KVS Special Educator Vacancy 2026: शिक्षा के क्षेत्र में करियर बनाने की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए शानदार मौका है। दरअसल केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) द्वारा देशभर के विभिन्न केंद्रीय विद्यालयों में KVS Special Educator Vacancy 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। इस भर्ती के जरिए विशेष शिक्षकों के कुल 987 पदों पर नियुक्ति की जाएगी।
KVS Vacancy 2026 के लिए किसी भी राज्य के योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं, आवेदन पत्र ऑनलाइन आमंत्रित किए गए है, योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल पोर्टल पर जाकर आसानी से KVS Special Educator Online Form सबमिट कर सकते हैं। यह भर्ती विशेष आवश्यकता वाले बच्चों (CwSN) की शिक्षा में सुधार लाने और उन्हें मुख्यधारा से जोड़ने के उद्देश्य से निकाली जा रही है, जो शिक्षा मंत्रालय के एक महत्वपूर्ण पहल का हिस्सा है।
KVS Special Educator वैकेंसी 2026 के अंतर्गत पदों को दो प्रमुख श्रेणियों में विभाजित किया गया है, जिसमें से 493 पद टीजीटी (TGT) ग्रेड के और 494 पद पीआरटी (PRT) ग्रेड के लिए निर्धारित किए गए हैं। संगठन द्वारा इन पदों का आवंटन विभिन्न क्षेत्रीय कार्यालयों की जरूरतों और पंजीकृत विशेष बच्चों की संख्या के आधार पर किया गया है। यदि आप भी केवीएस स्पेशल एजुकेटर भर्ती 2026 के माध्यम से सरकारी शिक्षक बनने का सपना देख रहे हैं, तो नीचे दी गई विस्तृत जानकारी आपके लिए बेहद उपयोगी साबित हो सकती है।
केंद्रीय विद्यालय संगठन (केवीएस) 2026 में कुल 987 पदों के लिए केवीएस विशेष शिक्षक भर्ती करने जा रहा है। इस भर्ती अभियान का उद्देश्य देशभर के विभिन्न केंद्रीय विद्यालयों में विशेष शिक्षक (टीजीटी) और विशेष शिक्षक (पीआरटी) के पदों को भरना है। नवीनतम जानकारी के अनुसार, पदों की विस्तृत सूची और ऑनलाइन आवेदन की तिथियां जल्द ही केवीएस की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी होने की उम्मीद है।
Overview
| संगठन का नाम | केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) |
| आर्टिकल का नाम | KVS Special Educator Vacancy 2026 |
| कुल पद संख्या | 987 पद |
| पद का नाम | स्पेशल एजुकेटर (TGT और PRT ग्रेड) |
| आवेदन का तरीका | आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से Online |
| नौकरी का स्थान | संपूर्ण भारत (विभिन्न केंद्रीय विद्यालय) |
| कैटेगरी | KVS Recruitment 2026 |
Form Date
केवीएस विशेष शिक्षक भर्ती 2026 के लिए आगे की प्रक्रिया फिलहाल प्रॉसेस में है। रिक्तियों के आवंटन की सूचना आधिकारिक रूप से 21 जनवरी 2026 को जारी कर दी गई है। उम्मीदवारों को हमारी सलाह है कि वे आवेदन शुरू होने की सटीक तारीखों के लिए KVS की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें। इसके अलावा ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी होने की लेटेस्ट अपडेट सबसे पहले आपको टेलीग्राम चैनल पर उपलब्ध करवा दी जाएगी।
Post Details
KVS Bharti 2026 का आयोजन कुल 987 खाली पदों पर नियुक्ति के लिए किया जा रहा है, जिसमें विभिन्न ग्रेड में अलग अलग पद शामिल है।
- स्पेशल एजुकेटर (TGT Grade): 493 पद
- स्पेशल एजुकेटर (PRT Grade): 494 पद
- कुल: 987 पद
Application Fees
केवीएस TGT और PRT भर्ती के आवेदन के लिए जनरल और OBC वर्ग के उम्मीदवारों को 1500 – ₹1000 के बीच हो सकता है। SC/ST और दिव्यांग श्रेणी के लिए आवेदन निःशुल्क होने की संभावना है। OBC वर्ग के लिए अनुमानित शुल्क ₹1000 – ₹1500 के बीच हो सकता है।
Qualification
KVS Special Educator Recruitment 2026 में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को पद अनुसार निर्धारित योग्यता को पूरा करना अनिवार्य है, जो इस प्रकार है:
- KVS TGT Special Educator: केवीएस टीजीटी विशेष शिक्षक भर्ती में आवेदन के लिए अभ्यर्थियों के पास प्रासंगिक विषय में स्नातक और स्पेशल एजुकेशन में B.Ed की डिग्री होना आवश्यक है।
- KVS PRT Special Educator: केवीएस टीजीटी विशेष शिक्षक भर्ती में फॉर्म भरने के लिए अभ्यर्थियों का किसी मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थान से कक्षा 12वीं पास होना आवश्यक है, साथ ही स्पेशल एजुकेशन में डिप्लोमा (D.Ed) होना जरूरी है।
इसके साथ ही उम्मीदवार का RCI (Rehabilitation Council of India) में पंजीकरण होना अनिवार्य है।
Age Limit
केंद्रीय विद्यालय भर्ती के अंतर्गत TGT पदों के लिए अभ्यर्थियों की अधिकतम आयु 35 वर्ष और PRT पदों के लिए 30 वर्ष रखी गई है। सरकारी नियम अनुसार महिलाओं, SC/ST और OBC वर्ग के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में विशेष छूट प्रदान की गई है।
Selection Process
KVS Special Educator Vacancy 2026 में उम्मीदवारों का चयन निम्नलिखित चरणों के आधार पर किया जाएगा:
- लिखित परीक्षा (CBT): वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्नों पर आधारित ऑनलाइन परीक्षा।
- साक्षात्कार (Interview): सफल उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।
- दस्तावेज सत्यापन: अंत में मेरिट के आधार पर डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन होगा।
Salary 2026
केवीएस स्पेशल टीचर भर्ती के लिए अंतिम रूप से चयनित उम्मीदवारों को आकर्षक वेतनमान दिया जाएगा, पद अनुसार निर्धारित वेतन इस प्रकार है:
- KVS टीजीटी ग्रेड सैलरी: ₹44,900 – ₹1,42,400 (Level 7)
- KVS पीआरटी सैलरी: ₹35,400 – ₹1,12,400 (Level 6)
पात्रता मानदंड
पूर्व भर्ती प्रक्रियाओं के आधार पर, पात्रता मानदंड संभवतः निम्न प्रकार के होंगे:
- पीआरटी के लिए : सीनियर सेकेंडरी (50% अंक) + विशेष शिक्षा में 2 वर्षीय डिप्लोमा + सीटीईटी पेपर-I योग्यता।
- टीजीटी के लिए : स्नातक (50% अंक) + बी.एड. (विशेष शिक्षा) या बी.एड. के साथ विशेष शिक्षा में एक वर्षीय डिप्लोमा + सीटीईटी पेपर-II + वैध आरसीआई पंजीकरण।
- आयु सीमा : टीजीटी – अधिकतम 35 वर्ष, पीआरटी – अधिकतम 30 वर्ष (सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट लागू है)।
- भाषा प्रवीणता : हिंदी और अंग्रेजी में पढ़ाने की क्षमता।
How to Apply
KVS Teacher Recruitment 2026 में आवेदन के लिए आप यहां दिए गए चरणों का पालन करते हुए आसानी से अपना फॉर्म सबमिट कर सकते हैं:
- सबसे पहले KVS की आधिकारिक वेबसाइट www.kvsangathan.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर ‘Announcements’ सेक्शन में जाकर KVS Special Educator Recruitment 2026 लिंक पर क्लिक करें।
- अपनी ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर से पंजीकरण (Registration) करें।
- अब रजिस्ट्रेशन नंबर से लॉगिन करके जिस पद के लिए आवेदन करना है उसे सलेक्ट करें।
- आवेदन फॉर्म में मांगी गई संपूर्ण व्यक्तिगत, शैक्षणिक और बेसिक जानकारी को सही-सही भरें।
- आवश्यक दस्तावेज, फोटो और सिग्नेचर को स्कैन करके अपलोड करें।
- श्रेणीवार आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करके Final Submit पर क्लिक कर दें।
- सबमिट करने के बाद फॉर्म का प्रिंटआउट निकाल कर रख लें।
निष्कर्ष:
KVS Special Educator Govt Jobs उन अभ्यर्थियों के लिए एक शानदार मौका है जो विशेष शिक्षा के माध्यम से समाज में बदलाव लाना चाहते हैं। 987 पदों की यह बड़ी भर्ती न केवल रोजगार प्रदान करेगी, बल्कि स्कूलों में समावेशी शिक्षा (Inclusive Education) को भी मजबूती देगी। अपनी तैयारी अभी से शुरू कर दें ताकि आप इस महत्वपूर्ण केवीएस स्पेशल एजुकेटर भर्ती में अपनी जगह पक्की कर सकें।
FAQs
प्रश्न 1. केवीएस विशेष शिक्षक 2026 की अधिसूचना कब जारी होगी?
Ans. आधिकारिक अधिसूचना शीघ्र ही केवीएस वेबसाइट पर जारी होने की उम्मीद है। उम्मीदवारों को वेबसाइट पर नियमित रूप से नजर रखनी चाहिए।
प्रश्न 2. कितनी रिक्तियों की उम्मीद है?
Ans. कुल 987 रिक्तियों की उम्मीद है – 493 टीजीटी के लिए और 494 पीआरटी के लिए।
प्रश्न 3. टीजीटी स्पेशल एजुकेटर के लिए अपेक्षित शैक्षणिक योग्यता क्या है?
Ans. संभावित: 50% अंकों के साथ स्नातक + बी.एड. (विशेष शिक्षा) या बी.एड. के साथ विशेष शिक्षा में डिप्लोमा + सीटीईटी पेपर-II + आरसीआई पंजीकरण।
प्रश्न 4. क्या साक्षात्कार होगा?
Ans. हां, चयन प्रक्रिया में व्यावसायिक योग्यता परीक्षण (प्रदर्शन शिक्षण और साक्षात्कार) शामिल होने की उम्मीद है।
प्रश्न 5. अपेक्षित वेतन क्या है?
Ans. केवीएस वेतनमान के अनुसार अनुमानित इन-हैंड वेतन ₹45,000 से ₹55,000 प्रति माह के बीच हो सकता है।
Read More:- RPSC RAS Recruitment 2026: राजस्थान आरएएस भर्ती के 500+ पदों पर नोटिफिकेशन, ऐसे करें आवेदन
Jay Pansuriya is a dedicated blogger and content writer who provides accurate and timely updates on Sarkari Jobs, government recruitment notifications, and various government welfare schemes (Yojanas).

