Women And Child Development Recruitment 2025: साल 2025 जाते-जाते छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के युवाओं के लिए एक अच्छी खबर लेकर आया है। महिला एवं बाल विकास विभाग (WCD), कांकेर ने कुछ पदों पर भर्ती निकाली है।
जो लोग प्रतियोगी परीक्षाओं (Exams) की तैयारी करते-करते थक गए हैं, उनके लिए यह राहत वाली बात है क्योंकि इस भर्ती में कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी। चयन सीधे आपके नंबरों (Merit) के आधार पर होगा।
अगर आप स्थानीय निवासी हैं और समाज सेवा के क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं, तो 30 दिसंबर से पहले आवेदन जरूर कर दें। चलिए, फटाफट जानते हैं कि इस भर्ती में क्या खास है।
किन पदों पर होगी भर्ती?
कलेक्टर ऑफिस (महिला एवं बाल विकास शाखा) ने कुल 4 पदों के लिए आवेदन मांगे हैं। पद कम हैं, लेकिन कॉम्पिटिशन भी स्थानीय स्तर पर ही होगा, इसलिए चांस अच्छा है।
- आउटरीच वर्कर (Outreach Worker): 02 पदयह पद सबसे ज्यादा डिमांड में है क्योंकि इसके लिए सिर्फ 12वीं पास होना जरूरी है। अगर आपके पास थोड़ा अनुभव है, तो सोने पे सुहागा।
- लेखाकार (Accountant): 01 पदइसके लिए कॉमर्स या गणित विषय से ग्रेजुएशन चाहिए। साथ में कंप्यूटर पर Tally का काम आना जरूरी है।
- संरक्षण अधिकारी (Protection Officer): 01 पदयह अधिकारी लेवल का पद है, इसलिए इसके लिए सोशल वर्क, लॉ या समाजशास्त्र में मास्टर्स डिग्री (PG) मांगी गई है।
सैलरी भी है शानदार
- संरक्षण अधिकारी: ₹27,804 प्रति माह
- लेखाकार: ₹18,536 प्रति माह
- आउटरीच वर्कर: ₹10,592 प्रति माह
चयन का तरीका (Selection Process)
जैसा कि मैंने पहले बताया, इसमें कोई एग्जाम का टेंशन नहीं है। मेरिट लिस्ट ऐसे बनेगी:
- आपकी पढ़ाई के नंबरों का 70% जोड़ा जाएगा।
- अगर आपके पास इस काम का अनुभव है, तो 10% नंबर उसके मिलेंगे।
- बाकी 20% नंबर इंटरव्यू या स्किल टेस्ट के होंगे।
- उम्र सीमा: आपकी उम्र 21 से 35 साल के बीच होनी चाहिए (1 जनवरी 2025 तक)।
आवेदन कैसे भेजना है?
- यह प्रक्रिया ऑनलाइन नहीं है। आपको फॉर्म भरकर डाक से भेजना होगा।
- फॉर्म कहाँ मिलेगा: कांकेर जिले की वेबसाइट kanker.gov.in से फॉर्म डाउनलोड करें।
- क्या लगाना है: फॉर्म भरकर उसके साथ अपनी मार्कशीट, अनुभव प्रमाण पत्र और जाति प्रमाण पत्र की फोटोकॉपी लगाएं। (सब पर खुद के साइन जरूर करें)।
- पता: लिफाफे पर लिखें- “जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग, उत्तर बस्तर कांकेर (छ.ग.)”।
- भेजने का तरीका: सिर्फ स्पीड पोस्ट या रजिस्टर्ड डाक से भेजें। साधारण डाक या कूरियर वाले फॉर्म रिजेक्ट हो सकते हैं।
फॉर्म भरने की कोई फीस नहीं है। आवेदन पहुँचने की आखिरी तारीख 30 दिसंबर 2025 है। डाक में 4-5 दिन लग सकते हैं, इसलिए मेरी सलाह है कि आप 24-25 दिसंबर तक फॉर्म हर हाल में पोस्ट कर दें। तो देर किस बात की? कागज निकालिए और आज ही अपनी दावेदारी पेश कर दीजिये!
Read More:- HP Patwari Vacancy 2025: 12वीं पास के लिए 530 पदों पर सरकारी नौकरी
महत्वपूर्ण विवरण
संबंधित भर्ती के लिए इच्छुक उम्मीदवार नीचे टेबल में दिए गए विवरणों की जांच कर सकते हैं, जिससे उन्हें अंतिम तिथि से पहले आवेदन करने में आसानी होगी:
| भर्ती प्राधिकरण का नाम | हरियाणा, महिला एवं बाल विकास मंत्रालय (WCD) |
| पदों की संख्या | 479 |
| आवेदन करने की तिथि | 25 सितंबर से 24 अक्टूबर, 2025 |
| आयु सीमा | 18 से 42 वर्ष |
| चयन प्रक्रिया | मेरिट लिस्ट |
| ऑफिशियल वेबसाइट | wcdhry.gov.in |
ऑफलाइन आवेदन कैसे करें?
हरियाणा ने हरियाणा डब्ल्यूसीडी की ओर से 25 सितंबर 2025 से ऑफलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप के जरिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं:
1 सबसे पहले हरियाणा डब्ल्यूसीडी की ऑफिशियल वेबसाइट wcdhry.gov.in पर जाएं।
2 होम पेज पर, ऑफलाइन आवेदन/आवेदन पत्र डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें।
3 हरियाणा डब्ल्यूसीडी ऑफलाइन आवेदन पत्र 2025 भरें।
आवेदन पत्र शैक्षणिक दस्तावेजों के साथ
- इस पते पर भेजें:
महानिदेशक,
महिला एवं बाल विकास विभाग,
बेज संख्या 15-20, महिला हेल्पलाइन, बेसमेंट, सेक्टर-4,
पंचकुला – 134112, हरियाणा
शैक्षणिक योग्यता
हरियाणा डब्यूसीडी की ओर से निकाले गए पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड / विश्वविद्यालय / संस्थानों से 12 वीं / 10 वीं / ग्रेजुएट डिग्री / मास्टर डिग्री या समकक्ष योग्यता रखने वाले कर सकते हैं। भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन देखने की सलाह दी जाती है।
ऑफिशियल नोटिफिकेशन
हरियाणा, महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की ओर से निकाले गए पदों के लिए ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 25 सितंबर से 24 अक्टूबर, 2025 तक जारी रहेगी। इच्छुक उम्मीदवार नीचे टेबल में दिए गए डायरेक्ट लिंक के माध्यम से ऑफिशियल नोटिफिकेशन डाउनलोड कर सकते हैं:
| हरियाणा WCD भर्ती 2025 | यहां क्लिक करें |
| हरियाणा WCD ऑफलाइन भर्ती फॉर्म | यहां क्लिक करें |
Haryana Solar Water Pumping Scheme 2025–26: किसानों को सोलर पंप पर भारी सब्सिडी, आवेदन शुरू

