PM Jeevan Jyoti Bima Yojana 2025
PM Jeevan Jyoti Bima Yojana 2025

PM Jeevan Jyoti Bima Yojana 2025 – लाभ, दस्तावेज और आवेदन प्रक्रिया

PM Jeevan Jyoti Bima Yojana 2025 (PMJJBY) भारत सरकार की एक टर्म इंश्योरेंस योजना है, जो ₹2 लाख तक का बीमा कवर प्रदान करती है। इस योजना के तहत 18 से 50 वर्ष के नागरिक सिर्फ ₹436 प्रति वर्ष के प्रीमियम पर जीवन बीमा सुरक्षा प्राप्त कर सकते हैं।

इस लेख में हम PM Jeevan Jyoti Bima Yojana 2025 के लाभ, पात्रता, आवेदन प्रक्रिया और आवश्यक दस्तावेजों की पूरी जानकारी देंगे। अगर आप इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं, तो नीचे दी गई प्रक्रिया का पालन करें।

Yojana का संक्षिप्त विवरण

योजना का नामPMJJBY 2025
लॉन्च वर्ष2015
लाभार्थी18 से 50 वर्ष के भारतीय नागरिक
बीमा राशि₹2 लाख
प्रीमियम राशि₹436 प्रति वर्ष
बीमा अवधि1 वर्ष (हर साल नवीनीकरण)
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन और ऑफलाइन
ऑफिशियल वेबसाइटClick Here

PM Jeevan Jyoti Bima Yojana के लाभ

  • ₹2 लाख तक का जीवन बीमा कवरेज
  • कम प्रीमियम – सिर्फ ₹436 प्रति वर्ष
  • ऑटो-डेबिट सुविधा – बैंक खाते से स्वचालित प्रीमियम कटौती
  • सरकार द्वारा समर्थित योजना
  • बिना मेडिकल टेस्ट के आवेदन
  • देशभर के सभी बैंकों और डाकघरों से उपलब्ध

पात्रता

  • 18 से 50 वर्ष के बीच की उम्र होनी चाहिए।
  • आवेदक का भारतीय नागरिक होना अनिवार्य है।
  • बचत खाता (Savings Account) होना जरूरी है।
  • प्रीमियम ऑटो-डेबिट के लिए बैंक खाते में पर्याप्त बैलेंस होना चाहिए।
  • एक व्यक्ति केवल एक बैंक खाते से ही इस योजना का लाभ ले सकता है।

आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • बचत खाता पासबुक
  • पहचान प्रमाण (Voter ID, PAN Card, Passport)
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी

प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना की प्रमुख विशेषताएं

  • 436 रुपये सालाना के प्रीमियम में 2 लाख का लाइफ इंश्योरेंस देना
  • 18 से 50 साल की उम्र के लोगों को जीवन बीमा देना
  • गरीब वर्ग तक भी लाइफ इंश्योरेंस की सुविधा पहुंचाना
  • मृत्यु होने पर नॉमिनी को 2 लाख रुपये दिए जाते हैं
  • मौत चाहे दुघर्टना से हो या फिर प्राकृतिक हो, इश्ंयोरेंस का क्लेम मिलेगा
  • यह जीवन बीमा योजना है, यानी केवल मृत्यु की स्थिति में लाभ मिलता है।

PM Jeevan Jyoti Bima Yojana में आवेदन कैसे करें?

ऑफलाइन आवेदन प्रक्रिया:
  • नजदीकी बैंक शाखा या डाकघर जाएं।
  • PMJJBY आवेदन फॉर्म भरें।
  • आवश्यक दस्तावेज जमा करें।
  • ₹436 प्रीमियम भुगतान करें।
  • आवेदन पूरा होने के बाद बीमा पॉलिसी प्राप्त करें।
ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया:
  • PMJJBY आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • “Apply Online” विकल्प पर क्लिक करें।
  • आवश्यक जानकारी भरें और दस्तावेज अपलोड करें।
  • प्रीमियम राशि ऑनलाइन भुगतान करें।
  • आवेदन की पुष्टि करें और बीमा पॉलिसी डाउनलोड करें।

बीमा दावा कैसे करें?

  • बीमा दावा फॉर्म भरें (PMJJBY Claim Form)
  • मृत्यु प्रमाण पत्र और आधार कार्ड जमा करें
  • बीमाधारक के बैंक खाते का विवरण दें
  • बीमा कंपनी या बैंक में सभी दस्तावेज जमा करें
  • क्लेम अप्रूवल के बाद ₹2 लाख की राशि नॉमिनी के बैंक खाते में ट्रांसफर कर दी जाएगी

PMJJBY: प्रीमियम कटौती और बीमा अवधि

बैंक खाता ऑटो-डेबिटबीमा अवधि
31 मई से पहले1 जून से अगले वर्ष के 31 मई तक
31 मई के बादबीमा 1 जून से अगले वर्ष के 31 मई तक ही रहेगा

योजना के तहत कितना है प्रीमियम

पूरा साल का प्रीमियम ₹436 है। बीच में जुड़ने पर आंशिक प्रीमियम लिया जाता है-

अवधि (Months)प्रीमियम (₹)
पूरा साल (Full Year)436
सितंबर–नवंबर (Sep–Nov)342
दिसंबर–फरवरी (Dec–Feb)228
मार्च–मई (Mar–May)114
नवीकरण (Renewal)436

योजना के लिए कैसे करें आवेदन:

योजना में शामिल होने के लिए 31 मई से पहले अपने बैंक या डाकघर की शाखा, इंटरनेट बैंकिंग या मोबाइल ऐप के माध्यम से आवेदन किया जा सकता है। ऑटो-डेबिट की सहमति देनी होती है और आधार जैसी बुनियादी KYC जानकारी देनी होती है। उदाहरण के तौर पर लॉग-इन कर e-Services > Social Security Schemes में जाकर PMJJBY चुनकर आवेदन किया जा सकता है।

  • इस योजना के लिए आपको अपने बैंक जाना होगा
  • आवेदन फॉर्म में अपनी जानकारी के साथ नॉमिनी की पूरी जानकारी भरनी होगी
  • नॉमिनी का नाम, पता उसके साथ संबंध भी फॉर्म में बताना होगा
  • साथ ही बैंक से प्रीमियम के ऑटो डेबिट करने की अनुमति भी देनी होगी

यहां क्‍ल‍िक कर डाउनलोड करें Application Form

PMJJBY से जुड़ी ताज़ा अपडेट

मार्च 2025 तक योजना से 23.36 करोड़ लोग जुड़े हैं और दावा निपटान दर लगभग 96.5% रही है। 2025 में प्रीमियम या कवरेज में कोई बड़ा बदलाव नहीं किया गया। मई 2025 में योजना के 10 वर्ष पूरे हुए, जिसमें ग्रामीण और महिला लाभार्थियों पर विशेष ध्यान दिया गया। 55 वर्ष की आयु पूरी होने, खाता बंद होने या खाते में पर्याप्त राशि न होने पर कवरेज समाप्त हो जाता है।

प्रधानमंत्री जीवन ज्‍योत‍ि बीमा योजना को कैसे बंद करें?

आपको इसके ल‍िए कुछ खास नहीं करना है। बस बैंक जाकर ऑटो डेब‍िट सहमत‍ि पत्र को कैंस‍िल करा देना है या फ‍िर उस बैंक खाते को बंद करा देना है, ज‍िससे प्रीमि‍यम कटता है।

जीवन ज्योति बीमा योजना के पैसों को क्लेम कैसे करें?

  • पॉलिसी में जिस शख्स का नाम नॉमिनी के रूप में है, वही क्लेम कर सकता है
  • मान लीजिए पत्नी नॉमिनी हैं तो उन्हें बैंक या इंश्योरेंस कंपनी जाकर क्लेम फॉर्म भरना होगा
  • क्लेम फॉर्म के साथ सभी उचित दस्तावेजों को भी लगाना होगा

यहां से डाउनलोड करें Claim Form

FAQs

Q1. PM Jeevan Jyoti Bima Yojana में आवेदन कौन कर सकता है?

  • 18 से 50 वर्ष का कोई भी भारतीय नागरिक जिसके पास बचत खाता हो।

Q2. प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना में कितना बीमा कवर मिलता है?

  • ₹2 लाख तक का जीवन बीमा कवरेज।

Q3. PMJJBY में कितना प्रीमियम देना होगा?

  • ₹436 प्रति वर्ष, जो बैंक खाते से ऑटो-डेबिट होगा।

Q4. यदि बीमाधारक की मृत्यु हो जाती है, तो नॉमिनी को बीमा राशि कैसे मिलेगी?

  • नॉमिनी को बीमा दावा फॉर्म और आवश्यक दस्तावेज बैंक या बीमा कंपनी में जमा करने होंगे। अप्रूवल के बाद ₹2 लाख की राशि नॉमिनी के खाते में ट्रांसफर होगी।

Q5. PMJJBY में अधिकतम कितने वर्षों तक बीमा कवर लिया जा सकता है?

  • 50 वर्ष की उम्र तक नामांकन किया जा सकता है, और 55 वर्ष तक बीमा कवर मिलता रहेगा।

SSC GD Constable Recruitment 2025: 10वीं पास के लिए बड़ा मौका

SBI SCO Recruitment 2025: सरकारी बैंक में नौकरी का मौका

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *