Lakhpati Didi Yojana 2025
Lakhpati Didi Yojana 2025

Lakhpati Didi Yojana 2025: महिलाओं को आर्थिक सशक्त बनाने की योजना

Lakhpati Didi Yojana 2025 की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में 15 अगस्त 2023 को की गई। इस योजना का मुख्य उद्देश्य देश की महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाना है। 

लखपति दीदी योजना के तहत 3 करोड़ से अधिक महिलाओं को व्यवसाय और आजीविका के नए अवसर प्रदान करने के लिए ₹5 लाख तक का ऋण बिना ब्याज दिया जाएगा। यह योजना महिलाओं को लखपति बनाने की दिशा में केंद्र सरकार का एक महत्वपूर्ण कदम है।

अगर आप भी एक महिला है और आपको भी एक व्यवसाय की शुरुआत करनी है। तब आपके लिए यह योजना एक वरदान बन सकती है। क्योंकि आपको Lakhpati Didi Yojana 2025 के जरिए 1 लाख रूपये से लेकर 5 लाख रुपए तक का ब्याज मुक्त लोन मिल सकता है।

इसके अलावा आपको जो भी व्यवसाय करना होगा, उसके लिए आपको स्किल ट्रेनिंग भी सरकार के द्वारा मिलेगी। जिससे आप अपने व्यवसाय में सफल हो पाएंगी और आत्मनिर्भर बन सकेंगी। जिसका लाभ लेने के लिए आवेदिका की आयु 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए और उसके पास मांगे गए सभी दस्तावेज होने चाहिए। 

Lakhpati Didi Yojana का विवरण

योजना का नामलखपति दीदी योजना 2025
शुरुआत की तारीख15 अगस्त 2023
लॉन्च किया गयाप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
लक्ष्यदेश की महिलाओं को लखपति बनाना और आत्मनिर्भर बनाना
लाभार्थीदेश की सभी महिलाएं
लोन राशि₹5 लाख तक (बिना ब्याज और सिक्योरिटी)
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन और ऑफलाइन

लखपति दीदी योजना का उद्देश्य

इस योजना का उद्देश्य देश की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाना है। योजना के तहत महिलाओं को व्यवसाय शुरू करने के लिए ₹5 लाख तक का ब्याज-मुक्त ऋण दिया जाएगा। इसके साथ ही, महिलाओं को व्यवसाय प्रबंधन, कृषि, बागवानी, पशुपालन, और अन्य गैर-कृषि गतिविधियों में प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।

  • महिलाओं को स्वयं सहायता समूह (SHG) के माध्यम से व्यवसायिक गतिविधियों में सहयोग।
  • डिजिटल और फाइनेंशियल इन्क्लूजन पर ध्यान केंद्रित।
  • ग्लोबल वैल्यू चेन से जोड़कर उत्पादों को बाजारों तक पहुंचाना।
  • दीनदयाल अंत्योदय योजना – राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत महिलाओं की आय को स्थायी रूप से बढ़ाना।

लाभ

लाभविवरण
ब्याज-मुक्त ऋण₹5 लाख तक का लोन बिना ब्याज और सिक्योरिटी।
आजीविका प्रशिक्षणउद्यमिता, कृषि, पशुपालन और अन्य गतिविधियों में नियमित प्रशिक्षण।
आय गारंटीमहिलाओं को सालाना ₹1 लाख की आय गारंटी।
बाजार सहयोगमहिलाओं के उत्पादों को ग्लोबल वैल्यू चेन से जोड़ना।
सरकारी योजनाओं से लिंक20 से अधिक मंत्रालयों और योजनाओं से जुड़ाव।
बैंक लिंकेज सुविधाशीघ्र भुगतान पर ब्याज छूट और ₹20 लाख तक बैंक लोन।

Lakhpati Didi Yojana के लिए पात्रता

  1. आवेदिका महिला भारतीय नागरिक होनी चाहिए।
  2. आवेदिका की आयु 18 से 50 वर्ष के बीच हो।
  3. महिला स्वयं सहायता समूह (SHG) की सदस्य होनी चाहिए।
  4. परिवार की वार्षिक आय ₹3 लाख से अधिक नहीं हो
  5. सरकारी पदों पर कार्यरत परिवार के सदस्य योजना के लिए पात्र नहीं होंगे।

लखपति दीदी योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज

  1. आधार कार्ड
  2. पैन कार्ड
  3. निवास प्रमाण पत्र
  4. बैंक खाता विवरण
  5. पासपोर्ट साइज फोटो
  6. मोबाइल नंबर

Apply कैसे करें?

ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया
  1. आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. “Sign Up” बटन पर क्लिक करके पंजीकरण करें।
  3. मांगी गई जानकारी जैसे नाम, पता, मोबाइल नंबर, और ईमेल दर्ज करें।
  4. लॉगिन करने के बाद आवेदन फॉर्म भरें।
  5. सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  6. फॉर्म सबमिट करें और रसीद का प्रिंटआउट लें।
ऑफलाइन आवेदन प्रक्रिया
  1. नजदीकी बाल विकास विभाग कार्यालय जाएं।
  2. लखपति दीदी योजना का आवेदन फॉर्म प्राप्त करें।
  3. आवेदन फॉर्म में सभी जानकारी भरें।
  4. जरूरी दस्तावेज़ फॉर्म के साथ संलग्न करें।
  5. आवेदन फॉर्म कार्यालय में जमा करें और रसीद प्राप्त करें।

Lakhpati Didi Yojana लिस्ट

योजना के लिए आवेदन करने के बाद लाभार्थियों की सूची जारी की जाएगी। सूची देखने के लिए:

  1. आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. लॉगिन करें और “Lakhpati Didi Yojana List” विकल्प पर क्लिक करें।
  3. जिले और गांव का नाम दर्ज करें और सूची डाउनलोड करें।

लखपति दीदी योजना से जुड़े सामान्य सवाल

1. लखपति दीदी योजना क्या है?
यह एक सरकारी योजना है जो महिलाओं को आत्मनिर्भर और आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए ₹5 लाख तक का ब्याज-मुक्त ऋण प्रदान करती है।

2. योजना में कौन-कौन पात्र हैं?
18 से 50 वर्ष की महिलाएं, जो स्वयं सहायता समूह (SHG) की सदस्य हैं और जिनकी वार्षिक आय ₹3 लाख से कम है।

3. लखपति दीदी योजना में आवेदन कैसे करें?
आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन या बाल विकास कार्यालय के माध्यम से ऑफलाइन आवेदन करें।

4. योजना का उद्देश्य क्या है?
महिलाओं को उद्यमी बनाना और उनकी आय को सालाना ₹1 लाख तक बढ़ाना।

5. लखपति दीदी योजना में क्या लाभ हैं?
ब्याज-मुक्त ऋण, आजीविका प्रशिक्षण, और ग्लोबल मार्केट से जुड़ाव।

SSC GD Constable Recruitment 2025: 10वीं पास के लिए बड़ा मौका

SBI SCO Recruitment 2025: सरकारी बैंक में नौकरी का मौका

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *