Rajasthan Yuva Swarojgar Yojana 2026
Rajasthan Yuva Swarojgar Yojana 2026

Rajasthan Yuva Swarojgar Yojana 2026: 8वीं पास युवाओं को बिना ब्याज मिलेगा ₹10 लाख का लोन, सरकार बनेगी गारंटर

CM Yuva Swarojgar Yojana 2026: क्या आपके पास कोई बिज़नेस आइडिया है लेकिन जेब में पैसा नहीं है? क्या आप भी नौकरी की तलाश छोड़कर खुद का मालिक बनना चाहते हैं? अगर आप राजस्थान से हैं, तो खुश हो जाइए!

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की सरकार ने प्रदेश के युवाओं के लिए खजाना खोल दिया है। ‘मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना (MYSY)’ के तहत अब आपको अपना काम शुरू करने के लिए 10 लाख रुपये तक का लोन मिलेगा, वह भी बिना किसी ब्याज के। जी हां, आपने सही सुना—ब्याज का पूरा पैसा सरकार भरेगी। आइए जानते हैं कि यह योजना कैसे आपकी तकदीर बदल सकती है और आवेदन का सही तरीका क्या है।

इस योजना का युवाओं के बीच क्रेज का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है क‍ि महज 10 द‍िनों में ही 5000 से ज्‍यादा आवेदन प्रशासन के पास आ गए हैं। राजस्‍थान के हर ज‍िले से इस योजना के तहत आवेदन आ रहे हैं। अगर अभी तक आपने इस योजना का फायदा नहीं उठाया है तो अब देर मत कर‍िए और तुरंत इस योजना का लाभ उठाइए।

मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना क्या है, इस योजना के लिए आवेदन कैसे कर सकते हैं? मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना की पात्रता क्या है? आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं और आवेदन करने का स्टेप बाय स्टेप तरीका जानते हैं।

मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना क्या है?

राजस्थान के युवाओं को स्वरोजगार के नए मौके देने के उद्देश्य से बिना ब्याज का लोन, मार्जिन मनी और CGTMSE Fee सरकार की ओर से मुहैया कराए जाने को मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना को 11 जनवरी, 2026 को लॉन्च किया गया है। इस योजना के तहत प्रदेश के युवा 10 लाख रुपये तक का लोन बिजनेस के लिए ले सकते हैं और इन्हें कोई ब्याज भी नहीं देना होगा। यह योजना 31 मार्च , 2029 तक जारी रहेगी। इसे लागू करने की जिम्मेदारी उद्योग एवं वाणिज्य विभाग की होगी।

मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के माध्यम से मैन्युफैक्चरिंग, सर्विस समेत कई अन्य सेक्टर में नया बिजनेस शुरू करने या बिजनेस को बढ़ाने के लिए लोन उपलब्ध कराया जा रहा है। इस योजना के तहत मार्जिन मनी भी उपलब्ध कराए जाएंगे। सीएम युवा स्वरोजगार योजना के अंतर्गत संस्थागत आवेदक (HUF/सोसायटी/LLP Firm/कंपनी/स्वयं सहायता समूह) भी पात्र होंगे।

इस योजना के लिए बैंक की ओर से कोई गारंटी नहीं मांगी जाएगी। इसे CGTMSE (Credit Guarantee Trust Fund for Micro and Small Enterprises) से जोड़ा जाएगा और राज्य सरकार गारंटी फीस भरेगी।

योजना का मुख्य आकर्षण: ब्याज मुक्त लोन (Interest-Free Loan)

इस योजना का सबसे बड़ा फायदा यह है कि इस पर लगने वाला 100% ब्याज अनुदान (Interest Subsidy) राज्य सरकार देगी। यानी आपको बैंक को सिर्फ मूल रकम (Principal Amount) वापस करनी है।

  • मैन्युफैक्चरिंग (उद्योग) के लिए: ₹10 लाख तक का लोन।
  • सेवा और व्यापार (Service/Trading) के लिए: ₹5 लाख तक का लोन।
  • मार्जिन मनी: सरकार आपको प्रोजेक्ट लागत का कुछ हिस्सा (50,000 रुपये तक) मार्जिन मनी के रूप में भी देगी, जिससे शुरुआती बोझ कम होगा।

पात्रता (Eligibility Criteria)

सरकार का लक्ष्य 1 लाख युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ना है। इसके लिए शर्तें बहुत ही सामान्य रखी गई हैं:

  1. निवासी: आवेदक राजस्थान का मूल निवासी (Bonafide Resident) होना चाहिए।
  2. उम्र: आपकी उम्र 18 से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
  3. शिक्षा: कम से कम 8वीं पास होना जरूरी है। (ग्रेजुएट युवा भी आवेदन कर सकते हैं)।
  4. डिफॉल्टर नहीं: आवेदक किसी भी बैंक का डिफ़ॉल्टर नहीं होना चाहिए और न ही पहले किसी केंद्र/राज्य स्वरोजगार योजना (जैसे PMEGP) का लाभ ले रहा हो।
  5. आय: परिवार की वार्षिक आय बहुत अधिक नहीं होनी चाहिए (योजना के विस्तृत दिशा-निर्देशों के अनुसार)।

जरूरी दस्तावेज (Document List)

आवेदन करने बैठें तो ये कागज अपनी टेबल पर रख लें:

  • जन आधार कार्ड (Jan Aadhar): (सबसे जरूरी, क्योंकि राजस्थान में सारा डेटा यहीं से फेच होता है)।
  • आधार कार्ड।
  • मूल निवास प्रमाण पत्र।
  • शैक्षणिक योग्यता (8वीं, 10वीं या ग्रेजुएशन की मार्कशीट)।
  • प्रोजेक्ट रिपोर्ट (Project Report): आपके बिज़नेस का पूरा प्लान।
  • जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)।
  • शपथ पत्र (Affidavit)।

मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना का लोन किन बैंकों से मिलेगा

  • राष्ट्रीय वाणिज्यिक बैंक
  • रिजर्व बैंक से मान्यता प्राप्त प्राइवेट बैंक और स्मॉल फाइनेंस बैंक
  • क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक
  • राजस्थान वित्त निगम
  • सिडबी
  • अर्बन कॉ-ऑपरेटिव बैंक और सेंट्रल कॉ-ऑपरेटिव बैंक

मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना में कितना लोन मिलेगा

शैक्षिक योग्यतामैन्युफैक्चरिंगसेवा एंव व्यापारमार्जिन मनी
8वीं से 12वीं पास7.5 लाख रुपये तक3.5 लाख रुपये तकलोन राशि का 10% अधिकतम 35000
ग्रेजुएट/ITI या ज्यादा10 लाख रुपये तक5 लाख रुपये तकलोन राशि का 10% अधिकतम 50000

Read More:- RPSC EO RO Recruitment 2026: राजस्थान ईओ और आरओ भर्ती के बंपर पदों पर नोटिफिकेशन, ऐसे करें आवेदन

आवेदन कैसे करें

STEP-1
  • मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के लिए आवेदन से पहले SSO ID बनाना होगा
  • SSO ID बनाने के लिए पोर्टल sso.rajasthan.gov.inपर जाकर Registration पर क्लिक करें
  • यहां आपको Citizen/Udhyog का विकल्प ही चुनना है
  • इसके बाद अपने जन आधार नंबर से आप रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं
  • आप चाहें तो अपने gmail ID से भी SSO ID बना सकते हैं
STEP-2
  • अब अपने SSO ID से पोर्टल या मोबाइल एप पर लॉगिन करें
  • SSO ID के सिटिजन एप या पोर्टल पर आपको मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार (MYSY) का विकल्प मिलेगा
  • क्लिक करने पर आवेदन फॉर्म खुल जाएगा और उसे अच्छे से पढ़कर भरें
  • इस फॉर्म में अपने बारे में जानकारी, पता, उद्योग का प्रकार, जहां उद्योग लगाना है वहां का पता भरना होगा

मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना का पैसा कब मिलेगा

  • ऑनलाइन आवेदन के बाद महाप्रबंधक की अध्यक्षता में 3 सदस्यीय कमेटी जांच करेगी
  • इस कमेटी की बैठक हफ्ते में कम से कम एक बार जरूर होगी
  • समिति के सदस्य सचिव आवेदन और दस्तावेजों की जांच करेंगे, फिर कमेटी के सामने पेश करेंगे
  • इसके बाद योग्यता, रुचि, सफलता की संभावना, बाजार की संभावना जैसे फैक्टर के आधार पर चयन किया जाएगा
  • अगर आवेदन में कोई कमी है तो उसे 15 दिन में ठीक करके वापस जमा कराना होगा
  • आवेदन से 30 दिनों के भीतर आवेदन पर फैसला ले लिया जाएगा और लोन मंजूर कर दिया जाएगा

लोन किन्हें नहीं मिलेगा

  • अगर आपके पास 15 लाख से ज्यादा On Road कीमत वाली कर्मशियल गाड़ी है तो आपको लोन नहीं मिलेगा
  • ऐसे उत्पाद या सेवा या गतिविधियां, जिन्हें राज्य या केंद्र सरकार ने प्रतिबंधित किया हुआ हो
  • खनन, रियल एस्टेट संबंधी गतिविधियां
  • NGO, Trust जैसी संस्थाएं जहां लाभ नहीं होता है

मार्जिन मनी कैसे मिलेगी

  • मार्जिन मनी का पैसा शॉर्ट टर्म डिपोजिट के रूप में जमा रहेगा
  • इस पर न तो सरकार को ब्याज मिलेगा न ही बैंक ब्याज वसूलेंगे
  • 2 साल तक बिजनेस को अच्छे से चलाने और EMI समय पर भरने पर यह पैसा आवेदक के खाते में आएगा
  • अगर आवेदक बिजनेस को 2 साल से पहले बंद करता है तो यह पैसा वापस राज्य सरकार के खाते में जाएगा

पैसा कितने समय में चुकाना होगा

  • लोन चुकाने के लिए आवेदक को अधिकतम 5 साल का समय मिलेगा
  • ब्याज में छूट अधिकतम 5 साल तक ही मिलेगी, इसके बाद बची राशि पर ब्याज देना होगा
  • बैंक की ओर से Moratorium Period 6 महीने तक ही रहेगा

FAQs

Q1. मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना 2026 में कितना लोन मिलता है?

Q2. क्या इस लोन पर ब्याज देना होगा?

Q3. आवेदन के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता क्या है?

Q4. MYSY योजना के लिए आवेदन कहां करें?

Q5. प्रोजेक्ट रिपोर्ट क्या होती है?

Read More:- Rajasthan REET Online Form 2026: राजस्थान रीट नई पात्रता परीक्षा का नोटिफिकेशन इस महीने में होगा जारी, जानें लेटेस्ट अपडेट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *