RSMSSB CET 12th Level 2026 Form Date
RSMSSB CET 12th Level 2026 Form Date

RSMSSB CET 12th Level 2026 Form Date: राजस्थान सीईटी 12वीं लेवल परीक्षा की नई तारीखें घोषित, जानें कब शुरू होंगे आवेदन

RSMSSB CET 12th Level 2026 Form Date: राजस्थान में अब लगभग सभी 12वीं पास सरकारी नौकरियों के लिए सीईटी लागू कर दिया गया है, यानी कि अब राज्य की 12वीं पास ज्यादातर भर्तियों में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों का सीईटी 12वीं स्तर परीक्षा पास होना आवश्यक है, लास्ट समय में यह परीक्षा 2022 में और उसके बाद 2024 में आयोजित की गई थी, वहीं अब सबकी निगाहे राजस्थान सीईटी 12वीं लेवल 2026 की नई परीक्षा पर टिकी हुई है। जिसके लिए राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) द्वारा सामान्य पात्रता परीक्षा (CET) 12वीं स्तर परीक्षा तिथियों की भी घोषणा कर दी गई है।

RSMSSB CET 12th Level 2026 Exam राज्य की विभिन्न ग्रुप-C और ग्रुप-D सरकारी भर्तियों के लिए एक अनिवार्य स्क्रीनिंग टेस्ट है। आधिकारिक घोषणा के अनुसार सीईटी 12th लेवल एग्जाम 2026 मई में लगातार तीन दिन तक कराया जाएगा। इस आर्टिकल में आपको 2026 में होने वाली सीईटी परीक्षा से संबंधित लेटेस्ट अपडेट, सटीक पात्रता मानदंड और न्यूनतम पासिंग मार्क्स नियम और सीईटी स्कोरकार्ड वैलेडिटी सहित सम्पूर्ण जानकारी विस्तार से दी गई है, ताकि आप समय पर अपनी तैयारी शुरू कर सकें।

क्या अब राजस्थान सीईटी 2026 परीक्षा पास करना होगा और भी मुश्किल? जानें सीईटी के 5 बड़े बदलाव

राजस्थान सीईटी 2026 में चयन बोर्ड द्वारा विभिन्न प्रकार के बदलाव लागू किए जा रहे है, जिससे सीईटी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों को बहुत बड़ा झटका लगा है:

  • दो चरणों में CET एग्जाम: अब राजस्थान सीईटी केवल एक पात्रता परीक्षा नहीं रहेगी। बोर्ड द्वारा “CET Pre Exam 2026” और “CET Mains 2026” के दो चरणों में आयोजित करने की तैयारी की जा रही है। इसका मतलब है कि राजस्थान की एलडीसी, पटवारीज महिला सुपरवाइजर, वनपाल सहित किसी भी भर्ती परीक्षा में बैठने से पहले आपको छंटनी के कड़े दौर से गुजरना होगा और दो सीईटी पेपर्स पास करने होंगे।
  • न्यूनतम पासिंग मार्क्स: अब तक कई भर्तियों में सीईटी में 40% अंक लाने वाले अभ्यर्थी पात्र मान लिए जाते थे, लेकिन नए नियमों के तहत अब अभ्यर्थियों को सीईटी में कम से कम 60% अंक लाने अनिवार्य होंगे, यानी अब आपको पात्रता हासिल करने के लिए पहले से ज्यादा मेहनत करनी होगी।
  • सीईटी सर्टिफिकेट वैलेडिटी 3 साल तक: नए बदलावों में अभ्यर्थियों के लिए एक बड़ी राहत की खबर यह हो सकती है कि सीईटी 12वीं लेवल और ग्रेजुएट लेवल स्कोरकार्ड की वैलेडिटी को 1 साल से बढ़ाकर 3 साल किया जा सकता है। इससे आपको हर साल सीईटी परीक्षा देने के तनाव से मुक्ति मिलेगी और एक बार अच्छा स्कोर करने पर वह लंबे समय तक काम आएगा।
  • भीड़ को नियंत्रित करने की कोशिश: चयन बोर्ड का मानना है कि दो चरणों वालीसीईटी प्रक्रिया और 60% के नियम से मुख्य परीक्षाओं में केवल वही गंभीर अभ्यर्थी पहुंचेंगे जो वास्तव में परीक्षा देने के योग्य हैं। इससे परीक्षा के आयोजन और पेपर लीक जैसी समस्याओं पर भी लगाम लगाने में मदद मिलेगी।
  • फरवरी 2026 की समय सीमा: ध्यान देने वाली बात यह है कि पिछले सीईटी 2024 की वैधता फरवरी 2026 में खत्म हो रही है। इसके बाद लगभग 18 लाख उम्मीदवार सीईटी के तहत भर्तियों के लिए अपात्र हो जाएंगे, इसलिए नई सीईटी परीक्षा इन सभी लाखों युवाओं के भविष्य के लिए बहुत निर्णायक होने वाली है।
  • सीईटी में बदलाव का उद्देश्य: इन सभी संशोधनों का एकमात्र उद्देश्य भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता लाना और राजस्थान की प्रतियोगी परीक्षाओं के स्तर को यूपीएससी या अन्य बड़े बोर्ड्स की तर्ज पर और अधिक बेहतर बनाना है।
Rajasthan CET 12th Level 2026 Latest News

Application Dates

बोर्ड अध्यक्ष की आलोकराज की घोषणा के मुताबिक राजस्थान CET सीनियर सेकेंडरी लेवल में इस बार बड़ा बदलाव किया जा सकता है, ऐसे में सीईटी परीक्षा की तारीखों में भी बदलाव किया जा सकता है। दरअसल बोर्ड अध्यक्ष आलोकराज ने बताया कि नई CET में बदलाव की तैयारी की जा रही है। पिछली CET का रिजल्ट काफी नेगेटिव रहा था इसलिए इस बार की RSMSSB CET 12th Level से बेहतर आउटपुट निकले इसके लिए चयन बोर्ड प्रयास कर रहा है कि भविष्य में RSSB की प्रतियोगी परीक्षाओं में नॉर्मेलाइजेशन और अनावश्यक भीड़ व अनावश्यक खर्चे जैसी समस्या का सामना ना करना पड़े। इसके लिए नई स्कीम के साथ सीईटी के आवेदन आमंत्रित किए जाएंगे।

बोर्ड अध्यक्ष के अनुसार यदि उम्मीदवारों ने इस बार सीईटी जल्दी करवाने के लिए विरोध नहीं किया तो बेहतरीन बदलाव के साथ CET परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। इसी के चलते इस बार CET परीक्षा करवाने में देरी भी हो सकती हैं।उनका मानना है कि यदि CET एग्जाम 2026 के बाद भी कोई एग्जाम दो पारियों मे कराया जाए, तो फिर सीईटी कराने का कोई फायदा नही रह जाता है। नए बदलाव के अंतर्गत इस बार कैटेगरी वाइज मिनिमम पासिंग मार्क्स बढ़ाए जा सकते है साथ ही मार्किंग स्कीम में भी बदलाव किया जा सकता है।

ऐसे में माना जा रहा है कि पहले से निर्धारित तिथियों पर सीईटी आयोजित होना लगभग असंभव है। इसके चलते आपको सीईटी में होने वाले बदलाव के साथ ही आपको नई तारीखों के लिए थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है।

राजस्थान सीईटी एग्जाम डेट फिलहाल RSMSSB Exam Calendar 2026 के अनुसार 8 से 10 मई 2026 {Expected} निर्धारित की गई है जिसे अब आगे बढ़ाया जा सकता है।

RSMSSB CET 12th Level में शामिल भर्तियों के नाम (Posts Covered in CET 12th Level 2026)

CET 12वीं स्तर की परीक्षा उत्तीर्ण होने पर उम्मीदवार ग्रुप C और ग्रुप डी लेवल की विभिन्न भर्तियों के लिए आवेदन कर सकेंगे, सीईटी 12वीं लेवल/स्तर में शामिल भर्तियां इस प्रकार है:

  • Lower Division Clerk (LDC)
  • Junior Assistant (JA)
  • Jamadar Grade-II
  • Forester
  • Hostel Superintendent
  • Constable
  • Female Supervisor

Eligibility Criteria

CET 12वीं लेवल एग्जाम 2026 में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को निम्नलिखित पात्रता मानदंडों को पूरा करना होगा।

शैक्षणिक योग्यता

RSMSSB CET 12th Level 2026 में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार किसी भी मान्यता प्राप्त शिक्षा बोर्ड से कम से कम कक्षा 12वीं (सीनियर सेकेंडरी) उत्तीर्ण होने चाहिए।

आयु सीमा

अभ्यर्थियों की उम्र की 1 जनवरी 2026 को आधार मानकर की जाएगी, Rajasthan CET Senior Secondary Exam 2026 के लिए न्यूनतम 18 वर्ष से अधिकतम 40 वर्ष की उम्र तक के कोई भी अभ्यर्थी आवेदन कर सकते है, आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को ऊपरी आयु में छूट भी दी गई है।

Read More:- Rajasthan Jalday Vibhag Bharti 2026: राजस्थान जलदाय विभाग में 25000 पदों पर बंपर भर्ती, योग्यता 10वीं पास

एग्जाम पैटर्न

CET परीक्षा वस्तुनिष्ठ प्रकार की होगी, जिसका आयोजन ऑफलाइन (OMR) मोड में किया जाएगा। परीक्षा पैटर्न के मुख्य बिंदु इस प्रकार है:

  • कुल प्रश्न: 150 (MCQs)
  • कुल अंक: 300 अंक
  • परीक्षा की अवधि: 3 घंटे (180 मिनट)
  • अंकन योजना: प्रत्येक सही उत्तर के लिए +2 अंक।
  • नेगेटिव मार्किंग: कोई नकारात्मक अंकन नहीं होगा।
  • विषय: राजस्थान का इतिहास, कला, संस्कृति, भूगोल, अर्थव्यवस्था, दैनिक विज्ञान, मेंटल एबिलिटी, सामान्य हिंदी, कंप्यूटर नॉलेज और करेंट अफेयर्स।
  • Note: अभ्यर्थी परीक्षा में बेहतर तैयारी के लिए पोर्टल पर जाकर राजस्थान सीईटी 12वीं लेवल सिलेबस और एग्जाम पैटर्न के साथ साथ सीईटी प्रीवियस ईयर पेपर्स भी डाउनलोड कर सकते है और समय रहते अभी से अपनी तैयारी शुरू कर सकते हैं।

परीक्षा पैटर्न का अवलोकन

पहलू12वीं कक्षा (सीनियर सेकेंडरी)स्नातक स्तर
प्रश्न प्रकारबहुविकल्पीय प्रश्न (एमसीक्यू)बहुविकल्पीय प्रश्न (एमसीक्यू)
कुल सवाल150150
कुल मार्क300300
प्रति प्रश्न अंक+2+2
परीक्षा की अवधि3 घंटे3 घंटे
नकारात्मक अंकननहींनहीं

इसमें कोई नकारात्मक अंकन नहीं है , इसलिए उम्मीदवार अंक कटने के डर के बिना सभी प्रश्नों का उत्तर दे सकते हैं। प्रश्न सामान्य ज्ञान, राजस्थान से संबंधित विषयों और चयनित स्तर के लिए उपयुक्त बुनियादी विषयों पर आधारित हैं।

RSMSSB CET 12th Level Passing Marks 2026

कर्मचारी चयन बोर्ड की सबसे महत्वपूर्ण और निर्णायक घोषणा के अनुसार, CET सीनियर सेकेंडरी लेवल एग्जाम में उत्तीर्ण होने के लिए अभ्यर्थियों को कम से कम 40% अंक प्राप्त करने अनिवार्य है, तभी वह अन्य भर्तियों के लिए पात्र होंगे। अर्थात आपको 300 अंकों में से 120 अंक लाने होंगे, इसका मतलब कि आपको 150 में से केवल 60 प्रश्न सही करना आवश्यक है।

RSMSSB CET स्कोरकार्ड वैलेडिटी 2026

पूर्व में आयोजित 2024 की राजस्थान सामान्य पात्रता परीक्षा (CET) स्कोरकार्ड की वैद्यता परीक्षा की तिथि से लेकर 1 वर्ष की रखी गई थी, ऐसे में अभ्यर्थी CET परीक्षा पास करके 1 वर्ष तक सीईटी के तहत होने वाली किसी भी भर्ती में शामिल हो सकते थे। लेकिन वहीं अब CET Scorecard 2026 Validity Time बढ़ाकर कुछ सालों से लाइफटाइम तक का किया जा सकता है।

आवेदन शुल्क 2026

राजस्थान सीईटी 2026 के लिए आवेदन शुल्क 12वीं और स्नातक स्तर की परीक्षाओं के लिए समान है । राजस्थान सरकार के नियमों के अनुसार, शुल्क उम्मीदवार की श्रेणी पर निर्भर करता है। उम्मीदवारों को आवेदन पत्र जमा करते समय ऑनलाइन शुल्क का भुगतान करना होगा।

श्रेणीवार शुल्क संरचना

वर्ग12वें स्तर का शुल्क (₹)स्नातक स्तर की फीस (₹)
सामान्य (यूआर), ओबीसी (क्रीमी लेयर), ईबीसी, अन्य राज्य600600
ओबीसी-एनसीएल, ईबीसी, ईडब्ल्यूएस (राजस्थान), पारिवारिक आय ₹2.5 लाख से कम400400
अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति (राजस्थान), दिव्यांग (सभी श्रेणियां)400400

एक बार भुगतान की गई फीस वापस नहीं की जाएगी । उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि भुगतान करने से पहले अपनी श्रेणी की सावधानीपूर्वक जांच कर लें।

ऑनलाइन फॉर्म कैसे भरें?

Rajasthan CET 12वीं लेवल 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन है, अभ्यर्थी निम्नलिखित चरणों का पालन करके अपना आवेदन जमा कर सकते है:

  • सबसे पहले राजस्थान के आधिकारिक SSO (Single Sign-On) पोर्टल sso.rajasthan.gov.in पर अपनी SSO ID से लॉगिन करें।
  • इसके बाद डैशबोर्ड पर Recruitment Portal सेक्शन में जाकर “Common Eligibility Test 12th Level 2026-27” के लिए ‘Apply Now’ लिंक पर क्लिक करें।
  • फॉर्म भरें और आवश्यक सभी दस्तावेजों को स्कैन करके आवेदन पत्र में अपलोड करें।
  • अगले चरण में नवीनतम फोटोग्राफ और स्कैन किए गए हस्ताक्षर अपलोड करें।
  • अपनी श्रेणी अनुसार परीक्षा शुल्क का ऑनलाइन मोड में भुगतान करके फॉर्म का पूर्वावलोकन (Preview) करें।
  • अंत में फॉर्म को सबमिट करके एक प्रिंटआउट निकाल कर सुरक्षित रख लें।

FAQs

Q1. राजस्थान सीईटी परीक्षा क्या है?

Q2. राजस्थान सीईटी परीक्षा के लिए कौन आवेदन कर सकता है?

Q3. राजस्थान सीईटी परीक्षा में कितने सेक्शन होते हैं?

Read More:- Rajasthan Safai Karamchari Bharti 2026: राजस्थान सफाई कर्मचारी के 24793 पदों पर बंपर भर्ती, ऐसे करना होगा आवेदन

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *