RPSC Special Education Teacher Bharti 2026: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) द्वारा स्पेशल एज्युकेशन के लिए व्याख्याताओं की भर्ती को लेकर घोषणा जारी कर दी गई है। RPSC Special Education Teacher Bharti 2026 के जरिए स्पेशल स्कूल लेक्चरर के कुल 567 खाली पदों को भरा जाएगा। आरपीएससी फर्स्ट ग्रेड स्पेशल टीचर भर्ती के लिए कोई भी योग्य महिला और पुरुष उम्मीदवार आवेदन कर सकते है।
आवेदन पत्र ऑनलाइन माध्यम से आमंत्रित किए गए है, अभ्यर्थी राजस्थान भर्ती पोर्टल पर जाकर आसानी से RPSC Special Lecturer Online Form जमा कर सकते है। विशेष शिक्षा के क्षेत्र में व्याख्याता बनने की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए सरकारी नौकरी के सपने को पूरा करने के लिए यह एक गोल्डन ऑपर्च्युनिटी है, RPSC 1st Grade Special Teacher Recruitment 2026 में सलेक्टेड युवाओं की नियुक्ति राजस्थान शिक्षा विभाग के अंतर्गत विभिन्न मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालयों, ब्लॉक संदर्भ केंद्रों और विशेष विद्यालयों में की जाएगी।
यदि आप RPSC 1st Grade Special Teacher Vacancy की विस्तृत जानकारी जैसे कि आवेदन की तारीखें, आवश्यक शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, आवेदन प्रक्रिया और चयन प्रक्रिया की तलाश में हैं, तो यह लेख आपके लिए बहुत उपयोगी साबित होगा, यहां दी गई जानकारी को अंत तक पढ़ें।
Form Date
राजस्थान स्पेशल एज्युकेशन लेक्चरर भर्ती के लिए फुल नोटिफिकेशन फरवरी 2026 में जारी होने की पूरी उम्मीद है, क्योंकि इस भर्ती को लेकर आधिकारिक घोषणा बहुत पहले से ही की जा चुकी है, अब जल्द ही अधिसूचना जारी कर आवेदन आमंत्रित किए जा सकते है। विज्ञप्ति जारी होने के बाद निर्धारित तिथि से आवेदन प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
- RPSC स्पेशल व्याख्याता नोटिफिकेशन तिथि: फरवरी 2026 के अंतिम सप्ताह तक
- स्पेशल लेक्चरर फॉर्म स्टार्ट डेट: फरवरी 2026
- ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि: जल्द ही सूचित किया जाएगा
Vacancy Details
राजस्थान शिक्षा विभाग में स्कूल व्याख्याता (Special Education) के कुल 567 पदों पर भर्ती आयोजित की जा रही है। इन पदों का वितरण शिक्षा इकाइयों के अनुसार किया गया है, जिसकी जानकारी निम्नानुसार है:
- मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालयों और ब्लॉक संदर्भ केंद्रों के लिए: 358 पद
- राज्य के 7 विशेष विद्यालयों के लिए: 84 पद (प्रत्येक विद्यालय के लिए 12 व्याख्याता/प्राध्यापक की नियुक्ति की जाएगी)
- अन्य पद: शेष पद अन्य विशेष आवश्यकताओं के लिए आरक्षित किए गए हैं।
- उम्मीदवारों को आरक्षित पदों और विषय-वार पदों की विस्तृत जानकारी के लिए RPSC 1st Grade Special Teacher Vacancy 2026 नोटिफिकेशन जारी होने तक का इंतजार करना होगा।

Eligibility Criteria
RPSC Special Education Teacher Bharti 2026 में आवेदन के लिए उम्मीदवारों को शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा संबंधित सभी पात्रता मानदंडों को पूरा करना अनिवार्य हैं, यह पद विशेष शिक्षा से संबंधित होने के कारण इसके लिए पात्रता मानदंड भी विशेष रूप से निर्धारित किए गए हैं, जो इस प्रकार है:
शैक्षणिक योग्यता
- मास्टर डिग्री/पोस्टग्रेजुएशन: RPSC Special Education Teacher Bharti 2026 में आवेदन के लिए अभ्यर्थियों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से संबंधित विषय में मास्टर डिग्री (Postgraduate) होनी चाहिए।
- विशेष शिक्षा योग्यता: साथ ही उम्मीदवारों के पास स्पेशल एजुकेशन के क्षेत्र में स्पेशल बी.एड. (Special B.Ed.) या इसके समकक्ष कोई अन्य मान्यता प्राप्त डिग्री/डिप्लोमा होना चाहिए।
- RCI रजिस्ट्रेशन: आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास भारतीय पुनर्वास परिषद (Rehabilitation Council of India – RCI) का वैध और सक्रिय पंजीकरण प्रमाणपत्र होना चाहिए।
- अन्य सामान्य योग्यता: RPSC Special Education Teacher Vacancy 2026 के लिए आवेदकों को राजस्थान की कला संस्कृति और देवनागरी लिपि में लिखित हिंदी भाषा का कार्यसाधक ज्ञान होना चाहिए।
आयु सीमा
Rajasthan Special Teacher Recruitment के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष रखी गई है, जबकि ऊपरी आयु सीमा 40 वर्ष निर्धारित की गई है। उम्र की गणना 1 जनवरी 2027 को आधार मानकर की जाएगी। इसके अलावा सरकारी नियम अनुसार आरक्षित वर्ग SC, ST, OBC और जनरल श्रेणी की महिला उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में विशेष छूट प्रदान की जाएगी।
Application Fees
राजस्थान 1st ग्रेड स्पेशल टीचर भर्ती में जनरल और क्रीमी लेयर ओबीसी एवं MBC श्रेणियों के लिए 600 रूपये आवेदन शुल्क रखा गया है, जबकि नॉन क्रीमी लेयर ओबीसी एवं MBC के साथ ही EWS, SC, ST और विकलांग उम्मीदवारों के लिए 400 रूपये आवेदन शुल्क रखा गया है। अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा।
Selection Process
RPSC Special School Lecturer Recruitment 2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, डॉक्युमेंट्स वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट के माध्यम से किया जाएगा।
- लिखित परीक्षा
- दस्तावेज सत्यापन
- चिकित्सा परीक्षण
Salary/Pay Scale 2026
RPSC Special School Lecturer Vacancy 2026 के लिए अंतिम रूप से चयनित उम्मीदवारों को राजस्थान सरकार द्वारा निर्धारित पे लेवल 14 (Pay Level 14) के आधार पर आकर्षक और संतोषजनक वेतनमान दिया जाएगा। स्पेशल फर्स्ट ग्रेड टीचर्स का यह पद राजस्थान राज्य की सबसे प्रतिष्ठित और उच्च वेतन वाली सरकारी नौकरियों में से एक है। मासिक वेतन के साथ ही यात्रा भत्ता, किराया भत्ता, मेडिकल इमरजेंसी भत्ता और महंगाई भत्ता सहित विभिन्न सरकारी भत्ते उपलब्ध कराए जाएंगे।
How to Apply
राजस्थान स्पेशल एज्युकेशन टीचर भर्ती 2026 में फॉर्म भरने के लिए अभ्यर्थी यहां दिए गए निम्नलिखित चरणों का पालन कर सकते हैं:
- सबसे पहले राजस्थान के SSO पोर्टल (Single Sign On) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- इसके बाद एसएसओ आईडी और पासवर्ड के जरिए लॉगिन करें।
- लॉगिन करने के बाद होमपेज पर “Recruitment Portal” सेक्शन में विजिट करें।
- अगले चरण में Ongoing Recruitment सेक्शन में “1st Grade Special Education Teacher Recruitment 2026 (RPSC)” के सामने Apply Now पर क्लिक करें।
- संबंधित पद को सलेक्ट करके एप्लीकेशन फॉर्म में मांगी गई व्यक्तिगत, शैक्षणिक और बेसिक जानकारी को ध्यानपूर्वक भरें।
- लाइव फोटो और हस्ताक्षर के साथ ही आवश्यक दस्तावेजों को स्कैन करके अपलोड करें।
- अंत में श्रेणीवार आवेदन शुल्क का भुगतान करके Final Submission पर क्लिक कर दें और फॉर्म की हार्ड कॉपी निकाल कर सुरक्षित रख लें।
परीक्षा पैटर्न
भर्ती की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा के RPSC 2nd ग्रेड टीचर सिलेबस की जानकारी अवश्य होनी चाहिए। पेपर I में शामिल विषय हैं: राजस्थान का भौगोलिक, ऐतिहासिक, सांस्कृतिक व सामान्य ज्ञान, राजस्थान की समसामयिक घटनाएँ, भारत व विश्व का सामान्य ज्ञान, और एजुकेशनल साइकोलॉजी। पेपर II में शामिल हैं: संबंधित विषय के सेकेंडरी व सीनियर सेकेंडरी स्तर का ज्ञान, स्नातक स्तर का विषय ज्ञान, और संबंधित विषय के शिक्षण विधि से जुड़े टॉपिक्स।
पेपर I – सामान्य अध्ययन एवं एजुकेशनल साइकोलॉजी
| विषय क्षेत्र | टॉपिक्स |
| राजस्थान जीके | भौतिक विशेषताएँ, जलवायु, नदियाँ, वनस्पति, कृषि, पशुपालन, डेयरी, जनसंख्या, साक्षरता, लिंग अनुपात, जनजातियाँ, उद्योग, पर्यटन; इतिहास (8वीं–18वीं सदी), स्वतंत्रता संग्राम, राजस्थान एकीकरण; धर्म, स्थापत्य, साहित्य, कला, त्योहार, रीति-रिवाज, भाषा, लोक संगीत एवं नृत्य; राज्य प्रशासन (राज्यपाल, मुख्यमंत्री, सचिवालय, पंचायती राज, RPSC, मानवाधिकार आयोग) |
| राजस्थान की समसामयिक घटनाएँ | हाल की सामाजिक-आर्थिक व राजनीतिक घटनाएँ, खेल, राज्य की नीतियाँ |
| भारत एवं विश्व सामान्य ज्ञान | महाद्वीप, महासागर, वैश्विक पर्यावरण, वैश्विक वायुमंडलीय तंत्र, प्रमुख अंतरराष्ट्रीय मुद्दे |
| एजुकेशनल साइकोलॉजी | सीखने के सिद्धांत, शिक्षार्थी का विकास (शारीरिक/भावनात्मक/सामाजिक), व्यक्तित्व, बुद्धि एवं सृजनात्मकता, प्रेरणा, व्यक्तिगत अंतर, विशेष आवश्यकताएँ (प्रतिभाशाली, धीमे सीखने वाले) |
पेपर II – विषय-विशेष (सेकेंडरी व स्नातक स्तर)
| विषय | सेक्शन एवं अंक | मुख्य टॉपिक्स |
| विज्ञान | सेकेंडरी–स्नातक–शिक्षण विधि (180+80+40) | कोशिका संरचना एवं कार्य, DNA/RNA, बायोमोलेक्यूल्स, आनुवांशिकी, व शिक्षण विधियाँ |
| सामाजिक विज्ञान | इतिहास, भूगोल, नागरिकशास्त्र विभिन्न स्तरों पर | प्राचीन सभ्यताएँ (सिंधु, वैदिक), मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास, भूगोल, नागरिकशास्त्र |
| इंग्लिश | सेकेंडरी–स्नातक–शिक्षण विधि (180+80+40) | व्याकरण: पार्ट्स ऑफ स्पीच, टेन्स, वॉयस, स्पीच; उच्चतर स्तर एवं शिक्षण कौशल |
| गणित | सेकेंडरी–स्नातक–शिक्षण विधि (180+80+40) | बीजगणित, ज्यामिति, अंकगणित, सांख्यिकी, शिक्षण के तरीके |
| हिंदी/संस्कृत/उर्दू/पंजाबी | प्रत्येक के लिए यही संरचना (180+80+40) | व्याकरण, साहित्य, गद्य, कविता, उन्नत भाषा सिद्धांत, व शिक्षण विधियाँ |
निष्कर्ष
RPSC Special Education Teacher Recruitment 2026 राजस्थान में विशेष शिक्षा क्षेत्र में करियर बनाने का बेहतरीन मौका है। 567 पदों की यह बड़ी स्पेशल टीचर भर्ती न केवल आपके करियर को एक नई उड़ान देगी, बल्कि आपको एक सम्मानित सरकारी पद और आकर्षक वेतनमान भी प्रदान करेगी। सभी योग्य उम्मीदवारों को अपना सिलेक्शन पक्का करने के लिए अभी से तैयारी शुरू कर देनी चाहिए। साथ ही नोटिफिकेशन जारी होते ही बिना अंतिम तिथि का इंतजार किए समय रहते अपना फॉर्म सबमिट कर देना चाहिए।
FAQs
Q1. क्या आरपीएससी वरिष्ठ अध्यापक ग्रेड 2 परीक्षा 2026 के लिए आवेदन पत्र का प्रिंट लेना आवश्यक है?
Ans. RPSC वरिष्ठ अध्यापक ग्रेड 2 भर्ती परीक्षा आवेदन पत्र एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है। उम्मीदवारों को भविष्य के संदर्भ के लिए आवेदन पत्र की एक प्रति प्रिंट कर लेनी चाहिए।
Q2. क्या आरपीएससी वरिष्ठ अध्यापक ग्रेड 2 भर्ती प्रक्रिया के लिए मेल द्वारा आवेदन करना संभव है?
Ans. आरपीएससी वरिष्ठ अध्यापक ग्रेड 2 भर्ती प्रक्रिया के लिए अभ्यर्थी को आरपीएससी ऑनलाइन आवेदन भरना होगा। ऑफलाइन आवेदन जमा करने का कोई विकल्प नहीं है।
Q3. आरपीएससी वरिष्ठ अध्यापक भर्ती के लिए पात्र होने के लिए क्या योग्यता आवश्यक है?
Ans. शिक्षा में स्नातक डिग्री और डिग्री/डिप्लोमा वाले उम्मीदवार आरपीएससी वरिष्ठ अध्यापक ग्रेड 2 भर्ती के लिए पात्र हैं।
Q4. आरपीएससी वरिष्ठ अध्यापक भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया क्या है?
Ans. चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा और दस्तावेज़ सत्यापन शामिल है।
Jay Pansuriya is a dedicated blogger and content writer who provides accurate and timely updates on Sarkari Jobs, government recruitment notifications, and various government welfare schemes (Yojanas).
