PNB Apprentice Recruitment 2026 का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। पंजाब नेशनल बैंक द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए अप्रेंटिस के कुल 5138 पदों पर भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से बैंक देश भर के विभिन्न राज्यों में योग्य उम्मीदवारों का चयन करेगा।
पंजाब नेशनल बैंक द्वारा जारी विज्ञापन Advt No. HRD/APPRENTICE/ADVT/2025-26 के तहत पुरुष और महिला दोनों अभ्यर्थी ऑनलाइन मोड में आवेदन कर सकते हैं, जो बैंकिंग क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत करने का एक सुनहरा अवसर है।
PNB Apprentice Recruitment 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया 8 फरवरी 2026 से शुरू की गई है। वहीं फॉर्म भरने की अंतिम तारीख 24 फरवरी 2026 निर्धारित की गई है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार फॉर्म भरने से पहले पात्रता मानदंडों और राज्यवार रिक्तियों के विवरण को ध्यान से अवश्य पढ़ लें। चयन प्रक्रिया में ऑनलाइन परीक्षा का आयोजन मार्च 2026 में किया जाएगा।
इस आर्टिकल में हमने PNB Apprentice Vacancy 2026 के लिए आयु सीमा, शैक्षणिक योग्यता, आवेदन शुल्क और चयन प्रक्रिया सहित स्टेप बाय स्टेप पूरी जानकारी विस्तारपूर्वक दी है।
PNB Apprentice Recruitment 2026 Overview
| Recruitment Organization | Punjab National Bank (PNB) |
| Post Name | Apprentice |
| Advt No. | HRD/APPRENTICE/ADVT/2025-26 |
| Total Vacancies | 5138 Posts |
| Stipend | ₹12,300 to ₹15,000 |
| Job Location | All India |
| Mode of Apply | Online |
| Apply Dates | 8 February to 24 February 2026 |
| Category | PNB Latest Jobs 2026 |
PNB अप्रेंटिस वैकेंसी 2026 की जरूरी डिटेल्स
| बैंक | पंजाब नेशनल बैंक (PNB) |
| पद का नाम | अप्रेंटिस |
| पदों की संख्या | 5138 |
| ऑफिशियल वेबसाइट | pnb.bank.in |
| आवेदन शुरू होने की तारीख | 08 फरवरी 2026 |
| आवेदन करने की आखिरी तारीख | 24 फरवरी 2026 |
| लिखित परीक्षा की संभावित तिथि | 1 मार्च 2026 |
| स्टाइपेंड | रूरल/सेमी रूरल/अर्बन- 12,300/- मेट्रो- 15,000/- |
| चयन प्रक्रिया | लिखित परीक्षा, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, लोकल लैंग्वेज टेस्ट, मेडिकल |
| ट्रेनिंग की अवधि | 1 साल |
| भर्ती का नोटिफिकेशन | PNB Apprentice Recruitment 2026 Notification PDF |
| आवेदन करने का लिंक | PNB Apprentice Vacancy 2026 Apply Online |
| आवेदन शुल्क | जनरल/ओबीसी/महिला पुरुष- 944/- जनरल/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस (पुरुष)-708/- एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी महिला/पुरुष)-236/- ट्रांसजेंडर- 236/- |
Last Date
पंजाब नेशनल बैंक भर्ती के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन 6 फरवरी 2026 को जारी कर दिया गया है, वहीं ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 8 फरवरी 2026 से शुरू की गई है। उम्मीदवार आवेदन की लास्ट डेट 24 फरवरी 2026 तक कभी भी अपना फॉर्म सबमिट कर सकते हैं। ऑनलाइन CBT एग्जाम का आयोजन मार्च 2026 में किया जा सकता है।
Vacancy Details 2026
पंजाब नेशनल बैंक द्वारा अप्रेंटिस के कुल 5138 पदों पर आवेदन आमंत्रित किए गए है। जिसमें निर्धारित राज्यवार रिक्त पद कुछ इस प्रकार है:
| State | Vacancy | State | Vacancy |
| Uttar Pradesh | 814 | West Bengal | 532 |
| Punjab | 462 | Delhi | 417 |
| Rajasthan | 363 | Haryana | 348 |
| Bihar | 310 | Maharashtra | 232 |
| Madhya Pradesh | 180 | Himachal Pradesh | 162 |
| Uttarakhand | 152 | Odisha | 142 |
| Gujarat | 138 | Kerala | 83 |
| Assam | 132 | Jharkhand | 95 |
| Chhattisgarh | 81 | Karnataka | 64 |
| Telangana | 69 | Andhra Pradesh | 56 |
| Jammu and Kashmir | 53 | Tripura | 28 |
| Manipur | 13 | Goa | 07 |
| Meghalaya | 08 | Arunachal Pradesh | 03 |
| Mizoram | 03 | Sikkim | 03 |
| Nagaland | 02 | Pondicherry | 02 |
| Leh | 02 | Daman and Diu | 01 |
| Andaman and Nicobar | 01 | Dadra and Nagar Haveli | 01 |
Application Fees
पंजाब नेशनल बैंक अप्रेंटिस भर्ती में कैटेगरी अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का विवरण नीचे दिया गया है, जिसका भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा:
- General / OBC / EWS (Male): ₹944/-
- General / OBC / EWS (Female): ₹708/-
- SC / ST / Transgender / PwBD: ₹236/-
Age Limit
PNB भर्ती में उम्मीदवारों की आयु सीमा की गणना 1 जनवरी 2026 के आधार पर की जाएगी, यानी कि अभ्यर्थियों का जन्म 2 जनवरी 1998 से पहले और 1 जनवरी 2006 के बाद का नहीं होना चाहिए। इसके अलावा SC, ST, OBC, PwBD और विधवा अभ्यर्थियों को सरकार के नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में विशेष छूट दी गई है।
- न्यूनतम आयु: 20 वर्ष
- अधिकतम आयु: 28 वर्ष
Selection Process
पीएनबी बैंक अप्रेंटिस भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन लिखित परीक्षा, लोकल लैंग्वेज टेस्ट, दस्तावेज सत्यापन और चिकित्सा परीक्षण के माध्यम से किया जाएगा।
- ऑनलाइन परीक्षा: मार्च 2026 में संभावित।
- दस्तावेज सत्यापन: शैक्षणिक प्रमाण पत्रों की जांच।
- लोकल लैंग्वेज टेस्ट: संबंधित राज्य की भाषा का ज्ञान।
- मेडिकल टेस्ट: फिजिकल फिटनेस की जांच।
PNB Apprentice Exam Pattern 2026
- पीएनबी अप्रेंटिस भर्ती परीक्षा ऑनलाइन मोड में होगी, जिसमें कुल 100 अंकों के 100 प्रश्न पूछे जाएंगे।
- पेपर हल करने के लिए अभ्यर्थियों को 60 मिनट का समय दिया जाएगा, अर्थात प्रत्येक प्रश्न को हल करने के लिए एक मिनट से भी कम टाइम मिलेगा।
| विषय | प्रश्नों की संख्या | अंक |
| General / Financial Awareness | 25 | 25 |
| General English | 25 | 25 |
| Quantitative & Reasoning Aptitude | 25 | 25 |
| Computer Knowledge | 25 | 25 |
| कुल | 100 | 100 |
पीएनबी अप्रेंटिस के लिए योग्यता क्या चाहिए?
- किसी मान्यता प्राप्त इंस्टीट्यूट/कॉलेज और विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट की डिग्री होनी चाहिए।
- ग्रेजुएशन के रिजल्ट की घोषणा 31 दिसंबर 2025 से पहले ही चुकी हो।
- अभ्यर्थी जिस राज्य से अप्लाई कर रहे हैं, वहां की स्थानीय भाषा को पढ़ने, लिखने और बोलने में निपुण होने चाहिए।
- कैंडिडेट्स की न्यूनतम उम्र 20 वर्ष और अधिकतम 28 वर्ष तक होनी चाहिए। उम्र की गणना 1 जनवरी 2026 के आधार पर की जाएगी।
- जन्मतिथि के मुताबिक देखें तो इसे उम्मीदवारों की DOB 2 जनवरी 1998 से पहले और 1 जनवरी 2006 के बाद की नहीं होनी चाहिए।
- ऊपरी उम्र में एससी/एसटी को 05 साल, ओबीसी (नॉन क्रीमीलेयर) को 03 साल और पीडब्ल्यूबीडी को 10 साल की छूट मिलेगी।
How to Apply PNB Apprentice Recruitment 2026
PNB Apprentice Online Form भरने के लिए अभ्यर्थी यहां दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं।
- सबसे पहले PNB की आधिकारिक वेबसाइट pnb.bank.in पर जाएं।
- होमपेज पर Recruitment 2026 सेक्शन में जाकर नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ें।
- इसके बाद ‘Apply Online’ लिंक पर क्लिक करके आवश्यक जानकारी के साथ रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
- रजिस्ट्रेशन के बाद लॉगिन करके आवेदन फॉर्म में मांगी गई व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी को ध्यानपूर्वक दर्ज करें।
- अगले चरण में पासपोर्ट साइज फोटो, सिग्नेचर और आवश्यक दस्तावेज स्कैन करके अपलोड करें।
- अपनी श्रेणी अनुसार आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करके Final Submit पर क्लिक कर दें।
- भविष्य के उपयोग के लिए फॉर्म का प्रिंटआउट निकाल कर रख लें।
सेलेरी
प्रशिक्षु के रूप में चयनित उम्मीदवारों को प्रशिक्षुता की अवधि के लिए एक निश्चित मासिक वजीफा मिलेगा। यह वजीफा एक वर्ष के लिए दिया जाता है और शाखा श्रेणी के आधार पर भिन्न होता है। इसके अलावा कोई अन्य भत्ता या लाभ प्रदान नहीं किया जाता है।
| शाखा श्रेणी | मासिक वजीफा |
| ग्रामीण / अर्ध-शहरी / शहरी | ₹12,300 |
| मेट्रो | ₹15,000 |
FAQs
प्रश्न 1: पीएनबी अप्रेंटिस भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि क्या है?
उत्तर 1: पीएनबी अप्रेंटिस भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 24 फरवरी 2026 है।
प्रश्न 2: पीएनबी अप्रेंटिस भर्ती 2026 के तहत कितनी रिक्तियां घोषित की गई हैं?
उत्तर 2: पंजाब नेशनल बैंक ने विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कुल 5138 अप्रेंटिस रिक्तियों की घोषणा की है।
प्रश्न 3: पीएनबी अप्रेंटिस 2026 परीक्षा कब आयोजित की जाएगी?
उत्तर 3: पीएनबी अप्रेंटिस की ऑनलाइन लिखित परीक्षा संभावित रूप से मार्च 2026 के पहले सप्ताह में आयोजित की जाएगी।
प्रश्न 4: पीएनबी अप्रेंटिस भर्ती 2026 के लिए आयु सीमा क्या है?
उत्तर: उम्मीदवारों की आयु 1 जनवरी 2026 को 20 से 28 वर्ष के बीच होनी चाहिए, नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी।
प्रश्न 5: पीएनबी अप्रेंटिस प्रशिक्षण अवधि के दौरान कितना वजीफा दिया जाता है?
उत्तर 5: अप्रेंटिस को गैर-मेट्रो शाखाओं के लिए ₹12,300 और मेट्रो शाखाओं के लिए ₹15,000 का मासिक वजीफा मिलता है।
Jay Pansuriya is a dedicated blogger and content writer who provides accurate and timely updates on Sarkari Jobs, government recruitment notifications, and various government welfare schemes (Yojanas).

