Rajasthan DLSA PLV Recruitment 2026
Rajasthan DLSA PLV Recruitment 2026

Rajasthan DLSA PLV Recruitment 2026: 10वीं पास के लिए राजस्थान जिला विधिक सेवा प्राधिकरण भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, आवेदन जिलेवार शुरू

Rajasthan DLSA PLV Recruitment 2026: राजस्थान के विभिन्न जिलों में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (DLSA) द्वारा पैरा लीगल वॉलिंटियर्स (PLV) के बंपर पदों पर भर्ती निकाली गई है। Rajasthan DLSA PLV Recruitment 2026 के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जिलेवार जारी किया जा रहा है। सबसे अच्छी बात यह है कि इस भर्ती की सबसे खास बात यह है कि राजस्थान डीएलएसए पीएलवी भर्ती के लिए कोई भी 10वीं पास महिला और पुरुष अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं।

राजस्थान जिला विधिक सेवा प्राधिकरण भर्ती के लिए आवेदन ऑफलाइन आमंत्रित किए गए है, अभ्यर्थी व्यक्तिगत या डाक पोस्ट के जरिए अपना फॉर्म जमा कर सकते हैं। Rajasthan Para Legal Volunteers Recruitment के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि जिलेवार अलग अलग रखी गई है। Rajasthan DLSA Vacancy के लिए पात्रता, आवेदन की तारीखें, DLSA PLV Notification सहित स्टेप बाय स्टेप पूरी जानकारी इस आर्टिकल में दी गई है।

DLSA PLV क्या है और इनका कार्य क्या होता है?

राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा नियुक्त किए जाने वाले पैरा लीगल वॉलिंटियर्स (PLV) आम जनता और कानून व्यवस्था के बीच एक सेतु (Bridge) के रूप में कार्य करते हैं। इनका मुख्य उद्देश्य विधिक जागरूकता फैलाना और जरूरतमंदों को कानूनी सहायता दिलाने में मदद करना है। चयनित स्वयंसेवकों को सरकार द्वारा निर्धारित मानदेय (Honorarium) भी प्रदान किया जाता है।

Overview

संगठन का नामजिला विधिक सेवा प्राधिकरण (DLSA)
पद का नामपैरा लीगल वॉलिंटियर (PLV)
शैक्षणिक योग्यता10वीं पास
आयु सीमा18 वर्ष से 65 वर्ष
Form DateDistrict Wise
आवेदन का तरीकाऑफलाइन (Offline)
नौकरी का स्थानराजस्थान (जिला अनुसार)
कैटेगरी10th Pass Naukri 2026

रिक्ति विवरण

कार्यालय का नामरिक्तियों की संख्या
जिला विधि सेवा प्राधिकरण, राजसमंद9
तालुका विधि सेवा समिति, नाथद्वारा3
तालुका विधिक सेवा समिति, भीम2
तालुका विधि सेवा समिति, देवगढ़2
तालुका विधिक सेवा समिति, आमेट3
तालुका विधि सेवा समिति, कुंभलगढ़1
तालुका विधि सेवा समिति, रेलमगरा0
कुल20

Educational Qualification

  • शैक्षणिक योग्यता: आवेदक मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं कक्षा पास होना चाहिए और देवनागरी लिपि में हिंदी लिखने एवं पढ़ने की अच्छी जानकारी होनी चाहिए।
  • शारीरिक योग्यता: अभ्यर्थी मानसिक एवं शारीरिक रूप से पूर्ण स्वस्थ होना चाहिए उसमें कोई शारीरिक दोष ऐसा नहीं होना चाहिए जो किसी सामान्य सेवाओं के परिचालन में बाधा डालता हो।
  • चरित्र: अभ्यर्थी को दो प्रतिष्ठित व्यक्तियों से चरित्र प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा लेकिन आवेदक के रिश्तेदार नहीं होने चाहिए और चरित्र प्रमाण पत्र 6 महीने से अधिक पुराना नहीं होना चाहिए।

आवेदन शुल्क

राजस्थान जिला विधिक सेवा प्राधिकरण भर्ती 2026 के लिए कोई भी आवेदन शुल्क नहीं रखा गया है। ऐसे में सभी श्रेणियों के योग्य उम्मीदवार PLV भर्ती के लिए नि:शुल्क आवेदन कर सकते हैं।

आयु सीमा

इस भर्ती के लिए आवेदकों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 65 वर्ष तय की गई है। आयु की गणना संबंधित जिले के नोटिफिकेशन के आधार पर की जाएगी।

महत्वपूर्ण तिथियां

अधिसूचना दिनांक12 जनवरी 2026
आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि27 जनवरी 2026

चयन प्रक्रिया (Selection Process)

पैरा लीगल वॉलिंटियर्स का चयन करते समय यदि अधिक आवेदन प्राप्त होते हैं तो उन्हें शॉर्ट लिस्टिंग कर साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा यदि स्थानीय निवासी नहीं मिलते हैं तो पड़ोस की पंचायत समिति के निवासी पर विचार किया जाएगा।

  • पैरा लीगल वॉलिंटियर्स पद के लिए निम्नांकित अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं।
  • आवेदक सेवानिवृत अध्यापक या राजकीय कर्मचारी
  • वरिष्ठ नागरिक
  • एम.एस.डब्ल्यू छात्र या छात्रा एवं अध्यापक
  • आंगनवाड़ी कार्यकर्ता
  • डॉक्टर
  • फिजिशियन
  • छात्र या छात्रा एवं विधि छात्र या छात्रा (जब तक वकालत के लिए एनरोल ना हो)
  • गैर राजनीतिक दलों के सदस्य
  • सेवाभावी NGO, क्लब्स, महिला ग्रुप, मैत्री संगम स्वयं सहायता समूह।

Read More:- RPSC RAS Recruitment 2026: राजस्थान आरएएस भर्ती के 500+ पदों पर नोटिफिकेशन, ऐसे करें आवेदन

कौन कौन कर सकते है Rajasthan DLSA PLV Recruitment 2026 में आवेदन?

समाज सेवा का जज्बा रखने वाले निम्नलिखित अभ्यर्थियों को आवेदन के लिए पात्र माना गया हैं:

  • सेवानिवृत्त शिक्षक
  • कोई भी सरकारी कर्मचारी
  • वरिष्ठ नागरिक
  • डॉक्टर/फिजिशियन
  • MSW छात्र
  • विधि (Law) के छात्र (जो अभी वकील के रूप में पंजीकृत न हों)।
  • आंगनवाड़ी कार्यकर्ता
  • स्वयं सहायता समूह की महिलाएं
  • NGO और सामाजिक क्लबों के सक्रिय सदस्य।

How to Apply

राजस्थान पैरा लीगल वॉलिंटियर भर्ती के लिए योग्य और इच्छुक उम्मीदवार यहां दिए गए स्टेप बाय स्टेप चरणों का पालन करते हुए आसानी से ऑफलाइन फॉर्म जमा कर सकते हैं।

  • सबसे पहले ecourts.gov.in ऑफिशियल पोर्टल पर जाकर अपने जिले का चयन करें।
  • अगले चरण में ‘Recruitment’ सेक्शन में जाकर PLV भर्ती का DLSA PLV Advertisement और Application Form डाउनलोड करें।
  • आवेदन फॉर्म में मांगी गई व्यक्तिगत, शैक्षणिक और बेसिक जानकारी को ध्यानपूर्वक भरें।
  • निर्धारित स्थान पर पासपोर्ट साइज फोटो चिपकाएं और अपने हस्ताक्षर करें।
  • आवश्यक सभी दस्तावेजों की स्व अभिप्रमाणित छाया प्रति चिपकाएं।
  • भरे हुए आवेदन फॉर्म को एक लिफाफे में बंद करके संबंधित जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कार्यालय के पते पर अंतिम तिथि से पहले जमा करवाएं।

सामान्य जानकारी / निर्देश

  • आवेदक से संबंधित न होने वाले दो प्रतिष्ठित व्यक्तियों द्वारा जारी चरित्र प्रमाण पत्र, जो छह महीने से अधिक पुराना न हो।
  • शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ, कर्तव्य निर्वाह में कोई बाधा न हो। अनुसूचित जाति/जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, महिलाओं और सेवानिवृत्त कर्मचारियों को प्राथमिकता दी जाएगी।
  • पात्र व्यक्तियों में सेवानिवृत्त शिक्षक या सरकारी कर्मचारी, वरिष्ठ नागरिक, एमएसडब्ल्यू के छात्र और शिक्षक, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, डॉक्टर/चिकित्सक, छात्र और कानून के छात्र (वकील के रूप में नामांकित होने तक), गैर-राजनीतिक सदस्य, गैर-सरकारी संगठन, क्लब, महिला समूह, स्वयं सहायता समूह, अच्छे व्यवहार वाले शिक्षित कैदी जो लंबी सजा काट रहे हैं, और प्राधिकरण द्वारा उपयुक्त समझे जाने वाले अन्य व्यक्ति शामिल हैं।
  • कार्य दिवस: 21 दिन (रविवार, दूसरे और चौथे शनिवार, सरकारी और स्थानीय छुट्टियों सहित)। कार्य घंटे: 6 घंटे।

FAQs

Q1. Rajasthan DLSA Recruitment 2026 के लिए कौन आवेदन कर सकता है?

Q2. Para Legal Volunteer का कार्य क्या होता है?

Q3. क्या DLSA भर्ती 2026 में आवेदन शुल्क है?

Q4. Rajasthan DLSA Bharti 2026 की अंतिम तिथि क्या है?

Q5. क्या यह भर्ती स्थायी सरकारी नौकरी है?

Read More:- KVS Special Educator Vacancy 2026: केंद्रीय विद्यालयों में स्पेशल एज्यूकेटर के 987 पदों पर बंपर भर्ती, जानें आवेदन प्रक्रिया और योग्यता

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *