UKPSC Lecturer Recruitment 2026
UKPSC Lecturer Recruitment 2026

UKPSC Lecturer Recruitment 2026: लेक्चरर के 808 पदों पर रजिस्ट्रेशन कल से शुरू, ऐसे कर सकेंगे अप्लाई

UKPSC Lecturer Vacancy 2026: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने लेक्चरर के 808 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है. इस भर्ती के लिए  आवेदन प्रक्रिया आज यानी 31 दिसम्बर से शुरू हो रही है और आवेदन की अंतिम तारीख 20 जनवरी 2026 है, उम्मीदवार रिक्तियों का विवरण, पात्रता और आवेदन प्रक्रिया यहाँ चेक कर सकते हैं.

UKPSC Lecturer Vacancy 2026: उत्तराखंड के बीएड पास उम्मीदवारों के पास सरकारी नौकरी पानें का एक बड़ा मौका! उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने बी एड पास उम्मीदवारों के लिए 808 पदों पर भर्ती की घोषणा की है. ये भर्तियाँ लेक्चरर के पदों पर होनी है. कुल पदों में से पुरुषों के लिए 725 और महिलाओं के लिए 83 पद हैं. उत्तराखंड स्पेशल सबऑर्डिनेट एजुकेशन सर्विस परीक्षा 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 31 दिसंबर 2025 से ऑफिशियल वेबसाइट https://psc.uk.gov.in पर शुरू होगी।     

पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री और LT डिप्लोमा या एजुकेशन में ग्रेजुएट डिग्री (B.Ed) वाले उम्मीदवार भर्ती की सभी डिटेल्स चेक करने के लिए यहां दिए गए नोटिफिकेशन पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।  

महत्वपूर्ण विवरण

UKPSC लेक्चरर भर्ती उत्तराखंड में सरकारी शिक्षक की नौकरी की तलाश कर रहे पोस्ट ग्रेजुएट्स के लिए शानदार अवसर है। इसकी मुख्य जानकारियां नीचे सारांश रूप में दी गई हैं।

परीक्षा का विवरणजानकारी
संस्थान का नामउत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC)
आधिकारिक वेबसाइटukpsc.gov.in
परीक्षा आयोजक संस्थाउत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC)
पद नामविभिन्न विषयों के लिए लेक्चरर पद
कुल पद725
आवेदन प्रारंभ तिथि31 दिसंबर 2025
आवेदन की अंतिम तिथि20 जनवरी 2026
आवेदन सुधार28 जनवरी से 08 फरवरी 2026
परीक्षा स्तरराज्य
परीक्षा की फ्रीक्वेंसीआवश्यकतानुसार
राज्यउत्तराखंड सरकारी नौकरियां

हाईलाइट 

रिक्ति का नाम लेक्चरर (ग्रुप C) 
विज्ञापन संख्या A-3/S-1/DR(L.I.C)/2025
परीक्षा निकाय उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC)
रिक्तियों की संख्या 808
आवेदन शुरू होने की तारीख 31 दिसम्बर 2025  
आवेदन की आखिरी तारीख 20 जनवरी 2026  
आवेदन का मोड ऑनलाइन 
ऑफिसियल वेबसाइट https://psc.uk.gov.in

आयु-सीमा

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 42 वर्ष निर्धारित की गई है। इसके साथ ही आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में छूट भी दी जाएगी। उत्तराखंड राज्य के एससी एवं एसटी और अन्य पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में पांच वर्ष की छूट दी जाएगी।

शैक्षणिक योग्यता

लेक्चरर के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक, स्नातकोत्तर या डिप्लोमा होना चाहिए। इसके साथ ही उम्मीदवारों के पास अन्य निर्धारित पात्रताएं भी होनी चाहिए।

Read More:- NIT Warangal Recruitment 2026: सरकारी नौकरी, आवेदन शुरू, योग्यता व सैलरी

ऐसे कर सकेंगे अप्लाई

यूकेपीएससी की ओर से लेक्चरर के पदों पर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया कल यानी 31 दिसंबर से शुरू हो जाएगी। ऐसे में उम्मीदवारों की मदद के लिए यहां रजिस्ट्रेशन करने के आसान स्टेप्स बताए गए हैं, जिन्हें फॉलो करके उम्मीदवार अप्लाई कर सकते हैं।

  • ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट psc.uk.gov.in या ukpsc.net.in पर जाकर विजिट करें।
  • अब वेबसाइट के होमपेज पर ‘How to Apply’ लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद व्यक्तिगत जानकारी जैसे रजिस्ट्रेशन नबंर और मोबाइल नबंर दर्ज करके रजिस्ट्रेशन करें।
  • अब जरूरी दस्तावेजों की स्कैन कॉपी को अपलोड करें।
  • अंत में फॉर्म भरने के बाद दर्ज की गई सभी जानकारी को ध्यान से पढ़ लें।
  • अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी अवश्य निकाल लें।

आवेदन शुल्क विवरण

श्रेणी (Category)आवेदन शुल्क (Application Fees)प्रोसेसिंग शुल्क (टैक्स सहित)कुल शुल्क (Total Fees)
अनारक्षित (UR)150.0016.36166.36
उत्तराखण्ड अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC)150.0016.36166.36
उत्तराखण्ड अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति (SC/ST)60.0016.3676.36
उत्तराखण्ड आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS)150.0016.36166.36
शारीरिक दिव्यांग (PwD)कोई शुल्क नहीं16.3616.36

सेलेरी

इस भर्ती के अंतर्गत चयनित अभ्यर्थियों को 7वें वेतन आयोग के अनुसार वेतन स्तर-8 में नियुक्त किया जाएगा। लेक्चरर पद के लिए वेतनमान 47,600 रुपये से 1,51,100 रुपये प्रति माह होगा। इसके अतिरिक्त, राज्य सरकार के नियमों के अनुसार महंगाई भत्ता (DA), मकान किराया भत्ता (HRA) सहित अन्य अनुमन्य भत्ते एवं सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी।

UKPSC लेक्चरर वैकेंसी 2026

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने UKPSC लेक्चरर भर्ती 2025 के लिए कुल 725 पदों की घोषणा की है। ये पद संस्कृत, हिंदी, गणित आदि जैसे विभिन्न विषयों के लिए हैं। जनरल एवं महिला स्ट्रीम के लिए विषयवार UKPSC लेक्चरर वैकेंसी वितरण नीचे दिया गया है।

विषयकुलSCSTOBCEWSजनरलPwD
हिंदी78163106403
अंग्रेज़ी5411375262
संस्कृत6211296322
भौतिक विज्ञान7314397382
रसायन विज्ञान519075282
गणित436283231
जीवविज्ञान6711385382
नागरिक शास्त्र1112051211594
अर्थशास्त्र72134107362
इतिहास426044271
भूगोल539385262
समाजशास्त्र13102190
फाइन आर्ट्स2000020
कॉमर्स2000020
कृषि2000020
कुल72512728946538823
Job Application Form

अपना आवेदन फॉर्म भरें

Fill out this form for jobs.

FAQs

Q1. यूकेपीएससी लेक्चरर परीक्षा के लिए आवेदन कैसे करें?

Q2. यूकेपीएससी व्याख्याता चयन प्रक्रिया क्या है?

Q3. UKPSC लेक्चरर सैलरी 2026 क्या है?

Read More:- NABARD Vacancy 2026: नाबार्ड में निकली ग्रुप बी डेवलपमेंट असिस्टेंट की भर्ती, 17 जनवरी से यहां भरें फॉर्म

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *