Rajasthan Vanpal Syllabus 2026
Rajasthan Vanpal Syllabus 2026

Rajasthan Vanpal Syllabus 2026: राजस्थान वनपाल नया सिलेबस और एग्जाम पैटर्न जारी, फटाफट यहां से करें डाउनलोड

Rajasthan Vanpal Syllabus 2026: राजस्थान में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए वनपाल (Forester) भर्ती 2026 एक सुनहरा मौका है। यदि आप Rajasthan Vanpal Syllabus 2026 की तलाश कर रहे हैं, तो आप बिल्कुल सही जगह आए हैं। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) द्वारा आयोजित होने वाली वनपाल परीक्षा में सफलता पाने के लिए आपको राजस्थान वनपाल नया सिलेबस और एग्जाम पैटर्न को गहराई से समझना होगा।

Rajasthan Forester Syllabus चयन बोर्ड द्वारा वनपाल ऑफिशियल नोटिफिकेशन के साथ ही जारी कर दिया गया है। प्रतियोगिता के इस दौर में केवल मेहनत ही नहीं, बल्कि राजस्थान फॉरेस्टर सिलेबस को समझते हुए स्मार्ट स्टडी करना ही आपको वर्दी दिला सकता है। चलिए फॉरेस्टर एग्जाम पैटर्न से लेकर टॉपिक-वाइज सिलेबस तक की सम्पूर्ण जानकारी स्टेप बाय स्टेप यहां दी गई है।

Rajasthan Vanpal Exam Pattern 2026 – परीक्षा पैटर्न

Rajasthan Vanpal भर्ती परीक्षा 2026 में वस्तुनिष्ठ प्रकार (Objective Type) के कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होगा, यानी परीक्षा कुल 100 अंकों की होगी। प्रश्न पत्र हल करने के लिए अभ्यर्थियों को 2 घंटे (120 मिनट) का समय दिया जाएगा।

इस परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान भी रखा गया है, जिसके अंतर्गत प्रत्येक गलत उत्तर पर 1/3 अंक काटे जाएंगे। परीक्षा में सामान्य ज्ञान, विज्ञान, गणित और समसामयिक मामलों से जुड़े प्रश्न पूछे जाएंगे, नीचे टेबल में विषय और अंकों का विवरण दिया गया है-

विषयप्रश्नअंक
सामान्य ज्ञान और सामाजिक अध्ययन (General Knowledge & Social Studies)5050
दैनिक विज्ञान (Everyday Science)2020
गणित (Mathematics)1515
समसामयिक मामले (Current Affairs)1515
कुल100100

Rajasthan Vanpal Exam Pattern 2026

राजस्थान वनपाल एग्जाम के लिए निर्धारित फॉरेस्टर एग्जाम पैटर्न निम्नानुसार है:

  • प्रश्नों का प्रकार: वस्तुनिष्ठ (Objective Type / MCQs)
  • कुल प्रश्नों की संख्या: 100 प्रश्न
  • कुल अंक: 100 अंक
  • परीक्षा अवधि: 02:00 घंटे (120 मिनट)
  • नेगेटिव मार्किंग: 1/3 अंक (प्रत्येक गलत उत्तर पर)
  • नया नियम (Option E): प्रश्न खाली छोड़ने पर ‘E’ गोला भरना अनिवार्य है।
Rajasthan Vanpal Exam Pattern 2026

Rajasthan Vanpal Syllabus 2026 अन्य महत्वपूर्ण बातें:

  • प्रत्येक प्रश्न के एक अंक का हैं।
  • यदि आप 10% से अधिक प्रश्नों में कोई भी गोला (A, B, C, D, E) नहीं भरते हैं, तो आपको वनपाल एग्जाम में अयोग्य (Disqualified) घोषित कर दिया जाएगा।
  • ओएमआर शीट को अंतिम रूप देने के लिए परीक्षा समय के बाद 10 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा।

Rajasthan Vanpal Syllabus 2026 – विषयवार सिलेबस

यहाँ हमने सामान्य ज्ञान, सामाजिक अध्ययन, भूगोल, इतिहास, कला एवं संस्कृति, दैनिक विज्ञान, गणित तथा समसामयिक मामलों के सभी टॉपिक्स के बारे में बताया है जो कि परीक्षा में पूछे जाएंगे। यह सिलेबस RSSB द्वारा जारी नोटिफिकेशन से लिया गया है।

सामान्य ज्ञान एवं सामाजिक अध्ययन

सामान्य ज्ञान एवं सामाजिक अध्ययन से लगभग 50 प्रश्न पूछे जाएंगे, इस पार्ट पाँच भागो में बटा है जोकि नीचे दिया गया है –

(क) राजस्थान का इतिहास

  • प्रमुख सभ्यताएँ एवं प्रमुख पुरातात्विक स्थल
  • प्रमुख राजवंश एवं प्रमुख शासक तथा उनके योगदान
  • 1857 की क्रांति, किसान आंदोलन, जनजाति आंदोलन, प्रजामंडल आंदोलन एवं राजस्थान का एकीकरण
  • प्रमुख ऐतिहासिक व्यक्तित्व

(ख) राजस्थान की कला एवं संस्कृति

  • स्थापत्य एवं चित्रकला
  • लोक संगीत, वाद्य यंत्र, नृत्य, अभिनय
  • प्रमुख धार्मिक पंथ एवं उनके देवी-देवता
  • सामाजिक जीवन – वेशभूषा, आभूषण, मेले एवं त्योहार, रीति-रिवाज
  • भाषा, बोलियाँ एवं साहित्य
  • कला एवं सांस्कृतिक क्षेत्र के प्रमुख व्यक्तित्व

(ग) भारतीय राजनीतिक व्यवस्था (विशेषकर राजस्थान के संदर्भ में)

  • भारतीय संविधान की प्रकृति
  • संविधान की प्रस्तावना (उद्देश्य)
  • मौलिक अधिकार
  • राज्य के नीति निर्देशक तत्व
  • मौलिक कर्तव्य
  • राजस्थान की राजनीतिक एवं प्रशासनिक व्यवस्था:
    • मुख्यमंत्री, राज्य विधानसभा, उच्च न्यायालय
    • राजस्थान लोक सेवा आयोग, राज्य निर्वाचन आयोग
    • राज्य सूचना आयोग, राज्य मानव अधिकार आयोग
    • राज्य एवं जिला स्तर का प्रशासनिक ढांचा एवं कार्यप्रणाली
  • स्थानीय स्व-शासन एवं पंचायती राज

(घ) राजस्थान का भूगोल

  • स्थान, विस्तार, प्रशासनिक एवं भौतिक संरचना, वन संसाधन
  • वन्यजीव अभयारण्य, वन एवं वन्यजीव संरक्षण
  • जलवायु, मृदा, अपवाह तंत्र, झीलें, प्रमुख फसलें, प्रमुख सिंचाई परियोजनाएँ
  • खनिज संसाधन, ऊर्जा संसाधन
  • पर्यटन स्थल एवं स्मारक
  • जनसंख्या – आकार, वृद्धि, वितरण, घनत्व, लिंगानुपात एवं साक्षरता
  • आपदा प्रबंधन एवं जलवायु परिवर्तन

(ङ) राजस्थान की अर्थव्यवस्था

  • राज्य के विकास में उद्योग, कृषि, पशुपालन एवं खनिज क्षेत्र की भूमिका
  • राजस्थान की अर्थव्यवस्था – विशेषताएँ और समस्याएँ
  • राज्य की आय एवं बजट की अवधारणा
  • हरितशील उद्योग, बेरोजगारी, सूखा और अकाल
  • राज्य में विभिन्न कल्याणकारी योजनाएँ एवं अधिनियम
  • विकास संस्थाएँ, स्वयं सहायता समूह एवं वित्तीय संस्थाएँ
  • पंचायती राज संस्थाओं की ग्रामीण विकास में भूमिका

दैनिक विज्ञान

  • भौतिक एवं रासायनिक परिवर्तन
  • धातु, अधातु एवं प्रमुख यौगिक
  • प्रकाश के नियम
  • आनुवंशिकी से संबंधित सामान्य शब्दावली
  • मानव शरीर संरचना, अंग तंत्र
  • पोषण एवं संतुलित आहार
  • प्रमुख मानव रोग, कारण एवं निदान, अपशिष्ट प्रबंधन
  • पारिस्थितिकी तंत्र एवं जैव विविधता
  • सूचना प्रौद्योगिकी एवं कंप्यूटर संबंधी ज्ञान

गणित

  • लघुत्तम समापवर्त्य (LCM) एवं महत्तम समापवर्त्य (HCF)
  • औसत
  • लाभ–हानि, प्रतिशत
  • साधारण ब्याज एवं चक्रवृद्धि ब्याज
  • अनुपात–समानुपात
  • समय, चाल, दूरी, कार्य एवं समय
  • क्षेत्रफल एवं आयतन
  • आँकड़ों का चित्र द्वारा निरूपण (आलेख, स्तंभ चित्र, वृत्त चित्र, रेखा आलेख आदि)

Read More:- IBPS RRB Clerk Exam Date 2026: IBPS कैलेंडर 2026, PO, क्लर्क, RRB और SO परीक्षाओं की नई तिथियां

राजस्थान वनपाल भर्ती 2026 – शारीरिक मापदण्ड एवं दक्षता परीक्षा

लिखित परीक्षा में पास होने वाले अभ्यर्थियों को शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) और शारीरिक मानक परीक्षा (PST) के लिए बुलाया जाएगा। इसमें दौड़, ऊँचाई, सीना (पुरुष उम्मीदवारों के लिए) जैसे मानकों की जाँच की जाती है। नीचे टेबल में इसकी पूरी जानकारी दी गयी है –

(क) शारीरिक मापदण्ड (Physical Standards)

वनपाल पदों पर भर्ती के लिए अभ्यर्थियों को नीचे दिये गए न्यूनतम शारीरिक मापदण्ड पूरे करने होंगे-

सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए

अभ्यर्थीन्यूनतम ऊँचाई (सेमी.)सीने का घेरा (सेमी.) – सामान्यसीने का घेरा (सेमी.) – फुलाव
पुरुष1638405
महिला150

अनुसूचित जनजाति (ST) / विशेष जनजातीय क्षेत्रों के अभ्यर्थियों के लिए

(जैसे – सहरिया, भील, मीणा, गरासिया, डामोर, कंजर, नट, रेबारी आदि)

अभ्यर्थीन्यूनतम ऊँचाई (सेमी.)
पुरुष152
महिला145

(ख) पद-चाल परीक्षा (Physical Efficiency Test – PET)

अभ्यर्थी वर्गदूरीसमय सीमापरीक्षा का प्रकार
पुरुष25 किलोमीटर4 घंटेपैदल चाल
महिला16 किलोमीटर4 घंटेपैदल चाल

Selection Process – चयन प्रक्रिया

Rajasthan Vanpal (Forester) भर्ती 2026 में उम्मीदवारों का चयन कई चरणों में किया जाएगा। प्रत्येक चरण में सफल होना अनिवार्य होगा। चयन प्रक्रिया की पूरी जानकारी नीचे दी गयी है-

  1. लिखित परीक्षा (Written Exam)
    इस चरण में अभ्यर्थियों से वस्तुनिष्ठ प्रकार (Objective Type) के प्रश्न पूछे जाएंगे। लिखित परीक्षा के आधार पर उम्मीदवारों को अगले चरण के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।
  2. शारीरिक दक्षता एवं मानक परीक्षा (PET & PST)
    लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) और शारीरिक मानक परीक्षा (PST) के लिए बुलाया जाएगा। इसमें दौड़, ऊँचाई, सीना (पुरुष उम्मीदवारों के लिए) जैसे मानकों की जाँच की जाएगी।
  3. दस्तावेज़ सत्यापन (Document Verification)
    PET/PST में सफल उम्मीदवारों के शैक्षणिक प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र एवं अन्य आवश्यक दस्तावेज़ों की जाँच की जाएगी।
  4. चिकित्सा परीक्षण (Medical Test)
    अंतिम चरण में उम्मीदवारों का मेडिकल परीक्षण कराया जायेगा, जिसमें शारीरिक एवं मानसिक रूप से फिट होना अनिवार्य है।

Rajasthan Vanpal Exam 2026 – तैयारी के टिप्स

  • सबसे पहले नए सिलेबस और परीक्षा पैटर्न को अच्छी तरह समझें और उसी के अनुसार स्टडी प्लान बनाएं।
  • सामान्य ज्ञान विषय से सबसे ज्यादा प्रश्न पूछे जाएंगे और इसका सिलेबस भी बहुत बड़ा है इसलिए इसको रोजाना कम से कम 3 – 4 पढ़ें।
  • गणित एक ट्रिकी और प्रैक्टिस बेस्ड सब्जेक्ट है इसलिए पहले इसके बेसिक कांसेप्ट को समझे फिर बार बार रिवीजन करें।
  • विज्ञान के लिए ncert की किताबें सबसे सही रहती हैं इसको अच्छे से पढ़ें।
  • करेंट अफेयर्स के लिए इससे रिलेटेड यूट्यूब चैनेल और न्यूज़ पेपर सबसे अच्छा सोर्स है।
  • पिछले वर्षों के प्रश्न पत्र और मॉक टेस्ट हल करें, इससे प्रश्नों के स्तर और टाइम मैनेजमेंट की समझ बनेगी।
  • नोट्स बनाकर रिवीजन करते रहें, खासकर तथ्यात्मक विषयों और शॉर्ट ट्रिक्स पर ध्यान दें।
  • राजस्थान से संबंधित इतिहास, भूगोल, संस्कृति और पर्यावरण पर विशेष फोकस रखें।
  • पढ़ाई के साथ-साथ समय प्रबंधन और गति बढ़ाने का अभ्यास करें ताकि परीक्षा में सभी प्रश्न हल कर सकें।
  • लिखित परीक्षा के साथ-साथ शारीरिक दक्षता (पद-चाल अभ्यास) की नियमित तैयारी करें।

FAQs

Q1. Rajasthan Vanpal परीक्षा 2026 का सिलेबस क्या है?

Q2. क्या राजस्थान वनपाल की लिखित परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग है?

Q3. राजस्थान वनपाल भर्ती 2026 के लिए चयन प्रक्रिया क्या है?

Q4. पद-चाल परीक्षा (PET) में कितनी दूरी तय करनी होगी?

Q5. क्या PET/PST परीक्षा मेरिट में जोड़ी जाएगी?

Read More:- Rajasthan Krishi Supervisor Syllabus 2026: पूरी जानकारी, एग्जाम पैटर्न और महत्वपूर्ण लिंक

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *