Rajasthan Animal Attendant Bharti 2026
Rajasthan Animal Attendant Bharti 2026

Rajasthan Animal Attendant Recruitment 2026: राजस्थान पशु परिचर के 3000 पदों पर नई भर्ती, योग्यता 10वीं पास

Rajasthan Animal Attendant Recruitment 2026: राजस्थान के युवाओं के लिए एक और शानदार सरकारी नौकरी का मौका, दरअसल कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) द्वारा जल्द ही नई पशु परिचर (Animal Attendant) भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा, जिसके लिए सरकार द्वारा घोषणा जारी कर दी गई है। Rajasthan Animal Attendant Recruitment 2026 में इस बार लगभग 3000 से अधिक खाली पदों पर नियुक्ति के लिए आयोजित की जा रही है।

राजस्थान पशु परिचर नई भर्ती राज्य के 10वीं पास युवाओं के लिए अपना करियर बनाने का एक शानदार मौका है, यह नौकरी आप सिर्फ एक पेपर पास करके प्राप्त कर सकते है, पशुपालन विभाग में सरकारी नौकरी के इच्छुक उम्मीदवार कर्मचारी चयन बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर इसके लिए ऑनलाइन फॉर्म जमा कर सकते है।

इस आर्टिकल में Rajasthan Animal Attendant Vacancy 2025-26 की पात्रता से लेकर आवेदन प्रक्रिया एवं चयन प्रक्रिया तक की स्टेप बाय स्टेप संपूर्ण जानकारी दी गई है।

Rajasthan Animal Attendant Bharti 2026 से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण और सटीक जानकारी जैसे पद संख्या, आवेदन प्रक्रिया, शैक्षणिक योग्यता, चयन प्रक्रिया, आवेदन की तारीखें और सैलरी जानने के लिए कृपया लेख को अंत तक अवश्य पढ़ें।

Application Dates

राजस्थान एनिमल अटेंडेंट नई भर्ती का ऑफिशियल नोटिफिकेशन अप्रैल 2026 के अंत तक जारी किया जाने की पूरी उम्मीद है। अधिसूचना जारी होने के बाद अभ्यर्थी निर्धारित तिथि से ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते है। आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद चयन बोर्ड द्वारा राजस्थान पशु परिचर एग्जाम डेट 2026 के लिए अलग से सूचना जारी कर आवेदकों को सूचित किया जाएगा।

इसके अलावा राजस्थान एनिमल अटेंडेंट नई वैकेंसी कब निकलेगी, इसकी लेटेस्ट अपडेट्स जानने के लिए आप ऑफिशियल पोर्टल पर जारी होने वाली सूचनाओं पर नजर बनाए रखें या हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वॉइन करके रख सकते है, जहां सभी लेटेस्ट जॉब्स अपडेट सबसे पहले शेयर किए जाते है।

RSMSSB पशु परिचार भर्ती 2026 – अवलोकन

अधिकारराजस्थान अधीनस्थ एवं मंत्रालयिक सेवा चयन बोर्ड
पोस्ट नामपशु परिचारक (पशु परिचारक)
कुल पोस्टजल्द ही सूचित किया जाएगा
पंजीकरण तिथियांजल्द ही सूचित किया जाएगा
परीक्षा तिथि 2026जल्द ही सूचित किया जाएगा
चयन प्रक्रियालिखित परीक्षा, घरेलू हिंसा और चिकित्सा
वर्गभर्ती
नौकरी का स्थानराजस्थान
आधिकारिक वेबसाइटrsmssb.rajasthan.gov.in

Vacancy Details

राजस्थान पशुपालन विभाग में स्टाफ की आवश्यकता ओर रिक्त पदों को देखते हुए माना जा रहा है कि Rajasthan Animal Attendant Vacancy 2026 के तहत लगभग 3000 से अधिक पदों पर आवेदन जल्द ही आमंत्रित किए जा सकते है, जिसके लिए सरकार द्वारा घोषणा कर दी गई है।

Qualification

RSMSSB Animal Attendant Bharti में आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थान से कम से कम कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा उत्तीर्ण होने चाहिए। साथ ही अभ्यर्थियों को देवनागरी लिपि में लिखित हिंदी का व्यावहारिक ज्ञान और राजस्थानी संस्कृति का ज्ञान होना चाहिए।

Age Limit

RSSB पशु परिचर भर्ती के लिए अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष रखी गई है, वहीं अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष निर्धारित की गई है। उम्र की गणना 1 जनवरी 2027 को आधार मानकर की जाएगी। इसके अलावा सरकारी नियम अनुसार आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को ऊपरी आयु सीमा में विशेष छूट प्रदान की जाएगी।

Application Fees

राजस्थान एनिमल अटेंडेंट भर्ती 2026 में जनरल, क्रीमी लेयर श्रेणी के ओबीसी और MBC वर्ग के लिए 600 रूपये आवेदन शुल्क रखा गया है, जबकि नॉन क्रीमी लेयर ओबीसी एवं MBC वर्ग के साथ ही EWS, SC, ST, दिव्यांग और भूतपूर्व सैनिक अभ्यर्थियों के लिए 400 रूपये आवेदन शुल्क निर्धारित किया गया है। अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, यूपीआई या नेट बैंकिंग के माध्यम से करना होगा।

Selection Process

राजस्थान पशु परिचर भर्ती में उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन और चिकित्सा परीक्षण के माध्यम से किया जाएगा। अभ्यर्थियों को दसवीं स्तर का केवल एक ही पेपर पास करना होगा, जो ऑफलाइन माध्यम से कराया जाएगा।

  • लिखित परीक्षा
  • दस्तावेज सत्यापन
  • चिकित्सा परीक्षण

Read More:- Rajasthan ECCE Vacancy 2026 Official Notification: राजस्थान में 62000+ पदों पर बाल वाटिका शिक्षकों की बंपर भर्ती, जानें कब शुरू होंगे आवेदन

Exam Pattern

  • राजस्थान एनिमल अटेंडेंट एग्जाम ऑफलाइन एवं वस्तुनिष्ठ प्रकार का होगा।
  • इस परीक्षा में कुल 150 अंकों के 150 सवाल पूछे जाएंगे।
  • पेपर हल करने के लिए अभ्यर्थियों को पूरे 3 घंटे का समय दिया जाएगा।
  • गलत उत्तर करने और गोले खाली छोड़ने पर 1/3 अंकों की नेगेटिव मार्किंग की जाएगी।
  • अभ्यर्थियों को पशु परिचर लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण होने के लिए अभ्यर्थियों को कम से कम 40% पासिंग मार्क्स प्राप्त करना अनिवार्य है।
  • फाइनल सिलेक्शन के लिए आवश्यक अंकों का अंदाजा आप राजस्थान पशु परिचर प्रीवियस ईयर कट ऑफ देखकर लगा सकते है।
  • इस परीक्षा में दो भागों में कुल 150 प्रश्न पूछे जाएंगे, भाग A में राजस्थान का सामान्य ज्ञान, दैनिक विज्ञान, गणित और सामाजिक अध्ययन विषय से 105 अंकों के 105 प्रश्न पूछे जाएंगे।
  • वहीं भाग B में पशुपालन से संबंधित ज्ञान यानी पशुओं की नस्लें, रोग, टीकाकरण इत्यादि से 45 अंकों के 45
    सवाल पूछे जाएंगे।

अवधि: 180 मिनट

नकारात्मक अंकन: 0.25

क्रमांकविषयप्रश्नों की संख्याअंक
भाग एराजस्थान सामान्य ज्ञान105105
भाग बीपशुपालन ज्ञान4545
 कुल150150

Rajasthan Animal Attendant Exam Ki Tyari Kaise Kre 2026

  1. एग्जाम प्रिपरेशन की शुरुआत पिछले वर्षों के RSSB Pashu Parichar Previous Year Old Papers को हल करने से करें।
  2. भाग-B के लिए विशेष रूप से राजस्थान सरकार की पशुपालन योजनाओं और वर्तमान पशु गणना के आंकड़ों पर अपनी पकड़ मजबूत करें।
  3. नियमित रूप से रिवीजन और शॉर्ट नोट्स इस परीक्षा में आपकी सफलता को सुनिश्चित करेंगे।

Exam की तैयारी के लिए Best Books 2026

  • सामान्य विज्ञान: इसके लिए आप Lucent और NCERT की कक्षा 10वीं तक की बुक्स को पढ़ें।
  • राजस्थान GK: सामान्य ज्ञान के लिए आप नए जिलों के अनुसार लेटेस्ट अपडेटेड Sikhwal या Lakshya Publication की बुक आपके लिए बेहतर है।
  • पशुपालन (भाग-B): राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 11वीं-12वीं की कृषि विज्ञान की पुस्तकें भी आपके लिए बहुत सहयोगी साबित होंगी।

Salary/Pay Scale 2026

Rajasthan Animal Attendant Vacancy 2026 के तहत पशु परिचर के पद पर चयनित उम्मीदवारों को राज्य सरकार के नियमानुसार 7वें वेतन आयोग के अनुसार मासिक वेतन मिलेगा। इन कर्मचारियों को सरकार द्वारा पे मैट्रिक्स लेवल (Pay Matrix Level) 1 के अनुसार हर महीने न्यूनतम 18,000 रूपये से अधिकतम 56,900 रूपये तक मासिक सैलरी दी जाएगी, प्रोबेशन अवधि के बाद बढ़ा हुआ वेतन दिया जाएगा। प्रोबेशन अवधि (Probation Period) में सरकार द्वारा निर्धारित फिक्स सैलरी 18000 रूपये दी जाएगी।

How to Apply

RSMSSB Pashu Parichar Online Form भरने के लिए अभ्यर्थी निम्नलिखित चरणों का पालन कर सकते है:

  • सबसे पहले आप RSMSSB की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर “Recruitment Advertisement” सेक्शन में “Rajasthan Animal Attendant Recruitment 2026” लिंक पर क्लिक करें।
  • भर्ती के नोटिफिकेशन में दी गई जानकारी को ध्यानपूर्वक चेक करके Apply Online ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • अगले चरण में SSO ID और पासवर्ड के जरिए पोर्टल पर Login करें।
  • लॉगिन करने के बाद Recruitment Portal सेक्शन में जाकर Ongoing Recruitment के तहत RSSB Animal Attendant Direct Recruitment 2026 के सामने Apply Now पर क्लिक करें।
  • आवेदन पत्र में आवश्यक व्यक्तिगत और शैक्षणिक योग्यता संबंधित जानकारी ध्यानपूर्वक भरें।
  • आवश्यक दस्तावेजों को स्कैन करके आवेदन पत्र में अपलोड करें।
  • अंत में श्रेणीवार आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करके Submit पर क्लिक कर दें।
  • भविष्य में उपयोग के लिए फॉर्म का प्रिंटआउट निकाल कर रख लें।

निष्कर्ष

Rajasthan Animal Attendant Recruitment 2026 एक शानदार सरकारी नौकरी का मौका है जो न केवल एक परमानेंट करियर प्रदान करेगा, बल्कि आपको राजस्थान के पशुधन विकास में सीधे योगदान देने का मौका भी देगा। 3000 से अधिक पदों की बड़ी संख्या, 10वीं पास की सरल योग्यता, और लेवल-1 का आकर्षक वेतनमान इसे 2026 की सबसे महत्वपूर्ण भर्तियों में से एक बनाता है। जैसे ही आधिकारिक अधिसूचना जारी होती है हम आपको टेलीग्राम चैनल पर सूचित करेंगे, अपनी तैयारी को अभी से शुरू करें और इस सुनहरे मौके को हाथ से न जाने दें।

FAQs

Q1. क्या राजस्थान पशु परिचर भर्ती 2026 के लिए CET पास होना जरूरी है?

Q2. इस भर्ती में कुल कितने प्रश्न पूछे जाएंगे?

Q3. क्या 10वीं की परीक्षा दे रहे छात्र आवेदन कर सकते हैं?

Q4. राजस्थान पशु परिचर का वेतन (Salary) कितना होता है?

Read More:- RPSC Exam Calendar 2026: आरपीएससी संशोधित एग्जाम कैलेंडर जारी, जानें 2026 में होने वाली 16 परीक्षाओं की नई तारीखें

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *