UP Anganwadi Bharti 2026:उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तलाश कर रही 10वीं से 12वीं पास महिलाओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी है, क्योंकि UP Anganwadi Bharti 2026 के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है, इस यूपी आंगनवाड़ी भर्ती का आयोजन लगभग 69000 से अधिक रिक्त पदों पर सीधी नियुक्ति के लिए किया जा रहा है, जिसमें आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, सहयोगिनी, हेल्पर और मिनी कार्यकर्ता के विभिन्न पद शामिल है।
बता दें कि यूपी महिला एवं बाल विकास विभाग भर्ती के तहत नोटिफिकेशन एक साथ जारी नहीं करके अलग अलग समय पर जारी किए जा रहे है,जिसके लिए केवल महिला अभ्यर्थी ही आवेदन कर सकती है, अन्य राज्य की महिलाएं UP Anganwadi Bharti में आवेदन के लिए पात्र नहीं है। आंगनवाड़ी केंद्रों में इन रिक्त पदों पर भर्ती का आयोजन बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग, उत्तर प्रदेश द्वारा किया जा रहा है। यूपी आंगनवाडी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती के जरिए ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में महिलाओं को उनके स्थानीय क्षेत्र में सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका मिल रहा है।
इच्छुक और योग्य महिला अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट upanganwadibharti.in पर जाकर UP Anganwadi Bharti 2026 ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं। यह यूपी आंगनवाड़ी वैकेंसी उन सभी उम्मीदवारों के लिए है जो सरकारी योजनाओं के तहत समाज सेवा करना चाहती हैं। आवेदन करने से पहले, उम्मीदवारों को अपने जिले की UP Anganwadi Recruitment 2025-26 Notification PDF को ध्यान से चेक कर लेना चाहिए और UP Anganwadi Online Form के लिए आवश्यक दस्तावेजों को तैयार रखना चाहिए।
UP Anganwadi Bharti 2026 Application Dates
यूपी आंगनवाड़ी भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना एक साथ जारी नहीं की गई है, बल्कि यह विज्ञप्तियां जिलेवार अलग अलग समय पर जारी की जा रही है, एवं इसी के आधार पर आवेदन आमंत्रित किए जा रहे है।
UP आंगनवाड़ी Worker Vacancy:
- जिले का नाम – आवेदन की तारीखें
- कानपुर नगर आंगनवाड़ी भर्ती विज्ञप्ति 19 दिसंबर से 8 जनवरी 2026
- महाराजगंज आंगनवाड़ी भर्ती विज्ञप्ति 19 दिसंबर से 12 जनवरी 2026
- आजमगढ़ आंगनवाड़ी भर्ती विज्ञप्ति 22 दिसंबर से 15 जनवरी 2026
- अलीगढ़ आंगनवाड़ी भर्ती विज्ञप्ति 22 दिसंबर से 12 जनवरी 2026
- एटा आंगनवाड़ी भर्ती विज्ञप्ति 23 दिसंबर से 13 जनवरी 2026
- कुशीनगर आंगनवाड़ी भर्ती विज्ञप्ति 9 जनवरी 2026 से 31 जनवरी 2026
- फिरोजाबाद आंगनवाड़ी भर्ती विज्ञप्ति 13 जनवरी 2026 से 02 फरवरी 2026
- जौनपुर आंगनवाड़ी भर्ती विज्ञप्ति 19 जनवरी 2026 से 09 फरवरी 2026
- मुज़फ़्फ़रनगर आंगनवाड़ी भर्ती विज्ञप्ति 29 जनवरी 2026 से 19 फरवरी 2026
- उन्नाव आंगनवाड़ी भर्ती विज्ञप्ति 29 जनवरी 2026 से 19 फरवरी 2026
- फतेहपुर आंगनवाड़ी भर्ती विज्ञप्ति 31 जनवरी 2026 से 21 फरवरी 2026
- जालौन आंगनवाड़ी भर्ती विज्ञप्ति 31 जनवरी 2026 से 21 फरवरी 2026
- लखनऊ आंगनवाड़ी भर्ती विज्ञप्ति 21 जनवरी 2026 से 11 फरवरी 2026
UP आंगनवाड़ी Helper Vacancy:
पद का नाम – आवेदन की तारीखें
- रायबरेली आंगनवाड़ी भर्ती विज्ञप्ति 3 दिसंबर से 4 जनवरी 2026 तकभर्ती पद जानकारी
- गाजीपुर आंगनवाड़ी भर्ती विज्ञप्ति 16 दिसंबर से 8 जनवरी 2026 तक
- बदायूं आंगनवाड़ी सहायिका भर्ती 24 दिसंबर से 4 जनवरी 2026 तक
- अमेठी आंगनवाड़ी भर्ती 1 दिसंबर से 31 दिसंबर 2026 तक
- गाजीपुर आंगनवाड़ी भर्ती विज्ञप्ति 16 दिसंबर से 18 जनवरी 2026 तक
Note: अन्य जिलों का UP Anganwadi Bharti 2026 नोटिफिकेशन भी जल्द ही जारी किया जाएगा। यूपी आंगनवाड़ी भर्ती मेरिट लिस्ट/रिजल्ट जिलेवार आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद अलग अलग समय पर जिलेवार ही जारी की जाएगी, जिसे आप ऑनलाइन पोर्टल पर चेक कर सकेंगे।
UP Anganwadi Bharti 2026 Qualification
- शैक्षिक योग्यता: केवल महिला उम्मीदवार ही आंगनवाड़ी भर्ती का फॉर्म भर सकती हैं। किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना जरूरी है।
- इस भर्ती में उसी ग्राम सभा/वार्ड की निवासी गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले परिवार की विधवा महिला/विधिक तलाकशुदा/परित्यक्ता महिला को वरीयता दी जाएगी।
- गरीबी रेखा के नीचे विधवा/तलाकशुदा/परित्यक्ता महिलाएं न मिलने पर उसी ग्राम सभा/वार्ड शहरी क्षेत्रों की निवासी गरीबी रेखा से ऊपर की विधवा महिला/परित्यक्ता/तलाकशुदा महिलाओं को चुना जाएगा।
- आयु सीमा: आवदक महिलाओं की उम्र कम से कम 18 साल और अधिकतम 35 साल तक होनी चाहिए। अधिक जानकारी ऑफिशियल वेबसाइट पर जिलेवार नोटिफिकेशन में चेक कर सकते हैं।
आंगवाड़ी भर्ती के लिए अप्लाई कैसे करें?
- सबसे पहले UP ICDS की आधिकारिक वेबसाइट upanganwadibharti.in पर जाएं।
- यहां अपना जिला चुनें और Apply Online के लिंक पर क्लिक करें।
- अपनी बेसिक डिटेल्स के जरिए पहले रजिस्ट्रेशन प्रोसेस कंप्लीट करें।
- अब पंजीकृत नंबर और पासवर्ड के जरिए लॉगइन करें और मांगी गई सभी जानकारी ध्यान से भर दें।
- अपनी सभी बेसिक डिटेल्स, शैक्षिक योग्यता जैसी जानकारी भर दें।
- फोटो, हस्ताक्षर अपलोड करें और फॉर्म को फाइनल सब्मिट कर दें।
- आवेदन पत्र का प्रिंट आउट निकालकर भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।
यूपी सरकार ने करीब 24 जिलों में आंगनवाड़ी वर्कर और हेल्पर पदों पर बंपर भर्ती निकाली हुई है। इनमें से कुछ जिलों की भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया बंद हो चुकी है, जबकि कुछ जिलों के लिए एप्लीकेशन विंडो अभी भी खुली है। आधिकारिक नोटिस के अनुसार, खाली पदों की संख्या घट या बढ़ सकती है।
रिक्त पदों पर भर्ती करने या न करने का आखिरी फैसला चयन समिति के अधीन होगा। इस भर्ती से जुड़ी अन्य किसी भी जानकारी के लिए अभ्यर्थी यूपी आंगनवाड़ी की आधिकारिक वेबसाइट विजिट कर सकते हैं।
Application Fees
यूपी आंगनवाड़ी ऑनलाइन फॉर्म 2025 के लिए आवेदन शुल्क उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सभी श्रेणियों यानी जनरल, OBC, SC और ST सहित सभी के लिए नि:शुल्क निर्धारित की गई है। ऐसे में अभ्यर्थी बिना किसी शुल्क का भुगतान किए निशुल्क फॉर्म जमा कर सकते है।
Age Limit
UP Anganwadi Recruitment 2026 के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष रखी गई है, जबकि अधिकतम ऊपरी आयु सीमा 35 वर्ष निर्धारित की गई है। उम्र की गणना 01 जुलाई 2025 को आधार मानकर की जाएगी। इसके अलावा सरकारी नियम अनुसार आरक्षित वर्ग की महिला उम्मीदवारों को उत्तर प्रदेश सरकार के नियमानुसार ऊपरी आयु सीमा में छूट प्रदान की गई है, जिसके लिए आवेदकों को वैध जाति प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा।
Selection Process
यूपी आंगनवाड़ी भर्ती 2025-26 में उम्मीदवारों का चयन बिना किसी लिखित परीक्षा के शैक्षणिक योग्यता के अंतर्गत कक्षा 10वीं और 12वीं में प्राप्त अधिकतम अंकों के आधार पर किया जाएगा। यूपी आंगनवाड़ी डिस्ट्रिक्ट वाइज मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद शॉर्टलिस्ट अभ्यर्थियों को जिलेवार अलग अलग समय पर दस्तावेज सत्यापन और साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा।
- शैक्षणिक योग्यता के आधार पर शॉर्टलिस्टेड
- दस्तावेज सत्यापन
- साक्षात्कार
UP Anganwadi Worker Helper Salary (सैलरी/मानदेय)
UP Anganwadi Bharti 2026 के तहत आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और आंगनवाड़ी सहायिका के पदों पर चयनित उम्मीदवारों को राज्य सरकार के नियम अनुसार मासिक मानदेय (Honorarium) दिया जाता है, यह पूर्ण वेतन नहीं होता है।
- मासिक मानदेय: वर्तमान सरकारी आदेशों के तहत, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता को न्यूनतम ₹8,000 से अधिकतम ₹10,000 तक प्रोत्साहन सहित मासिक मानदेय मिलता है। जबकि आंगनवाड़ी सहायिका को न्यूनतम 3500 से 4500 रूपये तक का मासिक मानदेय दिया जाता है। जिलेवार वेतन विवरण कम या ज्यादा हो सकता है, इसके लिए आप अपने जिले का UP Anganwadi Official Notification चेक कर सकते है।
- अन्य लाभ: इसमें केंद्र और राज्य सरकार द्वारा समय-समय पर घोषित अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि (Incentive) और भत्ते भी दिए जाते है।
How to Apply for UP Anganwadi Bharti 2026
UP Anganwadi Bharti के लिए अभ्यर्थी यहां दिए गए चरणों का पालन करके आसानी से ऑनलाइन फॉर्म जमा कर सकते हैं:
- सबसे पहले उत्तर प्रदेश आंगनवाड़ी की ऑफिशियल वेबसाइट upanganwadibharti.in पर जाएं और अपने जिले की नोटिफिकेशन और अंतिम तिथि चेक करें।
- होमपेज पर दिए गए “UP Anganwadi Apply Online Link” पर क्लिक करें और वैध मोबाइल नंबर तथा ईमेल का उपयोग करके अपना पंजीकरण (Registration) करें।
- प्राप्त पंजीकरण संख्या और पासवर्ड का उपयोग करके पोर्टल पर Login करें।
- आवेदन फॉर्म में मांगी गई संपूर्ण व्यक्तिगत और शैक्षणिक योग्यता संबंधित जानकारी को ध्यानपूर्वक सही-सही भरें।
- आवश्यक सभी दस्तावेजों जैसे निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, 12वीं की मार्कशीट, नवीनतम फोटो, हस्ताक्षर को निर्धारित आकार और प्रारूप में स्कैन करके अपलोड करें।
- भरे हुए फॉर्म का प्रीव्यू करें और सुनिश्चित करें कि सभी जानकारी सही हैं, इसके बाद फॉर्म को सबमिट कर दें।
- भविष्य के संदर्भ और दस्तावेज सत्यापन के लिए आवेदन फॉर्म का अंतिम प्रिंटआउट निकाल कर सुरक्षित रख लें।
निष्कर्ष
UP Anganwadi Bharti 2025 उत्तर प्रदेश की उन महिलाओं के लिए स्थिरता और सम्मान से भरा एक करियर बनाने का अवसर है, जो अपने समुदाय के बच्चों और माताओं के पोषण और कल्याण में सीधे योगदान देना चाहती हैं। आंगनवाड़ी भर्ती कुल 69000 पदों की व्यापक योजना का एक बड़ा हिस्सा है, जिसके तहत जिलेवार आवेदन वर्तमान में चल रहे हैं। सभी योग्य उम्मीदवारों को हमारी सलाह है कि वे UP Anganwadi Online Form भरने की अंतिम तिथि से पहले आवेदन प्रक्रिया पूरी करें और सरकारी नौकरी पाने के इस बेहतरीन अवसर का लाभ उठाएं। यूपी आंगनवाड़ी वैकेंसी की मेरिट लिस्ट की नवीनतम जानकारी के लिए आधिकारिक पोर्टल पर नियमित रूप से विजिट करते रहें।
FAQs
प्रश्न 1. आईसीडीएस फिरोजाबाद आंगनवाड़ी कार्यकर्ता भर्ती 2026 में कुल कितनी रिक्तियां हैं?
Ans. 202
प्रश्न 2. आईसीडीएस फिरोजाबाद आंगनवाड़ी कार्यकर्ता भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि क्या है?
Ans. 2 फरवरी 2026 मध्यरात्रि 12:00 बजे।
प्रश्न 3. आंगनवाड़ी कार्यकर्ता पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता क्या है?
Ans. न्यूनतम योग्यता इंटरमीडिएट या समकक्ष, स्नातकोत्तर स्तर तक योग्यता के आधार पर चयन किया जाएगा।
प्रश्न 4. भर्ती के लिए आयु सीमा क्या है?
Ans. 1 जनवरी 2026 को उम्मीदवार की आयु कम से कम 18 वर्ष और अधिकतम 35 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
प्रश्न 5. मैं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता पदों के लिए कैसे आवेदन कर सकता/सकती हूं?
Ans. विभागीय वेबसाइट upanganwadibharti.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करें।
Jay Pansuriya is a dedicated blogger and content writer who provides accurate and timely updates on Sarkari Jobs, government recruitment notifications, and various government welfare schemes (Yojanas).

