Udyogini Scheme 2024
Udyogini Scheme 2024

Udyogini Scheme 2024:महिलाओं को मिल रहा है बिज़नेस के लिए 3 लाख का ब्याजमुक्त लोन और 30% सब्सिड

उद्योगिनी योजना (Udyogini Scheme 2024) की शुरुआत केंद्र सरकार द्वारा विशेष रूप से कर्नाटक राज्य के लिए 1997-1998 की गयी थी लेकिन बाद में इसे पूरे देश में लागू कर दिया गया था।

इस योजना के माध्यम से गरीब तथा मध्यम वर्गीय महिलाओं को अपना बिज़नेस शुरू करने के लिए 3 लाख रुपए तक का Zero interest पर लोन दिया जाएगा। साथ ही इस लोन पर 30%-50% तक की सब्सिडी भी दी जाएगी।

Udyogini Scheme का मुख्य उद्देश्य आर्थिक रूप से कमज़ोर समूह की महिलाओं को उद्योग से जोड़ना है। इस योजना में पात्र महिला 1 लाख रुपये से लेकर 3 लाख रुपये तक का लोन ले सकती है। सरकार ये लोन देते समय यह जांचती है कि कहीं आपने पहले लोन में डिफॉल्ट तो नहीं किया है।

वैसे तो इस लोन के लिए महिला को कोई ब्याज नहीं देना होगा लेकिन कुछ स्थितियों में ब्याज लिया जा सकता है। इस तरह से उद्योगिनी योजना (Udyogini Scheme) व्यापर और स्वरोजगार के माध्यम से महिलाओं को आत्मनिर्भर और आर्थिक रूप से स्वतंत्र बनाने में मदद करती है।

इसके अलावा आप केंद्र सरकार या राज्य सरकार की सभी सरकारी योजनाओं की जानकारी yojanasarkar.in पर प्राप्त कर सकते हैं। 

यदि आप भी Udyogini Scheme मे Apply करके इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं तो सभी जानकारी नीचे दी गयी है जैसे: आवेदन कैसे करें, आवश्यक दस्तावेज, अधिकारिक वेबसाइट, योजना के लाभ, पात्रता आदि।

Udyogini Scheme 2024: Important Points

Name Of The SchemeUdyogini Scheme for Women Entrepreneurs
Purpose of the Schemeआर्थिक रूप से कमज़ोर समूह की महिलाओं को व्यापर और स्वरोजगार के माध्यम से आत्मनिर्भर और आर्थिक रूप से स्वतंत्र बनाना।
Loan Amount3 लाख तक
Start of The Scheme1997-1998
Sector of The SchemeCentral Government
Ministry Of The Schemeमहिला विकास निगम
Current StatusActive
Beneficiary of Schemeदेश की वे सभी महिलाएं जो आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग में आती हैं।
Apply ProcessOffline
Official Websitehttps://www.myscheme.gov.in/schemes/us
Download Appजल्द ही जारी किया जाएगा।
Helpline Noजल्द ही जारी किया जाएगा।

Scheme के लाभ / Benefits

  1. Udyogini Scheme का प्रबंधन भारत सरकार के अधीन महिला विकास निगम द्वारा किया जाता है।
  2. इसमें पात्र महिलाओं को 1 लाख रूपये से लेकर 3 लाख रूपये का लोन देने का प्रावधान है। यह लोन आपको बिना किसी जमानत के दिया जायेगा।
  3. इस लोन पर SC/ST की महिलाओं को 50% तथा अन्य वर्ग की महिलाओं को 30% तक की सब्सिडी प्रदान की जाएगी।
  4. इस योजना से मिले 3 लाख तक के लोन से महिलाएं अपना खुद का व्यवसाय शुरू कर सकती हैं जैसे: सिलाई का काम, ब्यूटी पार्लर, कैंटीन और कैटरिंग आदि।
  5. इसी प्रकार से इसमें लगभग 88 तरह के बिज़नस के इए लोन सहायता दी जा रही है।
  6. चयनित लाभार्थियों को EDP के तहत प्रशिक्षण भी दिया जा सकता है।
  7. यह कार्यक्रम आर्थिक रूप से वंचित महिला उद्यमियों को अपना उद्यम शुरू करने की क्षमता देता है।

Udyogini Yojana 2024 के लिए पात्रता / Eligibility

  1. Udyogini Scheme के लिए आवेदक का महिला होना आवश्यक है।
  2. आवेदक के परिवार की वार्षिक आय 1.5 लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए। (जो महिलाएं विधवा, निराश्रित या विकलांग की श्रेणी में आते हैं, उनके लिए आय सम्बन्धी कोई ऊपरी सीमा नहीं है)
  3. महिला पर कोई लोन डिफाल्ट न हो।
  4. महिला की आयु 18 से 55 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

आवश्यक दस्तावेज / Required Documents

  1. आधार कार्ड
  2. वोटर आईडी कार्ड या BPL राशन कार्ड
  3. निवास प्रमाण पत्र
  4. आय प्रमाण पत्र
  5. जाति प्रमाण पत्र (यदि आप SC/ST से हैं तो)
  6. जिस कारोबार के लिए लोन चाहती हैं उसके लिए कोई ट्रेनिंग या अनुभव लिया हो तो उसका सर्टिफिकेट
  7. जिस उद्योग के लिए आप वित्तीय सहायता चाहते हैं उसकी विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR)
  8. मशीनरी, उपकरण और पूंजीगत व्यय के कोटेशन
  9. बैंक खाता विवरण
  10. मोबाइल नंबर
  11. पासपोर्ट साइज़ फोटो

आवेदन कैसे करें? / Apply Offline

  1. यदि आप Udyogini Yojana में आवेदन करके लोन लेना चाहते तो इसके लिए आपको अपने नजदीकी सरकारी बैंक में जाना होगा।
  2. बैंक में जाकर आपको उद्योगिनी योजना लोन लेने के लिए एक आवेदन फॉर्म ले लेना है।
  3. इस आवेदन फॉर्म को ध्यानपूर्वक भरें तथा सभी आवश्यक दस्तावेजों को फॉर्म के साथ अटैच कर दें।
  4. आवेदन पूरा होने के पश्चात इसे बैंक में ही जमा कर दें।
  5. अब आपकी आवेदन पत्र की समीक्षा की जाएगी और यदि सब कुछ सही पाया जाता है तो 8-10 दिन के भीतर आपको लोन उपलब्ध करा दिया जायेगा।
  6. एक बार जब आपका लोन मान्य हो जाता है तो निगम द्वारा इस पर दी जाने वाली सब्सिडी की प्रक्रिया शुरू कर दी जाती है।
  7. उद्योगिनी योजना के लिए बैंक जाकर आवेदन करने का तरीका सबसे अच्छा माध्यम है। हालाँकि आप ऑनलाइन भी आवेदन कर सकते हैं।

ऑनलाइन आवेदन कैसे करें? / Online Apply

  1. इसके लिए आपको उन बैंक में से एक बैंक को चुनना है जो उद्योगिनी योजना के तहत लोन की सुविधा दे रहे हैं।
  2. अब बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  3. अब ऊपर मेनूबार में उद्योगिनी योजना विकल्प देखें और आवेदन पत्र पूरा करने के लिए लिंक पर CLICK करें।
  4. इसके बाद एक फॉर्म आ जायेगा। इस फॉर्म को ध्यान से भरें और सबमिट वाले विकल्प पर क्लिक कर दें।
  5. अब CDPO आपके आवेदन की जांच करेगी और स्पॉट सत्यापन के बाद इसे चयन समिति को भेज देगी।
  6. यदि सब कुछ ठीक पाया जाता है तो आपका लोन Issue कर दिया जायेगा।

FAQs

Q1. Udyogini Scheme क्या है?

  • Udyogini Yojana, देश के अविकसित और ग्रामीण क्षेत्रों में उभरती महिला उद्यमियों को 3 लाख तक का ब्याजमुक्त लोन सुविधा देती है। साथ ही इस लोन पर 30% की सब्सिडी भी दी जाती है।

Q2. उद्योगिनी योजना को किस राज्य में शुरू किया गया है?

  • वैसे इसे कर्नाटक राज्य के लिए शुरू किया गया था लेकिन बाद में इसे पूरे देश में लागु कर दिया है।

Q3. उद्योगिनी योजना का लाभ किसको मिलेगा?

  • ऐसी महिलाओं को जिनकी आयु 18 से 55 वर्ष के बीच है तथा जो आर्थिक रूप से कमजोर समूह में आती हैं।

Q4. Udyogini Scheme को कब शुरू किया जायेगा?

  • इसे 1997-1998 में कर्नाटक राज्य के लिए शुरू किया गया था।

Q5. कौन से बैंक उद्योगिनी योजना के तहत लोन दे रहे हैं?

  • आप विभिन्न वाणिज्यिक बैंकों, निजी बैंकों, क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों (आरआरबी), जिला सहकारी बैंकों और गैर-बैंकिंग वित्तीय संस्थानों से उद्योगिनी योजना का लाभ उठा सकते हैं।

Atal Pension Yojana 2025: मासिक ₹5000 तक पेंशन पाने का आसान तरीका और आवेदन विवरण

PM Kisan Beneficiary List 2025: किसानों के लिए जारी हुई नई सूची

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *