Rajasthan RIICO Recruitment 2026
Rajasthan RIICO Recruitment 2026

Rajasthan RIICO Recruitment 2026: रीको भर्ती का ड्राफ्ट्समैन, प्रोग्रामर, असिस्टेंट, क्लर्क सहित विभिन्न पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी, आवेदन 20 फरवरी तक

Rajasthan RIICO Recruitment 2026: राजस्थान में सरकारी नौकरी पाने का सपना देख रहे युवाओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। राजस्थान स्टेट इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट एंड इन्वेस्टमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड द्वारा RIICO Recruitment 2026 का आधिकारिक शॉर्ट नोटिस जारी कर दिया गया है। रीको भर्ती के माध्यम से विभाग में खाली पड़े विभिन्न स्तरीय रिक्त पदों को भरा जाएगा। जिसमें कम्पनी सचिव, असिस्टेंट टाउन प्लानर, प्रोग्रामर, जूनियर लॉ ऑफिसर, जूनियर असिस्टेंट और ड्राफ्ट्समैन पद शामिल है।

राजस्थान के इस प्रतिष्ठित औद्योगिक विभाग में करियर बनाने के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए यह एक गोल्डन ऑपर्च्युनिटी है, क्योंकि लंबे समय के बाद रीको द्वारा इतनी भर्तियां एक साथ निकाली गई है। इस रीको भर्ती के लिए शॉर्ट नोटिस 20 जनवरी 2026 को जारी किया गया है, योग्य और इच्छुक अभ्यर्थी ऑफिशियल पोर्टल पर जाकर आसानी से RIICO Online Form जमा कर सकते हैं।

आवेदन प्रक्रिया 21 जनवरी 2026 से शुरू कर दी गई है। इसके अलावा RIICO Vacancy 2026 के लिए पात्रता मानदंड, आवेदन की तारीखें, पद विवरण, चयन प्रक्रिया और आवेदन प्रक्रिया की स्टेप बाय स्टेप पूरी जानकारी नीचे दी गई है।

संक्षिप्त जानकारी

RIICO Recruitment 2026

विवरणजानकारी
संस्था का नामराजस्थान राज्य औद्योगिक विकास एवं निवेश निगम लिमिटेड (RIICO)
भर्ती वर्ष2026
कुल पद98
पदों का प्रकारतकनीकी, गैर-तकनीकी, प्रशासनिक
नौकरी स्थानराजस्थान
आवेदन का माध्यमऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइटhttps://www.riico.co.in

Last Date

आरआईआईसीओ भर्ती 2026 के लिए शॉर्ट नोटिस 20 जनवरी को जारी किया गया है, जबकि विस्तृत नोटिफिकेशन भी जल्द ही जारी होगा। विभिन्न स्तरीय पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 21 जनवरी 2026 से शुरू की गई है। जबकि आवेदन की अंतिम तारीख 20 फरवरी 2026 निर्धारित की गई है।

  • रीको ऑनलाइन आवेदन शुरू: 21 जनवरी 2026
  • रीको ऑनलाइन आवेदन की लास्ट डेट: 20 फरवरी 2026
  • रिको आवेदन शुल्क भुगतान की लास्ट डेट: 20 फरवरी 2026
  • रिको एग्जाम डेट: मार्च/अप्रैल 2026

Post Details

राजस्थान स्टेट इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट एंड इन्वेस्टमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड भर्ती का आयोजन कुल 98 खाली पदों को भरने के लिए किया जा रहा है, जिसमें क्लर्क लेवल, प्रोग्रामर, जूनियर असिस्टेंट ड्राफ्ट्समैन और JLO सहित विभिन्न स्तरीय पद शामिल है।

    पद का नामअनुमानित पद
    असिस्टेंट इंजीनियर (AE)20
    जूनियर इंजीनियर (JE)15
    अकाउंट्स ऑफिसर10
    लॉ ऑफिसर08
    मैनेजर / डिप्टी मैनेजर12
    टेक्निकल ऑफिसर10
    प्रशासनिक सहायक15
    अन्य पद08
    कुल पद98

    Application Fees

    रीको भर्ती के विभिन्न स्तरीय पदों के लिए आवेदन शुल्क पद अनुसार अलग अलग रखा गया है, जो इस प्रकार है:

    कैटेगरीपद संख्या 1 से 6पद संख्या 7 से 8
    सामान्य /OBC-क्रीमी लेयरRs.1000/-Rs.700/-
    OBC-नॉन क्रीमी लेयर/EWS (राजस्थान)Rs.750/-Rs.525/-
    SC / ST / दिव्यांग (राजस्थान)Rs.500/-Rs.350/-
    • Note: जिन परिवारों की वार्षिक आय 2.50 लाख रूपये से कम है, वे SC/ST के समान शुल्क दे सकते हैं।
    • आवेदन शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन नेट बैंकिंग, डेबिट या क्रेडिट कार्ड के माध्यम से ही किया जा सकेगा।

    RIICO Recruitment 2026 Qualification

    रीको भर्ती 2026 के लिए शैक्षणिक योग्यता अलग अलग पदों के लिए पद अनुसार निर्धारित की गई है, जिसका संक्षिप्त विवरण नीचे दिया गया है:

    • RIICO Company Secretary: रीको कंपनी सचिव भर्ती में आवेदन के लिए अभ्यर्थियों के पास ICSI से सदस्यता (Membership) प्राप्त होनी चाहिए और साथ ही कम से कम 50 करोड़ रूपये की चुकता पूंजी वाली कंपनी में 5 साल का कार्य अनुभव होना आवश्यक है।
    • रीको असिस्टेंट टाउन प्लानर: RIICO Assistant Town Planner Bharti के लिए आवेदकों के पास आर्किटेक्चर में न्यूनतम 60% अंकों के साथ डिग्री और टाउन प्लानिंग में पोस्ट ग्रेजुएशन होनी चाहिए।
    • रीको प्रोग्रामर: RIICO Programmer Vacancy के लिए उम्मीदवारों के पास IT/कंप्यूटर साइंस अथवा इलेक्ट्रॉनिक्स में B.E./B.Tech./M.Sc. या M.C.A. की डिग्री होनी चाहिए।
    • रीको असिस्टेंट एकाउंट्स ऑफिसर ग्रेड-II: RIICO Assistant Accounts Officer Grade-II Bharti में फॉर्म भरने के लिए न्यूनतम 60% अंकों के साथ B.Com और साथ में RSCIT कंप्यूटर कोर्स सर्टिफिकेट होना अनिवार्य है।
    • रीको जूनियर लीगल ऑफिसर: RIICO Junior Legal Officer Vacancy में आवेदन के लिए 55% अंकों के साथ लॉ ग्रेजुएट (LL.B) या फिर LL.M उत्तीर्ण होना आवश्यक है।
    • रीको पर्सनल असिस्टेंट ग्रेड-II: RIICO P.A. Grade-II Recruitment के लिए आवेदनकर्ता किसी मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थान से कक्षा 12वीं उत्तीर्ण होने चाहिए, साथ ही इनके पास “O” लेवल कंप्यूटर कोर्स सर्टिफिकेट होना चाहिए।
    • रीको ड्राफ्ट्समैन-कम-ट्रेसर (सिविल): RIICO Draughtsman Vacancy के लिए अभ्यर्थियों के पास आर्किटेक्चर में डिप्लोमा और AUTOCAD का नॉलेज होना आवश्यक है।
    • रीको जूनियर असिस्टेंट: RIICO Junior Assistant Naukri के लिए अभ्यर्थी कक्षा 12वीं पास और साथ में RSCIT कंप्यूटर सर्टिफिकेट अनिवार्य है।

    Read More:- Rajasthan Lab Assistant Home Science Syllabus 2026: राजस्थान लैब असिस्टेंट होम साइंस नया सिलेबस और एग्जाम पैटर्न जारी, फटाफट यहां से करें डाउनलोड

    आयु सीमा (Age Limit)

    वर्गआयु सीमा
    न्यूनतम आयु18 वर्ष
    अधिकतम आयु40 वर्ष
    आरक्षित वर्गनियमानुसार आयु में छूट

    वेतनमान (Salary Structure)

    RIICO भर्ती में चयनित उम्मीदवारों को आकर्षक वेतन दिया जाएगा।

    पद स्तरअनुमानित वेतन
    ग्रुप A₹56,100 – ₹1,77,500
    ग्रुप B₹37,800 – ₹1,19,700
    ग्रुप C₹29,200 – ₹92,300

    इसके अलावा DA, HRA और अन्य सरकारी भत्ते भी मिलेंगे।

    Selection Process

    रीको इंडस्ट्रियल एरिया भर्ती 2026 के तहत विभिन्न स्तरीय पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन प्रतियोगी परीक्षा (Competitive Examination), पद अनुसार स्किल टेस्ट/ इंटरव्यू, डॉक्युमेंट्स वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट के माध्यम से किया जाएगा। मेरिट लिखित परीक्षा और कुछ पदों के लिए होने वाले प्रोफिशिएंसी टेस्ट (Proficiency Test) या इंटरव्यू के अंकों के आधार पर बनाई जाएगी।

    • कंपनी सचिव: लिखित परीक्षा + इंटरव्यू।
    • प्रोग्रामर, पर्सनल असिस्टेंट, ड्राफ्ट्समैन और जूनियर असिस्टेंट: लिखित परीक्षा + प्रोफिशिएंसी टेस्ट/स्किल टेस्ट।
    • अन्य पद: केवल लिखित परीक्षा के आधार पर।
    • शॉर्टलिस्टिंग: प्रोफिशिएंसी टेस्ट या इंटरव्यू के लिए रिक्तियों की संख्या से अधिकतम 5 गुना उम्मीदवारों को बुलाया जाएगा।

    RIICO भर्ती क्यों है खास?

    RIICO राजस्थान सरकार की प्रतिष्ठित संस्था है, जो औद्योगिक विकास में अहम भूमिका निभाती है। यहां नौकरी करने पर आपको:

    • स्थायी सरकारी नौकरी
    • अच्छा वेतन और प्रमोशन
    • सुरक्षित भविष्य
    • राजस्थान में पोस्टिंग

    जैसे कई फायदे मिलते हैं।

    How to Apply for RIICO Recruitment 2026

    RIICO Online Application Form भरने के लिए आप यहां दिए गए निम्नलिखित चरणों का पालन कर सकते हैं:

    • सबसे पहले रीको की ऑफिशियल वेबसाइट RIICO Official Website पर जाएं।
    • होमपेज पर ‘Recruitment for the Various posts 2026‘ के लिंक पर क्लिक करें।
    • इसके बाद आप Apply Online ऑप्शन पर क्लिक करें।
    • अगले पेज में Click Here for New Registration पर क्लिक करें।
    • आवश्यक जानकारी के साथ ओटीपी वेरिफाई करके अपना पंजीकरण पूरा करें।
    • अब पंजीकरण संख्या और पासवर्ड अथवा जन्मतिथि के साथ कैप्चा कोड भरकर “Submit” पर क्लिक करें।
    • लॉगिन करने के बाद जिस पद के लिए आवेदन करना चाहते हैं उसे सलेक्ट करें।
    • आवेदन पत्र में पद अनुसार मांगी गई व्यक्तिगत, शैक्षणिक और बेसिक जानकारी को ध्यानपूर्वक भरें।
    • आवश्यक दस्तावेज, पासपोर्ट साइज फोटो और हस्ताक्षर को स्कैन करके आवेदन पत्र में अपलोड करें।
    • अंतिम चरण में श्रेणीवार शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करके Final Submit पर क्लिक कर दें।
    • भविष्य में उपयोग के लिए आवेदन पत्र का प्रिंटआउट अवश्य निकाल लें।

    निष्कर्ष

    RIICO Recruitment 2026 में उन अभ्यर्थियों के लिए एक शानदार मौका है जो राजस्थान राज्य में एक सुरक्षित और सम्मानजनक Govt Job की तलाश में हैं। पदों की संख्या सीमित होने के कारण इसमें कड़ा मुकाबला हो सकता है, इसलिए उम्मीदवारों को अभी से अपनी तैयारी को अंतिम रूप देना चाहिए। रीको भर्ती 2026 से जुड़ी किसी भी समस्या या सवाल के लिए आप हमें नीचे कमेंट कर सकते हैं।

    FAQs

    Q1. RIICO Recruitment 2026 के तहत कितनी वैकेंसी घोषित की गई हैं?

    Q2. मैं RIICO 2026 के लिए कब अप्लाई कर सकता हूँ?

    Q3. कैंडिडेट्स के लिए उम्र की लिमिट क्या है?

    Q4. प्रोबेशन पीरियड और सैलरी क्या है?

    Q5. क्या राजस्थान RIICO के लिए कोई एप्लीकेशन फीस है?

    Read More:- Rajasthan Police Constable Vacancy 2026: राजस्थान पुलिस कांस्टेबल के 4319 पदों पर नई भर्ती, योग्यता 12वीं पास

    Comments

    No comments yet. Why don’t you start the discussion?

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *