RPSC Exam Calendar 2026
RPSC Exam Calendar 2026

RPSC Exam Calendar 2026: आरपीएससी संशोधित एग्जाम कैलेंडर जारी, जानें 2026 में होने वाली 16 परीक्षाओं की नई तारीखें

RPSC Exam Calendar 2026: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने आखिरकार सब इंस्पेक्टर से लेकर फर्स्ट ग्रेड टीचर तक की सभी बड़ी परीक्षाओं की तारीखों का ऐलान कर दिया है। 22 जुलाई 2025 को जारी किए RPSC Exam Calendar 2026 ने लाखों उम्मीदवारों के लिए सरकारी नौकरी के सपने को साकार करने का मार्ग प्रशस्त कर दिया है। परीक्षा की इन तारीखें के हिसाब से अभ्यर्थी अपनी तैयारी की नई रणनीति बनाकर स्टडी जारी रख सकते हैं।

राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने वर्ष 2026 में आयोजित होने वाली आगामी प्रतियोगी परीक्षाओं की तारीखें घोषित कर दी हैं। आयोग द्वारा जारी प्रेस नोट के अनुसार, इन महत्वपूर्ण भर्ती परीक्षाओं का आयोजन 05 अप्रैल 2026 से शुरू होगा, जो 18 जुलाई 2026 तक चलेगा।

यह घोषणा उन सभी उम्मीदवारों के लिए एक स्पष्ट संदेश है जो पुलिस विभाग, शिक्षा विभाग, कृषि विभाग और पशुपालन विभाग जैसे प्रमुख विभागों में अपना करियर बनाना चाहते हैं। इन परीक्षाओं का आयोजन ऑफलाइन माध्यम से निर्धारित तिथियों पर ही किया जाएगा।

RPSC परीक्षा कार्यक्रम 2026 पद अनुसार तारीखें

आयोग द्वारा जारी आधिकारिक RPSC Exam Calendar 2026 के अनुसार प्रमुख भर्ती परीक्षाओं की निर्धारित तारीखें इस प्रकार हैं:

1भर्ती का नाम विभाग परीक्षा की निर्धारित तिथि (2026)
2पुलिस सब इंस्पेक्टर/प्लाटून कमांडर एग्जाम डेटगृह विभाग05 अप्रैल 2026 (रविवार)
3वेटरनरी ऑफिसर एग्जाम डेटपशुपालन विभाग 19 अप्रैल 2026 (रविवार)
4सहायक कृषि अभियंता (AAE) एग्जाम डेटकृषि विभाग19 अप्रैल 2026 (रविवार)
5Reserved For RPSC Examinations26 अप्रैल 2026 से 03 मई 2026 रविवार तक
6LECTURER, LECTURER AGRICULTURE & COACH COMP. EXAM 2025SECONDARY EDUCATION DEPTT.31 मई से 16 जून 2026 (27 विषयों के लिए)
7सेकंड ग्रेड सीनियर टीचर (Second Grade Teacher) एग्जाम डेटSECONDARY EDUCATION DEPTT.12 जुलाई से 18 जुलाई 2026 (10 विषयों के लिए)
8DEPUTY COMMANDANT EXAM, 2025HOME SECURITY DEPARTMENT11-01-2026
9LECTURER EXAM 2025AYUSH DEPARTMENT12-01-2026 (CBRT MODE)
10ASSISTANT ELECTRICAL INSPECTOR EXAM, 2025ENERGY DEPARTMENT01-02-2026 (CBRT MODE)
11JUNIOR CHEMIST EXAM 2025PUBLIC HEALTH ENGINEERING DEPTT01-02-2026
12ASSISTANT ENGINEER COMB. COMP. (MAINS) EXAM, 2024DOP DEPTT.15-03-2026 TO 18-03-2026
13JUNIOR LEGAL OFFICER EXAM, 2025JAIPUR DEVELOPMENT AUTHORITY26-07-2026 & 27-07-2026
14STATISTICAL OFFICER EXAM, 2025STATISTICS DEPTT.30-08-2026
15INSPECTOR OF FACTORIES AND BOILERS EXAM 2025FACTORIES AND BOILERS INSPECTION DEPTT.20-09-2026
16INSPECTOR OF FACTORIES (CHEMICAL) EXAM 2025FACTORIES AND BOILERS INSPECTION DEPTT.20-09-2026
17ASSISTANT DIRECTOR AND SENIOR SCIENTIFIC OFFICER EXAM 2025HOME DEPARTMENT13-10-2026 TO 16-10-2026
18PROTECTION OFFICER EXAM 2025WOMEN AND CHILD DEVELOPMENT DEPARTMENT15-11-2026
19RESERVED FOR RPSC EXAMINATION29-11-2026
20RESERVED FOR RPSC EXAMINATION06-12-2026
21RESERVED FOR RPSC EXAMINATION27-12-2026

(स्त्रोत: RPSC द्वारा 26 Dec 2025 को जारी ऑफिशियल प्रेस नोट)

RPSC परीक्षा कार्यक्रम 2026 पद अनुसार तारीखें

5 अप्रैल को SI/प्लाटून कमांडर परीक्षा

गृह विभाग में सब इंस्पेक्टर और प्लाटून कमांडर के 1015 पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा की तिथि 05 अप्रैल 2026 निर्धारित की गई है। इस प्रतिष्ठित पद के लिए तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के पास अब भी पूरा करने के लिए पर्याप्त समय है, यह परीक्षा एक ही दिन आयोजित होगी, जिससे उम्मीदवारों को अपनी पूरी ऊर्जा लगाने का मौका मिलेगा।

शिक्षा विभाग भर्ती: लंबी समयावधि में होगा आयोजन

शिक्षा के क्षेत्र में दो सबसे बड़ी भर्तियां स्कूल लेक्चरर और सेकंड ग्रेड टीचर भर्ती शामिल हैं, जिनके लिए लगभग दस हजार पदों पर आवेदन आमंत्रित किए गए थे।

  • स्कूल लेक्चरर परीक्षा: 3225 पदों के लिए 27 विषयों की परीक्षाएं 31 मई 2026 से शुरू होकर 16 जून 2026 तक चलेंगी।
  • सीनियर टीचर परीक्षा: 6500 पदों के लिए 10 विषयों की परीक्षाएं सबसे अंत में 12 जुलाई 2026 से 18 जुलाई 2026 तक आयोजित होंगी।
    आयोग जल्द ही इन दोनों भर्तियों के लिए विषयवार और शिफ्टवार डिटेल्ड एग्जाम शेड्यूल जारी करेगा।

Read More:- Punjab Police Recruitment 2026 Full Notification Release: पुलिस कांस्टेबल भर्ती 3200+ पदों पर नोटिफिकेशन जारी, 12वीं पास यहां से करें आवेदन

RPSC Exam Calendar 2026 जारी

राजस्थान पब्लिक सर्विस कमीशन (RPSC) ने उम्मीदवारों के लिए RPSC Exam Calendar 2026 को अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया है। इस RPSC परीक्षा कैलेंडर 2026 में 11 जनवरी 2026 से 27 दिसंबर 2026 तक आयोजित होने वाली सभी महत्वपूर्ण RPSC भर्ती परीक्षाओं (RPSC Recruitment 2026) की संभावित तिथियां दी गई हैं। जिन अभ्यर्थियों ने विभिन्न RPSC Vacancy 2026 के लिए आवेदन किया है, वे अपने Enrollment Number, Registration Number या Date of Birth के माध्यम से लॉग इन करके अपनी संबंधित RPSC Exam Date 2026 आसानी से चेक कर सकते हैं।

RPSC Exam Schedule 2026 जारी होने से उम्मीदवारों को परीक्षा की बेहतर प्लानिंग और स्ट्रेटजी बनाने में सहायता मिलेगी। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे नियमित रूप से RPSC Official Website पर जाकर नवीनतम RPSC Exam Notification 2026, एडमिट कार्ड और अन्य अपडेट्स चेक करते रहें।

RPSC Exam Calendar 2026 कैसे डाउनलोड करें?

RPSC Exam Calendar 2026 की मदद से उम्मीदवार अपनी परीक्षा से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण तारीखों की जानकारी एक ही जगह पर प्राप्त कर सकते हैं। राजस्थान पब्लिक सर्विस कमीशन समय-समय पर अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर परीक्षा कैलेंडर जारी करता है, जिससे अभ्यर्थी लेटेस्ट अपडेट से जुड़े रह सकें। सही समय पर कैलेंडर डाउनलोड करने से उम्मीदवार अपनी तैयारी की रणनीति बेहतर तरीके से बना पाते हैं और किसी भी परीक्षा तिथि को मिस नहीं करते। सभी कैंडिडेट्स को सलाह दी जाती है कि वे केवल RPSC Official Website से ही RPSC Exam Calendar 2026 PDF डाउनलोड करें, ताकि उन्हें सटीक और प्रमाणिक जानकारी मिल सके।

RPSC Exam Calendar 2026 डाउनलोड करने के स्टेप्स:

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर मौजूद “Examination Calendar / एग्जामिनेशन कैलेंडर” सेक्शन पर क्लिक करें।
  3. यहां RPSC Exam Calendar 2026 PDF लिंक को चुनें।
  4. अब अपने Enrollment Number, Registration Number या Date of Birth की मदद से अपनी पोस्ट से संबंधित परीक्षा तिथियां चेक करें।

तैयारी पर फोकस: RPSC Exam बेस्ट स्टडी गाइड

परीक्षा की तारीखें घोषित होने के बाद, अब तैयारी कर रहे उम्मीदवारों को अपना फाइनल प्रिपरेशन शेड्यूल बनाकर स्टडी शुरू कर देनी चाहिए, यदि आप चाहें तो बचे हुए इस समय में एग्जाम की अच्छे से अच्छी तैयारी कर सकते है, कम समय में बेहतर तैयारी के लिए सबसे पहले सिलेबस और एग्जाम पैटर्न को समझें, इसके लिए आप पद अनुसार पोर्टल से RPSC Previous Year Papers Download करके इन्हें जितना हो सके हल कर सकते है, जिससे आपको पुराने पेपर्स का पैटर्न समझने में बहुत सहायता मिलेगी, वहीं पढ़ी हुई बुक्स को जितनी बार हो सके वापस रिवीजन (Revision) अवश्य करें ताकि आपको पढ़ी हुई सामग्री लंबे समय तक याद रहे।

तैयारी के टिप्स

RPSC की परीक्षाएं अत्यधिक Competitive Exams होती हैं, इसलिए सही रणनीति, समयबद्ध प्लानिंग और नियमित अध्ययन बेहद जरूरी है। RPSC Exam Calendar 2026 के अनुसार तैयारी करने से उम्मीदवार अपने लक्ष्य पर बेहतर फोकस कर पाते हैं और परीक्षा के दबाव को कम कर सकते हैं। नीचे RPSC Exam Preparation Tips दिए गए हैं, जो आपकी तैयारी को मजबूत बनाएंगे:

  • अपनी RPSC Exam Date 2026 के अनुसार एक प्रभावी Study Plan बनाएं और हाई-वेटेज टॉपिक्स पर अधिक ध्यान दें।
  • सिलेबस और पैटर्न समझने के लिए RPSC Previous Year Question Papers जरूर हल करें।
  • किसी भी बदलाव या Postponed / Reserve Exam Update के लिए नियमित रूप से RPSC Official Website चेक करते रहें।
  • Online Mock Test देकर स्पीड, एक्यूरेसी और Time Management को बेहतर बनाएं।
  • रिवीजन के लिए Short Notes तैयार करें और परीक्षा से पहले उन्हें बार-बार दोहराएं।

FAQs

प्रश्न 1. RPSC परीक्षा कैलेंडर 2026 क्या है?

प्रश्न 2. मैं RPSC परीक्षा कैलेंडर 2026 कहाँ से डाउनलोड कर सकता हूँ?

प्रश्न 3. क्या RPSC परीक्षा कैलेंडर 2026 की तारीखें फाइनल हैं?

प्रश्न4. मैं RPSC एग्जाम कैलेंडर 2026 में अपनी एग्जाम डेट कैसे चेक कर सकता हूँ?

प्रश्न 5. क्या RPSC एग्जाम कैलेंडर 2026 में सभी एग्जाम शामिल हैं?

Read More:- Rajasthan ECCE Vacancy 2026 Official Notification: राजस्थान में 62000+ पदों पर बाल वाटिका शिक्षकों की बंपर भर्ती, जानें कब शुरू होंगे आवेदन

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *