सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे 12वीं पास युवाओं के लिए बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC) ने बम्पर पदों पर सरकारी नौकरियां निकाली है, इस भर्ती के लिए आयोग ने (Advertisement No.-02/23 (A) नोटिफिकेशन 28 सितम्बर 2025 को जारी कर दिया है। BSSC Inter Level Recruitment 2025 का आयोजन विभिन्न स्तरीय कुल 23,175 पदों को भरने के लिए किया जा रहा है, जिसमें एलडीसी, एनिमल हसबेंडरी हेल्पर और बेंच क्लर्क सहित विभिन्न पद शामिल है।
बिहार इंटर लेवल भर्ती की यह सबसे बड़ी और बहुप्रतीक्षित भर्तियों में से एक है। यदि आप राजस्व कर्मचारी, पंचायत सचिव या LDC (निम्नवर्गीय लिपिक) जैसी प्रतिष्ठित सरकारी जॉब पाना चाहते हैं, तो BSSC Inter Level Vacancy 2025 आपके लिए सचमुच एक ‘गोल्डन ऑपर्च्युनिटी’ है।
इस आर्टिकल में आवेदन की तारीखों से लेकर, पात्रता, एग्जाम पैटर्न, सिलेबस, सैलरी, आवेदन प्रक्रिया और अंतिम चयन प्रक्रिया तक की सम्पूर्ण जानकारी आधिकारिक अधिसूचना के आधार पर बिल्कुल आसान भाषा में स्टेप-बाय-स्टेप दी गई है।
Highlight
| Organization Name | Bihar Staff Selection Commission (BSSC) |
| Recruitment Name | Second Inter Level Combined Competitive Exam |
| Article Name | BSSC Inter Level Recruitment 2025 |
| Total Vacancies | 23,175 + 1317 = 24492 |
| Apply Mode | Online |
| Last Date | Extended from 27 Nov to 15 Jan 2026 |
| Job Location | Bihar |
| Who Can Apply | All States 12th Pass Candidates |
| Category | Bihar 12th Pass Sarkari Naukri 2025 |
| Official Website | bssc.bihar.gov.in |
Last Date (आवेदन की महत्वपूर्ण तारीखें)
BSSC Inter Level Recruitment 2025 के लिए आवेदन की तारीखें अब आधिकारिक तौर पर जारी हो चुकी हैं। इन महत्वपूर्ण तिथियों को ध्यान में रखते हुए अभ्यर्थी लास्ट डेट निकलने से पहले अपना फॉर्म जमा कर सकते है:
“Latest Update: एलडीसी भर्ती में 1317 पदों की बढ़ोतरी के साथ आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। अब कुल पद संख्या बढ़ाकर 24492 निर्धारित कर दी गई है। BSSC Inter Level Vacancy 2026 के लिए अब आवेदन की लास्ट डेट 15 जनवरी 2026 निर्धारित की गई है।”
‘जो उम्मीदवार पहले विज्ञापन संख्या 02/23 के तहत अंतिम रूप से आवेदन कर चुके हैं, उन्हें विज्ञापन संख्या 02/23 (A) के लिए पुनः आवेदन करने की आवश्यकता नहीं है, पूर्व से आवेदन कर चुके उम्मीदवार और विज्ञापन संख्या 02/23 (A) के लिए नए आवेदन करने वाले उम्मीदवार सभी पदों के लिए प्रतियोगी होंगे।’
| Event | Dates |
| अधिसूचना (Notification) जारी होने की तिथि | 27 सितंबर 2025 |
| ऑनलाइन फॉर्म स्टार्ट होने की तिथि | 15 अक्टूबर 2025 |
| आवेदन शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि | 13 जनवरी 2026 |
| ऑनलाइन फॉर्म भरने की Last Date | 15 जनवरी 2026 |
Post Details and Vacancy (पद संख्या विवरण)
बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC) ने BSSC इंटर लेवल नोटिफिकेशन 2025 राज्य के अलग अलग विभागों में विभिन्न स्तरीय कुल 23,175 रिक्त पदों को भरने के लिए जारी किया है, जिसमें से 7,394 रिक्त पद राज्य की महिला उम्मीदवारों के लिए आरक्षित रखे गए हैं।
बिहार इंटर लेवल भर्ती में 1317 पदों की बढ़ोतरी के साथ आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। अब कुल पद संख्या बढ़ाकर 24492 निर्धारित कर दी गई है। भर्ती अनुसार निर्धारित पद संख्या विवरण इस प्रकार है:
| पद का नाम | कुल पद संख्या | महिलाओं के लिए आरक्षित पद |
| लोअर डिवीजन क्लर्क (LDC) | 22,072 | 7,124 |
| क्लर्क-कम-टाइपिस्ट | 04 | 01 |
| जूनियर क्षेत्रीय अन्वेषक | 534 | 81 |
| एनिमल हसबेंडरी हेल्पर | 549 | 184 |
| बेंच क्लर्क | 16 | 04 |
| कुल | 23,175 + 1317 = 24492 | 7,394 |
Eligibility Criteria (पात्रता मानदंड)
बिहार इंटर लेवल भर्ती में आवेदन करने के लिए शैक्षणिक योग्यता के अलावा कुछ और जरूरी पात्रता मानदंड हैं जिन्हें उम्मीदवारों को पूरा करना आवश्यक है। सबसे पहले आवेदनकर्ता भारतीय नागरिक होने चाहिए, फिर चाहे वह किसी भी राज्य से हो, आरक्षण (Reservation) का लाभ केवल बिहार राज्य के मूल निवासी अभ्यर्थियों को ही मिलेगा। इसके साथ ही उम्मीदवारों को न्यूनतम आयु सीमा और अधिकतम आयु सीमा के मानदंडों को भी पूरा करना अनिवार्य है।
Qualification (शैक्षणिक योग्यता)
BSSC Inter Level Recruitment 2025 में फॉर्म भरने के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता के अंतर्गत आवेदक किसी भी मान्यता प्राप्त शिक्षा बोर्ड या संस्थान से न्यूनतम कक्षा 12वीं यानी इंटरमीडिएट उत्तीर्ण होने अनिवार्य है। इसके अलावा पद अनुसार अभ्यर्थियों के पास प्रासंगिक क्षेत्र में आवश्यक योग्यता होनी चाहिए, पद अनुसार विस्तृत योग्यता विवरण जानने के लिए आप ऑफिशियल नोटिफिकेशन देख सकते है।
Age Limit (आयु सीमा)
BSSC Inter Level Recruitment 2025 के लिए आयु की गणना 1 अगस्त 2025 के आधार पर की जाएगी। इस भर्ती के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष निर्धारित की गई है, वहीं अधिकतम आयु कोटिवार तय की गई है, जिसे आप इस तालिका में देख सकते है:
| Category | Upper Age Limit |
| जनरल श्रेणी के पुरुष | 37 वर्ष |
| पिछड़ा वर्ग/अत्यंत पिछड़ा वर्ग के महिला/पुरुष | 40 वर्ष |
| जनरल श्रेणी की महिला | 40 वर्ष |
| अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति के महिला/पुरुष) | 42 वर्ष |
| सभी श्रेणी के दिव्यांग अभ्यर्थी | ऊपरी आयु में 10 वर्ष की अतिरिक्त छूट 40 वर्ष |
Application Fees (आवेदन शुल्क)
बिहार इंटर लेवल भर्ती 2025 में आवेदन शुल्क सभी श्रेणियों के लिए एक समान रखा गया है, जिसमें आरक्षित हो या अनारक्षित सभी वर्ग के उम्मीदवारों को फॉर्म भरने के लिए 100 रूपये का भुगतान करना होगा, यह आवेदन शुल्क केवल ऑनलाइन डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग माध्यम से जमा किया जा सकता है। बता दें कि शुल्क भुगतान करने की अंतिम तिथि 25 नवंबर 2025 रखी गई है।
Read More:- RKVY Bharti 2026: 10वीं पास युवाओं के लिए रेल कौशल विकास योजना भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, आवेदन 21 जनवरी तक
Selection Process (चयन प्रक्रिया)
BSSC Inter Level Recruitment 2025 में फॉर्म भरने वाले उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। यदि आवेदन फॉर्म 40 हजार से अधिक प्राप्त होते हैं, तो सबसे पहले प्रारंभिक लिखित परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। इस परीक्षा में सफल होने पर कुल पद संख्या के श्रेणीवार पांच 5 गुना अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। अंतिम चयन लिखित परीक्षा, पद अनुसार कौशल परीक्षण, दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल टेस्ट के माध्यम से किया जाएगा।
- लिखित परीक्षा {प्रीलिम्स/मेन्स}
- स्किल टेस्ट
- डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
- मेडिकल टेस्ट
Exam Pattern 2025 (परीक्षा पैटर्न)
बिहार 12वीं लेवल भर्ती की प्रारंभिक परीक्षा का पैटर्न निम्नानुसार है, यह परीक्षा वस्तुनिष्ठ प्रकार की होगी:
| प्रश्नों की प्रकृति | वस्तुनिष्ठ (Objective) |
| कुल प्रश्न | 150 |
| कुल अंक | 600 (प्रत्येक सही उत्तर के लिए 4 अंक) |
| नेगेटिव मार्किंग | 1 अंक की नेगेटिव मार्किंग होगी |
| परीक्षा की समय अवधि | 2 घंटे 15 मिनट |
| परीक्षा का माध्यम | हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में |
| परीक्षा के विषय | सामान्य अध्ययन, सामान्य विज्ञान, सामान्य गणित, मानसिक योग्यता |
श्रेणीवार पासिंग मार्क्स
बिहार इंटर लेवल भर्ती की मुख्य परीक्षा में शामिल होने के लिए प्रीलिम्स एग्जाम में क्वालीफाई मार्क्स प्राप्त करने होंगे, श्रेणीवार ये न्यूनतम अंक इस प्रकार निर्धारित किए गए हैं:
| Category | Minimum Passing Marks |
| जनरल श्रेणी | 40% |
| पिछड़ा वर्ग | 36.5% |
| अत्यंत पिछड़ा वर्ग | 34% |
| अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति | 32% |
| सभी वर्ग की महिला | 32% |
| सभी वर्ग के दिव्यांग | 32% |
Documents (आवश्यक दस्तावेज)
बिहार इंटर लेवल भर्ती ऑनलाइन फॉर्म भरते समय आवेदकों के पास निम्नलिखित दस्तावेज होने चाहिए:
- कक्षा 10वीं मार्कशीट
- कक्षा 12वीं की मार्कशीट
- आधार कार्ड
- मूल निवास प्रमाणपत्र
- कंप्यूटर कोर्स सर्टिफिकेट (जिस पद के लिए लागू हो)
- आरक्षण प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- जाति प्रमाणपत्र (आरक्षित श्रेणी के लिए)
- दिव्यांग प्रमाणपत्र (यदि लागू हो)
- अनापत्ति प्रमाणपत्र (NOC)
- मोबाइल नंबर
- ईमेल आईडी
- हस्ताक्षर इत्यादि।
Salary 2025-26
BSSC Inter Level Recruitment 2025 में विभिन्न स्तरीय पदों पर अंतिम रूप से चयनित उम्मीदवारों को पद अनुसार आकर्षक सरकारी वेतन मिलेगा। इसमें शामिल अधिकांश पदों के लिए पे लेवल-2 से लेकर पे लेवल-4 के अंतर्गत वेतनमान दिया जाएगा। इस वेतन के साथ-साथ महंगाई भत्ता, मकान किराया भत्ता, यात्रा भत्ता और अन्य सरकारी भत्ते भी मिलेंगे, जिससे आपकी मासिक आय काफी आकर्षक होगी।
| Post Name | Pay Level | Pay Scale/Salary |
| Lower Class Clerk Pay | Level 2 | Rs.19,900- Rs63,200/- |
| Revenue Staff Pay | Level 2 | Rs.19,900-Rs.63,200/- |
| Panchayat Secretary | Pay Level 3 | Rs.21,700- Rs.69,100/- |
| Filariasis Inspector | Pay Level 4 | Rs.25,500- Rs.81,100/- |
| Typist cum Clerk | Pay Level 4 | Rs.25,500- Rs. 81100/- |
| Assistant Instructor (Tying) | Pay Level 4 | Rs.25,500 – Rs.81,100/- |
How to Apply (आवेदन प्रक्रिया)
Bihar Inter Level Recruitment 2026 में आवेदन ऑनलाइन भरे जा रहे है, अभ्यर्थी यहां दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से घर बैठे BSSC Inter Level Online Form भर सकते है:
- सबसे पहले BSSC की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर Recruitment अनुभाग में जाकर BSSC Inter Level Recruitment 2025-26 के लिए आवेदन लिंक खोजें और उस पर क्लिक करें।
- अब ‘New Registration‘ लिंक पर क्लिक करके अपनी आवश्यक जानकारी जैसे नाम, पता, मोबाइल, ईमेल इत्यादि भरें और ओटीपी वेरीफाई करके रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को पूरा करें।
- पंजीकरण के बाद यूजर आईडी, पासवर्ड और कैप्चा कोड दर्ज करके पोर्टल में Login करें।
- जिस पद के लिए आवेदन करना चाहते है उसके सामने Apply Online पर क्लिक करें।
- इसके बाद बिहार इंटर लेवल ऑनलाइन फॉर्म में अपनी बेसिक, व्यक्तिगत और शैक्षणिक योग्यता संबंधित जानकारी को ध्यानपूर्वक सही सही भरें।
- अगले चरण में पासपोर्ट साइज फोटो और हस्ताक्षर की स्कैन की गई प्रतियां अपलोड करें।
- इसी तरह से आवश्यक सभी दस्तावेजों को भी स्कैन करके अपलोड करें।
- अब ऑनलाइन माध्यम से 100 रूपये के आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- अंत में दर्ज की गई जानकारी को फॉर्म में ध्यानपूर्वक चेक करके Final Submit बटन पर क्लिक कर दें।
- भविष्य में उपयोग के लिए बिहार इंटर लेवल भर्ती फॉर्म का प्रिंटआउट निकाल कर रख लें।
Read More:- RRB ALP Recruitment 2025: 9,970 पदों पर भर्ती, जल्द करें आवेदन!

