RRB Group D Vacancy 2026
RRB Group D Vacancy 2026

RRB Group D Vacancy 2026: 10वीं पास के लिए रेलवे ग्रुप डी भर्ती का 21997 पदों पर नोटिफिकेशन जारी, आवेदन 2 मार्च तक

RRB Group D Vacancy 2026: भारतीय रेलवे में सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले लाखों करोड़ों उम्मीदवारों के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी आ चुकी है। दरअसल रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) द्वारा आने वाली RRB Upcoming Recruitments 2026 का एग्जाम कैलेंडर जारी कर दिया गया है। साथ ही रेलवे ग्रुप डी नई भर्ती के 22000 पदों पर भी Group D Notification जारी कर दिया गया है। रेलवे ग्रुप ‘डी’ (लेवल-1) के विभिन्न पदों के लिए RRB Group D Vacancy 2026 का आधिकारिक नोटिफिकेशन पोर्टल पर 30 जनवरी 2026 को जारी किया गया है।

रेलवे ग्रुप डी नई भर्ती 2026 उन 10वीं पास युवाओं के लिए एक Career बनाने की Golden Opportunity है जो देश के सबसे बड़े नियोक्ता, भारतीय रेलवे का हिस्सा बनना चाहते हैं। वर्ष 2026 के लिए रेलवे ने ट्रैक मेंटेनर, असिस्टेंट पॉइंट्समैन, हेल्पर सहित विभिन्न लेवल-1 के कुल 21997 से अधिक रिक्त पदों पर भर्ती की घोषणा की है, अभ्यर्थी रेलवे भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आसानी से RRB Group D Level 1 Online Form जमा कर सकते हैं।

Group D Recruitment 2026 में सिलेक्शन के लिए अभ्यर्थियों को ऑनलाइन एग्जाम के साथ ही फिजिकल टेस्ट भी पास करना होगा। RRB Group D CBT परीक्षा में सामान्य विज्ञान, गणित, तर्कशक्ति और सामान्य जागरूकता जैसे विषयों पर आधारित प्रश्न पूछे जाते हैं। RRB Group D Exam Date 2026 की घोषणा से पहले तैयारी शुरू करना सफलता की कुंजी है। इसके अलावा आरआरबी ग्रुप डी वैकेंसी 2026 के लिए आवेदन की तारीखें, पद संख्या, योग्यता, चयन प्रक्रिया, सैलरी, एग्जाम पैटर्न, सिलेबस और RRB Group D Apply Online प्रॉसेस सहित पूरी जानकारी नीचे दी गई है।

RRB Group D Vacancy 2026 Form Start Date

रेलवे बोर्ड द्वारा RRB Group D Vacancy 2026 शॉर्ट Notification 27 दिसंबर 2025 को पोर्टल पर जारी कर दी गई है। इस भर्ती के लिए Full Notification 30 जनवरी 2026 को जारी किया गया है। RRB Group D Recruitment 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया 31 जनवरी 2026 से शुरू की गई है। वहीं रेलवे ग्रुप डी आवेदन की लास्ट डेट 2 मार्च 2026 निर्धारित की गई है। CBT परीक्षा की संभावित तिथियां सितम्बर से अक्टूबर 2026 के आसपास Release की जा सकती हैं।

RRB Group D Vacancy 2026 Form Date

RRB Group D Bharti 2026 Vacancy Details

रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) द्वारा RRB Group D Vacancy 2026 का आयोजन कुल 22000+ रिक्त पदों पर नियुक्ति के लिए किया जा रहा है। जिसमें लेवल-1 के ट्रैक मेंटेनर, असिस्टेंट पॉइंट्समैन, हेल्पर और विभिन्न विभागों के ऐसे ही अन्य पद शामिल हैं। पूर्व में निकली ग्रुप डी भर्ती के लिए देशभर के लगभग 1 करोड़ से अधिक युवाओं द्वारा आवेदन किए गए थे। पद संख्या की विस्तृत जानकारी रेलवे ग्रुप डी नई भर्ती का ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी होने के बाद यहां उपलब्ध करवा दी जाएगी।

RRB Group D Vacancy 2026 में सबसे ज्यादा पद ट्रैक मेंटेनर ग्रेड-4 और ट्रैफिक बी पॉइंट्समैन के खाली हैं। रेलवे ग्रुप डी लेवल 1 भर्ती कुल 22000 पदों पर होगी, जिसमें ट्रैक मेंटेनर ग्रेड-4 के 11000 और ट्रैफिक बी पॉइंट्समैन के 5000 पदों पर भर्ती होगी। इसके अलावा असिस्टेंट (सिग्नल एंड टेलीकॉम) के 1500, असिस्टेंट (कैरिज एंड वैगन) के 1000, असिस्टेंट ऑपरेशन (इलेक्ट्रिक) के 500, असिस्टेंट लोको शेड (इलेक्ट्रिक) के 200, असिस्टेंट (ब्रिज) के 600, असिस्टेंट (ट्रेक्शन डिस्ट्रीब्यूशन) के 600, असिस्टेंट (परमानेंट वे) के 300, असिस्टेंट (ट्रैक मशीन) के 600 और असिस्टेंट (ट्रेन लाइटिंग & एयर कंडीशनिंग) के 500 पद शामिल है।

  • Assistant (Signal & Telecom): 1500
  • Assistant (Carriage & Wagon): 1000
  • Assistant Operation (Electric): 500
  • Assistant Loco Shed (Electric): 200
  • Assistant (Bridge): 600
  • Assistant (Traction Distribution): 600
  • Assistant (Permanent Way): 300
  • Assistant (Track Machine): 597
  • Assistant (Train Lighting & Air Conditioning): 500
  • Track Maintainer Grade-4: 11000
  • Assistant Traffic B Pointsman: 5000
  • Total: 21997

Application Fees

रेलवे ग्रुप डी लेवल 1 भर्ती में फॉर्म भरने के लिए सामान्य और अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के उम्मीदवारों को 500 रूपये का भुगतान करना होगा। जबकि सभी श्रेणी की महिला उम्मीदवारों, अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), PwBD और भूतपूर्व सैनिक उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 250 रूपये रखा गया है। अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग या यूपीआई के माध्यम से करना होगा।

Qualification

आरआरबी ग्रुप डी वैकेंसी 2026 में आवेदन के लिए उम्मीदवार किसी भी मान्यता प्राप्त शिक्षा बोर्ड से कम से कम कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा में उत्तीर्ण होने चाहिए। साथ ही प्रासंगिक क्षेत्र में आईटीआई सर्टिफिकेट/डिप्लोमा होना आवश्यक है। कुछ पदों के लिए आईटीआई सर्टिफिकेट अनिवार्य नहीं है। शैक्षणिक योग्यता की विस्तृत जानकारी RRB Group D Notification जारी होने के बाद अपडेट कर दी जाएगी।

सरकारी पद जानकारी

Age Limit

आरआरबी ग्रुप डी भर्ती में सामान्य श्रेणी और EWS वर्ग के लिए आयु सीमा 18 वर्ष से 33 वर्ष के बीच निर्धारित की गई है। जबकि OBC वर्ग को ऊपरी आयु सीमा में 3 वर्ष की छूट देकर इनकी ऊपरी आयु 36 वर्ष और SC/ST वर्ग को 5 वर्ष की छूट देकर इनकी ऊपरी आयु 38 वर्ष निर्धारित की गई है। उम्र की गणना आवेदन की अंतिम तिथि के आधार पर की जाएगी।

Selection Process

रेलवे ग्रुप डी भर्ती 2025-26 में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन लिखित परीक्षा, फिजिकल टेस्ट, डॉक्युमेंट्स वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट के माध्यम से किया जाएगा। अंतिम मेरिट लिस्ट केवल CBT में प्राप्त अधिकतम अंकों के आधार पर तैयार की जाती है, जबकि PET के लिए कोई अंक नहीं मिलेंगे, क्योंकि यह टेस्ट केवल क्वालिफाइंग नेचर का होता है।

  • लिखित परीक्षा
  • फिजिकल फिटनेस टेस्ट
  • डॉक्युमेंट्स वेरिफिकेशन
  • मेडिकल टेस्ट

Salary 2026

RRB Group D Vacancy 2026 के लिए चयनित उम्मीदवारों को RRB Group D Salary 7वें वेतन आयोग के तहत लेवल-1 के आधार पर दी जाएगी। इन रेलवे कर्मचारियों का मूल वेतन (Basic Pay) न्यूनतम 18000 रूपये से अधिकतम 56900 रूपए प्रतिमाह तक होता है। इस सरकारी नौकरी में DA, HRA, TA सहित विभिन्न भत्तों को मिलाकर शुरुआती मासिक सैलरी (Gross Monthly Salary) लगभग 30000 रूपये से 35000 रूपये तक होती है, जो एक परमानेंट करियर के लिए बहुत ही अट्रैक्टिव सैलरी पैकेज है।

रेलवे ग्रुप डी रिक्तियां 2026 (पदवार)

रेलवे ग्रुप डी भर्ती 2026 में कुल 22,195 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। ये पद रेलवे के ट्रैफिक, इंजीनियरिंग, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल और S&T विभागों में विभिन्न तकनीकी और गैर-तकनीकी कार्यों के लिए हैं। प्रमुख पदों में ट्रैक मेंटेनर ग्रेड-IV, पॉइंट्समैन, असिस्टेंट लोको शेड, असिस्टेंट ऑपरेशंस और अन्य शामिल हैं।

आरआरबी ग्रुप डी रिक्ति 2026 पदवार

आरआरबी ग्रुप डी रिक्ति 2026 पदवार
पद का नामकुलयूआरओबीसीएससीएसटीईडब्ल्यूएस
असिस्टेंट ब्रिज557228134834072
असिस्टेंट कैरिज और वैगन96238423613491117
असिस्टेंट लोको शेड (इलेक्ट्रिकल)1677442221613
असिस्टेंट ऑपरेशंस (इलेक्ट्रिकल)592247135825672
असिस्टेंट टीएल और एसी505217122724450
असिस्टेंट पी.वे29612368422835
ट्रैक मेंटेनर-IV93503681226813388111252
असिस्टेंट (एस और टी)1257520291189109148
असिस्टेंट ट्रैक मशीन593247145854670
पॉइंट्समैन बी484320641195722427435
असिस्टेंट टीआरडी7483131741116783
कुल योग2219587555330304315352152

Read More:- Rajasthan Lab Assistant Home Science Syllabus 2026: राजस्थान लैब असिस्टेंट होम साइंस नया सिलेबस और एग्जाम पैटर्न जारी, फटाफट यहां से करें डाउनलोड

आरआरबी ग्रुप डी रिक्ति 2026 क्षेत्रवार

आरआरबी ग्रुप डी रिक्ति 2026 (क्षेत्रवार)
क्षेत्र (Region)कुलयूआरओबीसीएससीएसटीईडब्ल्यूएस
पश्चिम रेलवे (मुंबई)31481160798403178288
उत्तर पश्चिम रेलवे (जयपुर)97448318815148104
उत्तर मध्य रेलवे (इलाहाबाद)11835702711568997
दक्षिण पश्चिम रेलवे (हुबली)9051141456
पश्चिम मध्य रेलवे (जबलपुर)114758115717489145
पूर्व तट रेलवे (भुवनेश्वर)8033292061205792
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (बिलासपुर)119951628118476142
उत्तरी रेलवे (नई दिल्ली)35371437956530266348
दक्षिणी रेलवे (चेन्नई)103643024715596108
उत्तर पूर्व रेलवे (गोरखपुर)1246537271178109101
पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे (गुवाहाटी)1776718480266133179
पूर्व रेलवे + मेट्रो कोलकाता1206467296163123137
मध्य रेलवे (मुंबई)1979894411295177204
पूर्व मध्य रेलवे (हाजीपुर)9934052661487698
दक्षिण पूर्व रेलवे (कोलकाता)94936425015884103
दक्षिण मध्य रेलवे (सिकंदराबाद)1012376258148129101
कुल योग2219587555330304315352152

How to Apply

Railway Group D Bharti में आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी यहां दिए गए विभिन्न चरणों का पालन करते हुए आसानी से RRB Group D Online Form जमा कर सकते है।

  • सबसे पहले RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर संबंधित CEN 2026 नोटिफिकेशन पर क्लिक करके पात्रता चेक करें।
  • इसके बाद ‘New Registration’ लिंक पर क्लिक करके आवश्यक जानकारी के साथ पंजीकरण करें।
  • अगले चरण में यूजर ID, Password और कैप्चा कोड के जरिए पोर्टल पर लॉगिन करें।
  • रेलवे ग्रुप डी ऑनलाइन फॉर्म में आवश्यक व्यक्तिगत, शैक्षणिक और बेसिक जानकारी को सावधानीपूर्वक भरें।
  • नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो और हस्ताक्षर के साथ ही शैक्षणिक योग्यता संबंधित सभी दस्तावेजों को स्कैन करके निर्धारित फॉर्मेट में अपलोड करें।
  • अंत में श्रेणी अनुसार ऑनलाइन माध्यम से आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • दर्ज की गई जानकारी को ध्यानपूर्वक चेक करके फॉर्म को सबमिट कर दें और प्रिंटआउट लेकर सुरक्षित रख लें।

रेलवे ग्रुप डी भर्ती 2026: सिलेबस

CBT परीक्षा में उम्मीदवारों की गणित, सामान्य बुद्धिमत्ता, सामान्य विज्ञान और सामान्य जागरूकता को परखा जाता है।

विषयमहत्वपूर्ण टॉपिक्स
गणित (Mathematics)प्रतिशत, अनुपात, औसत, समय-कार्य, लाभ-हानि, साधारण/चक्रवृद्धि ब्याज, क्षेत्रमिति
सामान्य बुद्धिमत्ता & तर्ककोडिंग-डिकोडिंग, दिशा ज्ञान, एनालॉजी, रक्त संबंध, वेन डायग्राम
सामान्य विज्ञानभौतिकी, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान (10वीं स्तर)
सामान्य जागरूकताकरंट अफेयर्स, भारतीय इतिहास, भूगोल, संविधान, खेल, रेलवे से संबंधित प्रश्न

रेलवे ग्रुप डी भर्ती 2026: PET विवरण

PET परीक्षा में उम्मीदवारों की शारीरिक क्षमता और फिटनेस का परीक्षण किया जाता है।

लिंगटेस्ट का प्रकारदूरी / भारसमय सीमा
पुरुष100 मीटर दौड़14 सेकंड
पुरुष1000 मीटर दौड़4 मिनट 15 सेकंड
महिला100 मीटर दौड़18 सेकंड
महिला400 मीटर दौड़2 मिनट 30 सेकंड
पुरुष/महिलावजन उठाना / स्टैंडिंग लिफ्ट35 kg पुरुष, 20 kg महिला

रेलवे ग्रुप डी भर्ती 2026: तैयारी टिप्स

रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड एग्जाम (आरआरबी) ग्रुप डी 2026 में सफलता पाने के लिए नोटिफिकेशन जारी होते ही आवेदन करना और तैयारी शुरू करना बहुत जरूरी है। उम्मीदवारों को CBT और PET दोनों के लिए समय से पहले तैयारी करनी चाहिए। साथ ही सभी आवश्यक दस्तावेज़ पहले से तैयार रखना भी जरूरी है।

तैयारी के लिए मुख्य सुझाव:

  • CBT के लिए गणित, सामान्य ज्ञान, सामान्य विज्ञान और तर्कशक्ति पर नियमित अभ्यास करें।
  • PET के लिए दौड़, वजन उठाना, लंबी और ऊँची कूद जैसी शारीरिक फिटनेस की प्रैक्टिस करें।
  • समय प्रबंधन सीखें और मॉक टेस्ट/Previous Year Papers हल करके अभ्यास करें।

निष्कर्ष

RRB Group D Vacancy 2026 के 21997 पदों पर नोटिफिकेशन 30 जनवरी 2026 को जारी किया गया है। यह 10वीं पास युवाओं के लिए सरकारी नौकरी पाने का एक सुनहरा अवसर है। CBT एग्जाम क्लियर करने के लिए आप RRB Group D Syllabus & Exam Pattern 2026 का इंतजार किए बिना पूर्व में आयोजित ग्रुप डी भर्ती सिलेबस और एग्जाम पैटर्न के अनुसार तैयारी को तुरंत शुरू कर दें और साथ ही PET (शारीरिक दक्षता) की तैयारी भी जारी रखें। आधिकारिक पोर्टल पर नियमित रूप से नजर बनाए रखें या हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वॉइन कर लें ताकि आप कोई भी महत्वपूर्ण अपडेट मिस न करें।

FAQs

प्रश्न 1. रेलवे ग्रुप डी भर्ती 2026 के लिए आवेदन कब शुरू होंगे?

 प्रश्न 2. रेलवे ग्रुप डी भर्ती 2026 में पात्रता (Eligibility) क्या है?

 प्रश्न 3. रेलवे ग्रुप डी भर्ती 2026 में वेतन और लाभ (Salary & Benefits) क्या है?

प्रश्न 4. आरआरबी ग्रुप डी 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन कब शुरू होंगे?

प्रश्न 5. आरआरबी ग्रुप डी 2026 के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि क्या है?

Read More:- Rajasthan RIICO Recruitment 2026: रीको भर्ती का ड्राफ्ट्समैन, प्रोग्रामर, असिस्टेंट, क्लर्क सहित विभिन्न पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी, आवेदन 20 फरवरी तक

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *