Rajasthan CET Graduation Level 2026 Form Date: राजस्थान सरकार की प्रतिष्ठित सेवाओं में करियर बनाने की इच्छा रखने वाले स्नातक पास उम्मीदवारों के लिए एक बड़ी और आधिकारिक घोषणा जारी कर दी गई है। राजस्थान अधीनस्थ एवं मंत्रालयिक सेवा चयन बोर्ड (RSMSSB) द्वारा आयोजित की जाने वाली Rajasthan CET Graduation Level 2026 की परीक्षा तिथियां आधिकारिक वार्षिक परीक्षा कैलेंडर के अनुसार जारी हो गई हैं। यह परीक्षा राज्य की आठ से अधिक प्रतिष्ठित भर्तियों के लिए प्रारंभिक पात्रता निर्धारित करती है।
इस आर्टिकल में राजस्थान CET ग्रेजुएशन लेवल 2026 से जुड़ी सम्पूर्ण लेटेस्ट अपडेट्स, आवेदन की तारीखें, पात्रता मानदंड, सीईटी में शामिल भर्तियां, स्कोरकार्ड की वैधता (Validity) और संशोधित एग्जाम पैटर्न सहित पूरी जानकारी दी गई है। साथ ही CET Online Form भरने का डायरेक्ट लिंक और आवेदन की स्टेप बाय स्टेप जानकारी भी नीचे उपलब्ध कराई गई है।
CET Big Breaking News: सीईटी प्री और मेन्स का फॉर्मूला! 60% अंक और सर्टिफिकेट वैधता लेटेस्ट अपडेट
राजस्थान सीईटी 2026 में चयन बोर्ड द्वारा विभिन्न प्रकार के बदलाव लागू किए जा रहे है, जिससे सीईटी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों को बहुत बड़ा झटका लगा है:
- CET प्री और मेन्स 2 एग्जाम: अब राजस्थान सीईटी केवल एक पात्रता परीक्षा नहीं रहेगी। बोर्ड द्वारा “Rajasthan CET Pre Exam 2026” और “CET Mains 2026” के दो चरणों में आयोजित करने की तैयारी की जा रही है। इसका मतलब है कि राजस्थान की एलडीसी, पटवारीज महिला सुपरवाइजर, वनपाल सहित किसी भी भर्ती परीक्षा में बैठने से पहले आपको छंटनी के कड़े दौर से गुजरना होगा और दो सीईटी पेपर्स पास करने होंगे।
- CET न्यूनतम पासिंग मार्क्स: अब तक कई भर्तियों में सीईटी में 40% अंक लाने वाले अभ्यर्थी पात्र मान लिए जाते थे, लेकिन नए नियमों के तहत अब अभ्यर्थियों को सीईटी में कम से कम 60% अंक लाने अनिवार्य होंगे, यानी अब आपको पात्रता हासिल करने के लिए पहले से ज्यादा मेहनत करनी होगी।
- सीईटी सर्टिफिकेट वैलेडिटी 3 साल: नए बदलावों में अभ्यर्थियों के लिए एक बड़ी राहत की खबर यह हो सकती है कि सीईटी 12वीं लेवल और ग्रेजुएट लेवल स्कोरकार्ड की वैलेडिटी को 1 साल से बढ़ाकर 3 साल किया जा सकता है। इससे आपको हर साल सीईटी परीक्षा देने के तनाव से मुक्ति मिलेगी और एक बार अच्छा स्कोर करने पर वह लंबे समय तक काम आएगा।
- Exam भीड़ को नियंत्रित करने की कोशिश: चयन बोर्ड का मानना है कि दो चरणों वालीसीईटी प्रक्रिया और 60% के नियम से मुख्य परीक्षाओं में केवल वही गंभीर अभ्यर्थी पहुंचेंगे जो वास्तव में परीक्षा देने के योग्य हैं। इससे परीक्षा के आयोजन और पेपर लीक जैसी समस्याओं पर भी लगाम लगाने में मदद मिलेगी।
- CET फरवरी 2026 की समय सीमा: ध्यान देने वाली बात यह है कि पिछले सीईटी 2024 की वैधता फरवरी 2026 में खत्म हो रही है। इसके बाद लगभग 18 लाख उम्मीदवार सीईटी के तहत भर्तियों के लिए अपात्र हो जाएंगे, इसलिए नई सीईटी परीक्षा इन सभी लाखों युवाओं के भविष्य के लिए बहुत निर्णायक होने वाली है।
- सीईटी में बदलाव का उद्देश्य: इन सभी संशोधनों का एकमात्र उद्देश्य भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता लाना और राजस्थान की प्रतियोगी परीक्षाओं के स्तर को यूपीएससी या अन्य बड़े बोर्ड्स की तर्ज पर और अधिक बेहतर बनाना है।
- Note: फिलहाल बोर्ड द्वारा इन बदलावों को लेकर मंथन किया जा रहा है, जैसे ही सीईटी के लिए नए नियम लागू हो जाएंगे, हम इस आर्टिकल में अपडेट उपलब्ध करवा देंगे, आगे की लेटेस्ट अपडेटेड के लिए आप हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वॉइन कर सकते है।

Rajasthan CET Graduation Level 2026 में शामिल प्रमुख भर्तियां
Rajasthan CET Graduation Level Exam 2026 में राज्य की लगभग आठ महत्वपूर्ण भर्तियां शामिल हैं। CET में पास होने वाले उम्मीदवार ही इन मुख्य भर्तियों के लिए आवेदन कर सकेंगे:
- Junior Accountant
- Patwari
- Hostel Superintendent Grade II
- Platoon Commander
- Deputy Jailer
- Women Empowerment Supervisor
- Tehsil Revenue Accountant
- Ziledar
Rajasthan CET Graduation Level 2026 Form Date और परीक्षा की तारीखें
चयन बोर्ड के अध्यक्ष आलोकराज की नई घोषणा के अनुसार राजस्थान CET ग्रेजुएट लेवल में इस बार बड़ा बदलाव किया जा रहा है, ऐसे में Rajasthan CET Exam Date 2026 में भी बदलाव किया जाएगा। नई CET में बदलाव की तैयारी शुरू कर दी गई है। बोर्ड अध्यक्ष के अनुसार पिछली CET का रिजल्ट काफी नेगेटिव रहा, इसलिए इस बार की CET से बेहतर आउटपुट निकले इसके लिए चयन बोर्ड कोशिश कर रहा है कि भविष्य में RSMSSB की प्रतियोगी परीक्षाओं में नॉर्मेलाइजेशन और अनावश्यक भीड़ व अनावश्यक खर्चे जैसी समस्या का सामना ना करना पड़े। इसके लिए नई स्कीम के साथ सीईटी ग्रेजुएशन लेवल के आवेदन आमंत्रित किए जाएंगे।
बोर्ड अध्यक्ष के अनुसार यदि उम्मीदवारों ने इस बार Rajasthan CET Graduation Level को लेकर कोई विरोध नहीं किया तो बेहतरीन बदलाव के साथ CET परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। इसी के चलते इस बार CET Exam करवाने में देरी भी हो सकती हैं। बोर्ड अध्यक्ष का मानना है कि यदि CET एग्जाम 2026 के बाद भी कोई एग्जाम दो पारियों मे कराया जाए, तो फिर सीईटी कराने का कोई फायदा नही रह जाता है। नए बदलाव के अंतर्गत इस बार कैटेगरी वाइज न्यूनतम पासिंग मार्क्स बढ़ाकर मार्किंग स्कीम में भी बदलाव किया जा सकता है। एवं सीईटी स्कोरकार्ड वैलेडिटी टाइम बढ़ाकर लाइफटाइम की जा सकती है।
ऐसे में माना जा रहा है कि पहले से निर्धारित तिथियों पर सीईटी आयोजित होना लगभग असंभव है। इसके चलते आपको सीईटी में होने वाले बदलाव के साथ ही आपको नई तारीखों के लिए थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है।
Note: चयन बोर्ड के अध्यक्ष की इस घोषणा के बाद फिलहाल CET Graduation Level Notification 2026 कब जारी होगा, इसको लेकर फिलहाल कुछ कहा नहीं जा सकता। जैसे ही नई अपडेट मिलेगी, यहां उपलब्ध करवा दी जाएगी। इसके अतिरिक्त अपकमिंग लेटेस्ट अपडेट्स के लिए बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट चेक करते रहें या टेलीग्राम चैनल ज्वॉइन करके रख सकते है। जहां अपकमिंग वैकेंसी से लेकर परीक्षा और रिजल्ट तक की लेटेस्ट न्यूज तुरंत शेयर की जाती है।
- CET Graduation Level 2026 नोटिफिकेशन जारी होने की तिथि: March 2026 (संभावित)
- ऑनलाइन फॉर्म चालू होने की तारीख: नोटिफिकेशन जारी होने के तुरंत बाद
- सीईटी फॉर्म भरने की लास्ट डेट: Update Soon
- CET Admit Card Release: परीक्षा से एक हफ्ते पहले
- RSMSSB CET Graduation Level Exam Date: मई या जून 2026 (संभावित)
- CET Result 2026 जारी होने की तिथि: Sep 2026 (संभावित)
अभ्यर्थियों को Rajasthan CET 2026 Notification जारी होने के बाद आधिकारिक पोर्टल पर जाकर CET Online Form अंतिम तिथि निकलने से पहले अवश्य जमा करें।
आवेदन शुल्क
RSMSSB द्वारा आयोजित राजस्थान सीईटी ग्रेजुएट लेवल के लिए आवेदन शुल्क श्रेणी अनुसार निर्धारित किया गया है, जिसका भुगतान आपको केवल ऑनलाइन माध्यम से ही करना होगा:
- जनरल श्रेणी/ओबीसी एवं एमबीसी क्रीमी लेयर: ₹600/-
- ओबीसी एवं एमबीसी नॉन क्रीमी लेयर/EWS: ₹400/-
- एससी/एसटी/विकलांग उम्मीदवार: ₹400/-
शैक्षणिक योग्यता
राजस्थान सीईटी ग्रेजुएट लेवल फॉर्म भरने के लिए उम्मीदवारों का भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त किसी भी विश्वविद्यालय से स्नातक उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।
आयु सीमा
CET ग्रेजुएशन लेवल एग्जाम में आवेदन करने के लिए आयु की गणना 1 जनवरी 2027 को आधार मानकर की जाएगी, आवेदकों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष एवं ऊपरी आयु 40 वर्ष रखी गई है। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को सरकारी नियम अनुसार ऊपरी आयु सीमा में छूट प्रदान की गई है।
पासिंग मार्क्स
पासिंग मार्क्स (Passing Marks):
राजस्थान सीईटी ग्रेजुएशन लेवल 2026 एग्जाम में अब तक कम से कम 40% अंक निर्धारित किए गए थे, लेकिन अब पासिंग मार्क्स श्रेणीवार बदले 55% से 60% तक किए जा सकते है। इसलिए अभ्यर्थियों को सीईटी में पास होने के लिए न्यूनतम निर्धारित पात्रता स्कोर प्राप्त करना अनिवार्य है।
Rajasthan CET Graduation Level 2026 स्कोरकार्ड की वैधता
स्कोरकार्ड वैलेडिटी (Scorecard Validity):
राजस्थान सीईटी परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले अभ्यर्थियों के CET स्कोरकार्ड की वैधता अब तक 1 वर्ष की रखी गई थी। वहीं अब राजस्थान सीईटी स्कोरकार्ड की वैलेडिटी लाइफटाइम की जा सकती है। इस स्कोरकार्ड का उपयोग अभ्यर्थी RSMSSB Recruitment Calendar 2026-27 के तहत निकलने वाली सभी भर्तियों में आवेदन कर सकेंगे।
Rajasthan CET Graduation Level Exam Pattern 2026
राजस्थान सामान्य पात्रता परीक्षा ग्रेजुएशन लेवल 2026 का निर्धारित परीक्षा पैटर्न निम्नानुसार है।
- परीक्षा ऑफलाइन एवं वस्तुनिष्ठ प्रकार की होगी।
- CET Exam Date 2025: 20 से 22 फ़रवरी 2026
- कुल प्रश्न: कुल 150
- कुल अंक: 300 (प्रत्येक प्रश्न 2 अंक का)
- CET Exam Duration: 3 घंटे + 10 मिनट अतिरिक्त (अनुत्तरित गोले भरने के लिए)
- CET Negative Marking: गलत उत्तर करने पर नकारात्मक अंकन लागू नहीं है।
- गोले खाली छोड़ने पर नेगेटिव मार्किंग: खाली छोड़े गए प्रत्येक गोले पर 1/3 अंक की नेगेटिव मार्किंग लागू की गई है। (यह नियम परीक्षा में अनुचित रिक्तता और पेपर छोड़ने की प्रवृत्ति को नियंत्रित करने के लिए लागू किया गया है।)
- अयोग्यता: अधिकतम 10% गोले खाली छोड़ने वाले अभ्यर्थियों को अयोग्य घोषित कर दिया जाएगा।
- CET Exam Subjects: सीईटी स्नातक स्तर परीक्षा के मुख्य विषय इस प्रकार हैं, उम्मीदवारों को इन सभी विषय में विशेषज्ञता (Expertise) विकसित करनी होगी:
1 राजस्थान की कला एवं संस्कृति, इतिहास, अर्थव्यवस्था
2 देश एवं राज्य का भूगोल
3 सामान्य विज्ञान और दैनिक विज्ञान
4 राजनीति (पॉलिटी)
5 विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी (Science & Technology)
6 सामान्य अंग्रेजी और हिंदी
7 तर्क क्षमता एवं मानसिक योग्यता (Reasoning & Mental Ability)
8 कम्प्यूटर का सामान्य ज्ञान
9 दैनिक समसामयिकी (Current Affairs)
How to Apply
CET ग्रेजुएट लेवल ऑनलाइन फॉर्म भरने के लिए उम्मीदवार यहां दी गई स्टेप बाय स्टेप जानकारी का पालन करें:
- सबसे पहले राजस्थान भर्ती आधिकारिक पोर्टल पर विजिट करें।
- होमपेज पर “Ongoing Recruitments” अनुभाग में “Common Eligibility Test (CET) Graduation Level 2026” के सामने Apply Now पर क्लिक करें।
- अपनी एसएसओ आईडी, पासवर्ड और कैप्चा दर्ज करके Login पर क्लिक करें।
- इसके बाद Ongoing Recruitments सेक्शन में CET Graduation Level Exam 2026 के सामने Apply Now पर क्लिक करें।
- आवेदन फॉर्म में व्यक्तिगत और शैक्षणिक योग्यता संबंधित सम्पूर्ण जानकारी ध्यानपूर्वक भरें।
- नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो और हस्ताक्षर स्कैन करके अपलोड करें।
- अंतिम चरण में श्रेणी अनुसार निर्धारित ऑनलाइन आवेदन शुल्क का भुगतान करें और Save & Submit पर क्लिक कर दें।
- भविष्य में उपयोग के लिए राजस्थान CET Online Form का प्रिंट आउट अवश्य निकाल कर सुरक्षित रख लें।
FAQs
Q1. राजस्थान CET ग्रेजुएशन लेवल परीक्षा क्या है?
Ans. यह एक कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) है, जिसे राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) द्वारा आयोजित किया जाता है। इस परीक्षा के जरिए ग्रेजुएशन लेवल की विभिन्न सरकारी भर्तियों के लिए मुख्य परीक्षा में शामिल होने योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाता है।
Q2. Rajasthan CET 2026 का सिलेबस क्या है?
Ans. CET परीक्षा के सिलेबस में भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन, राजस्थान और भारत का इतिहास, भूगोल, कला, संस्कृति, साहित्य, परंपरा और विरासत, राजनीति, अर्थव्यवस्था, विज्ञान और प्रौद्योगिकी, तार्किक क्षमता, सामान्य हिंदी और अंग्रेजी, कंप्यूटर का ज्ञान, और समसामयिक घटनाएँ शामिल हैं।
Q3. राजस्थान CET ग्रेजुएशन लेवल परीक्षा का पैटर्न क्या है?
Ans. राजस्थान CET ग्रेजुएशन लेवल परीक्षा ऑब्जेक्टिव टाइप होती है। परीक्षा में कुल 150 प्रश्न पूछे जाएंगे। इस पेपर में गलत उत्तर के लिए Negative Marking नहीं की जाएगी। परीक्षा के लिए कुल 3 घंटे का समय दिया जायेगा।
Jay Pansuriya is a dedicated blogger and content writer who provides accurate and timely updates on Sarkari Jobs, government recruitment notifications, and various government welfare schemes (Yojanas).
