesh Gaon Ki Beti Yojana का उद्देश्य, लाभ, विशेषताएं, पात्रता, महत्वपूर्ण दस्तावेज, आवेदन प्रक्रिया आदि जानने के लिए लेख को अंत तक पढ़ें।
Gaon Ki Beti Yojana 2025 का उद्देश्य
इस योजना का मुख्य उद्देश्य गांव में शिक्षा प्राप्त कर रही छात्राओं को उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित करना है। Gaon Ki Beti Yojana 2025 के माध्यम से 12वीं कक्षा प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण करने वाली प्रत्येक छात्रा को 500 रुपए प्रति माह की दर से 10 माह तक प्रतिवर्ष छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी।
इस स्कॉलरशिप की मदद से गांव की बेटियां अपनी शिक्षा से संबंधित खर्च स्वयं उठा सकेंगी। इस योजना के माध्यम से छात्राओं के जीवन स्तर में भी सुधार आएगा एवं गांव में साक्षरता दर में भी बढ़ोत्तरी होगी। इसके अलावा रोजगार के स्तर को बढ़ाने में भी यह योजना कारगर साबित होगी।
Gaon Ki Beti Yojana 2025 – Key Highlights
| योजना का नाम | गांव की बेटी योजना |
| किसने आरंभ की | मध्य प्रदेश सरकार |
| लाभार्थी | गांव की बेटियां |
| गांव की बेटी योजना कब शुरू हुई? | 1 जून 2005 |
| उद्देश्य | उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित करना। |
| एप्लीकेशन की समयसीमा | जनवरी |
| ऑफिशिअल वेबसाइट | यहां क्लिक करें |
| साल | 2025 |
| राज्य | मध्य प्रदेश |
| आवेदन का प्रकार | ऑनलाइन |
| छात्रवृत्ति की राशि | 500 रुपए प्रतिमाह की दर से 10 माह तक प्रतिवर्ष |
| गांव की बेटी योजना 2025 Last Date (अंतिम दिनांक) | जनवरी |
गांव की बेटी योजना के लिए पात्रता मानदंड
- ग्रामीण क्षेत्र की छात्राएं – केवल मध्य प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्र की बेटियां इस योजना का लाभ उठा सकती हैं।
- शैक्षणिक योग्यता – छात्रा का 12वीं कक्षा पास होना अनिवार्य है, और न्यूनतम 60% अंक प्राप्त होने चाहिए।
- ग्रेजुएशन एडमिशन – छात्रा को ग्रेजुएशन के लिए एडमिशन लेना होगा।
Gaon Ki Beti Yojana के तहत मिलने वाले लाभ
- ₹5000 की आर्थिक सहायता: योजना के तहत 10 महीने तक ₹500 प्रतिमाह की स्कॉलरशिप दी जाती है।
- शिक्षा प्रोत्साहन: आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियां उच्च शिक्षा जारी रख सकती हैं।
- महिला सशक्तिकरण: ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में एक अहम कदम।
गांव की बेटी योजना 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया
- आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं: Gaon Ki Beti Yojana की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।
- रजिस्ट्रेशन करें: होम पेज पर उपलब्ध Apply Now सेक्शन में जाकर रजिस्ट्रेशन करें।
- फॉर्म भरें: आवेदन फॉर्म में सभी आवश्यक जानकारी भरें।
- दस्तावेज अपलोड करें: सभी जरूरी दस्तावेज स्कैन करके अपलोड करें।
- फॉर्म सबमिट करें: अंत में, फॉर्म को सबमिट करें और एक रसीद डाउनलोड कर लें।
लाभ तथा विशेषताएं
- मध्य प्रदेश के उच्च शिक्षा विभाग द्वारा गांव की बेटी योजना का शुभारंभ किया गया है।
- इस योजना के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र की बालिकाओं को उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी।
- यह छात्रवृत्ति 500 रुपए प्रतिमाह की दर से 10 माह तक प्रतिवर्ष प्रदान की जाएगी।
- गांव की वह प्रत्येक बालिका जिसमें 12वीं कक्षा प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण की है उनको इस योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा।
- इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए छात्राओं को किसी भी सरकारी कार्यालय के चक्कर काटने की आवश्यकता नहीं है।
- स्टेट स्कॉलरशिप पोर्टल पर पंजीकरण करके इस योजना का लाभ प्राप्त किया जा सकता है।
- इससे समय और पैसे दोनों की बचत होगी तथा प्रणाली में पारदर्शिता आएगी।
- इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए छात्राओं को अपनी समग्र आईडी दर्ज करना अनिवार्य है।
- सभी वर्ग की छात्राओं को लाभ दिया जाता है।
पात्रता (Eligibility)
- छात्रा मध्य प्रदेश कि स्थाई निवासी होनी चाहिए।
- छात्रा गाँव की निवासी हो।
- छात्रा गाँव में रहकर गाँव की पाठशाला से 12 वीं कक्षा न्यूनतम 60 प्रतिशत अंकों से उत्तीर्ण करके शासकीय/अशासकीय महाविद्यालय या विश्वविद्यालय में स्नातक कक्षा में अध्ययनरत हो।
- छात्रा ने 12वीं कक्षा में 60% या फिर उससे ज्यादा अंक प्राप्त किए हों।
महत्वपूर्ण दस्तावेज (Important Documents)
- आधार कार्ड
- मूल निवासी प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- आयु का प्रमाण
- कास्ट सर्टिफिकेट (जाति प्रमाण पत्र)
- समग्र आईडी
- वर्तमान कॉलेज कोड
- ब्रांच कोड
- पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
- 12वीं कक्षा की मार्कशीट
- मोबाइल नंबर
- ईमेल आईडी
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
Q1. गांव की बेटी योजना क्या है?
- मध्य प्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गई एक योजना है, जो ग्रामीण क्षेत्र की 12वीं पास बेटियों को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करने हेतु ₹5000 तक की छात्रवृत्ति प्रदान करती है।
Q2. Gaon Ki Beti Yojana के लिए आवेदन कैसे करें?
- इस योजना के लिए आवेदन करने के लिए आपको आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भरना होगा और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने होंगे।
Q3. इस योजना का लाभ कौन उठा सकता है?
- केवल मध्य प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों की 12वीं पास छात्राएं, जिन्होंने न्यूनतम 60% अंक प्राप्त किए हों और ग्रेजुएशन में दाखिला लिया हो, इस योजना का लाभ उठा सकती हैं।
Q4. गांव की बेटी योजना के तहत कितनी राशि दी जाती है?
- योजना के तहत कुल ₹5000 की स्कॉलरशिप दी जाती है, जो 10 महीने तक ₹500 प्रति माह के रूप में वितरित की जाती है।
SSC GD Constable Recruitment 2025: 10वीं पास के लिए बड़ा मौका

